मतदान जारी दतिया विधानसभा उपचुनाव
LIVE

दतिया उपचुनाव: दतिया उपचुनाव में 69.36% वोटिंग, पिछली बार से 11% कम

मध्यप्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर उपचुनाव में मतदान शांतिपूर्ण जारी है। 21 उम्मीदवार हैं और 2,20,344 मतदाता हैं। नतीजे 3 अगस्त को घोषित होंगे।

दतिया उपचुनाव: दतिया उपचुनाव में 69.36% वोटिंग, पिछली बार से 11% कम

मध्यप्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए गुरुवार सुबह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान शांतिपूर्ण तरीके से जारी है। निर्वाचन आयोग के अनुसार सुबह 9 बजे तक 16.05 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ और शाम 6 बजे तक चलेगा। पूरे विधानसभा क्षेत्र में बनाए गए 291 मतदान केंद्रों पर मतदाता उत्साह के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। इस उपचुनाव में कुल 21 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनकी किस्मत का फैसला आज मतपेटियों में बंद होगा।

291 मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

दतिया विधानसभा क्षेत्र में कुल 291 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 186 ग्रामीण और 105 शहरी क्षेत्रों में स्थित हैं। कुल 2,20,344 मतदाता मतदान के पात्र हैं, जिनमें 1,16,088 पुरुष और 1,04,246 महिला मतदाता शामिल हैं। मतदान को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण बनाने के लिए सुरक्षा बलों की कई कंपनियां तैनात की गई हैं। साथ ही किसी भी शिकायत के त्वरित समाधान के लिए विशेष नियंत्रण कक्ष भी स्थापित किया गया है।

प्रशासन बोला- शांतिपूर्ण चल रहा मतदान

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े ने बताया कि सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की अच्छी भागीदारी देखने को मिल रही है। उन्होंने कहा कि अब तक कहीं से किसी प्रकार की अप्रिय घटना या शिकायत नहीं मिली है और मतदान पूरी तरह शांतिपूर्ण ढंग से जारी है। वहीं पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल ने बताया कि संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है और कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की किसी भी कोशिश पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

त्रिकोणीय मुकाबले पर टिकी नजर

उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने आशुतोष तिवारी, कांग्रेस ने घनश्याम सिंह और आजाद समाज पार्टी ने दामोदर सिंह यादव को उम्मीदवार बनाया है। इनके अलावा 18 अन्य प्रत्याशी भी चुनाव मैदान में हैं, जिससे मुकाबला दिलचस्प हो गया है। मतदान के नतीजे 3 अगस्त को घोषित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मतदाताओं से लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर मतदान करने की अपील की है।

Live Updates

02:25 PM 30 जुलाई 2026
जिला निर्वाचन अधिकारी ने जिला प्रशिक्षण संस्थान क्रमांक-1 के बूथ में वोट डाला

जिला निर्वाचन अधिकारी ने जिला प्रशिक्षण संस्थान क्रमांक-1 के बूथ में वोट डाला

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी स्वप्निल वानखेड़े ने जिला प्रशिक्षण संस्थान क्रमांक-1 के बूथ में वोट डाला। उन्होंने मतदान केंद्र पर बने सेल्फी पॉइंट पर फोटो भी खिंचवाई।

12:36 PM 30 जुलाई 2026
बसई के अतिसंवेदनशील मतदान केंद्र पर अब तक 37% मतदान

बसई के अतिसंवेदनशील मतदान केंद्र पर अब तक 37% मतदान

दतिया विधानसभा उपचुनाव के तहत बसई क्षेत्र के अतिसंवेदनशील मतदान केंद्र पर सुबह से शांतिपूर्ण मतदान जारी है। यहां बड़ी संख्या में महिला और पुरुष मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने पहुंच रहे हैं।

12:16 PM 30 जुलाई 2026
दतिया उपचुनाव: अब तक 32.53% हुआ मतदान

दतिया उपचुनाव: अब तक 32.53% हुआ मतदान

दतिया उपचुनाव में सुबह 11 बजे तक 32.53% मतदान हुआ है। जबकि सुबह 9 बजे तक 12.94 प्रतिशत मतदान हुआ था। निर्वाचन आयोग ने यह आंकड़ा जारी किया है।

12:06 PM 30 जुलाई 2026
मतदान के बीच वायरल हुआ भाजपा जिला अध्यक्ष के निष्कासन का फर्जी लेटर

मतदान के बीच वायरल हुआ भाजपा जिला अध्यक्ष के निष्कासन का फर्जी लेटर

दतिया विधानसभा उपचुनाव में गुरुवार सुबह से मतदान शुरू हो गया। मतदान के दिन भाजपा से जुड़ा एक कथित फर्जी पत्र सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सियासी हलचल तेज हो गई। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के लेटरहेड पर तैयार एक कथित पत्र में जिला अध्यक्ष रघुवीर कुशवाहा को पार्टी से निष्कासित किए जाने का दावा किया गया है। हालांकि, पत्र पर न तो कोई तारीख है और न ही कोई आधिकारिक क्रमांक।वायरल हो रहे पत्र में लिखा गया है कि अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण दतिया भाजपा जिला अध्यक्ष रघुवीर कुशवाहा को तत्काल प्रभाव से पार्टी से निष्कासित किया जाता है। पत्र के नीचे प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का नाम और लेटरहेड का प्रारूप अंकित है।

11:41 AM 30 जुलाई 2026
विधायक रहे राजेन्द्र भारती की सदस्यता खत्म हुई थी

विधायक रहे राजेन्द्र भारती की सदस्यता खत्म हुई थी

दतिया विधानसभा सीट पर उपचुनाव इसलिए हो रहे हैं, क्योंकि कांग्रेस विधायक राजेन्द्र भारती को दो वर्ष से अधिक की सजा मिलने के बाद उनकी विधानसभा सदस्यता स्वतः समाप्त हो गई। इसके बाद मध्य प्रदेश विधानसभा सचिवालय ने सीट खाली घोषित कर दी।

 

11:17 AM 30 जुलाई 2026
लखनपुर में ग्रामीणों ने किया मतदान का विरोध

लखनपुर में ग्रामीणों ने किया मतदान का विरोध

दतिया के बसई के लखनपुर गांव में उपचुनाव का विरोध किया गया है। इस मतदान केंद्र पर अब तक कोई वोट नहीं पड़ा है। ग्रामीणों ने कहा कि रोड नहीं तो वोट नहीं। पूर्व के कई माह से ग्रामीण सड़क निर्माण की मांग उठा रहे थे। 
 

10:57 AM 30 जुलाई 2026
पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने डाला वोट।

पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने डाला वोट।

इस दौरान उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के इस पावन पर्व में अपनी सहभागिता निभाते हुए आज दतिया विधानसभा उपचुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। आप सभी से आग्रह है कि लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर भाग लें और दतिया के उज्ज्वल भविष्य, सतत विकास एवं समृद्धि के लिए अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें।

10:50 AM 30 जुलाई 2026
'पार्टी ने मुझे बहुत कुछ दिया...' वोटिंग से पहले नरोत्तम मिश्रा का भावुक वीडियो

'पार्टी ने मुझे बहुत कुछ दिया...' वोटिंग से पहले नरोत्तम मिश्रा का भावुक वीडियो

'पार्टी ने मुझे बहुत कुछ दिया है, अब लौटाने की बारी हमारी है...' मतदान से पहले पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का यह भावुक संदेश सामने आया है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव सरकार बनाने या गिराने का नहीं, बल्कि दतिया के भविष्य और विकास की दिशा तय करने वाला चुनाव है

10:39 AM 30 जुलाई 2026
कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह ने वोट डालने के बाद कहा- ऐतिहासिक जीत होने वाली है।

कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह ने वोट डालने के बाद कहा- ऐतिहासिक जीत होने वाली है।

दतिया विधानसभा उपचुनाव में मतदान के बाद कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह ने भारी बहुमत से जीत का दावा किया। उन्होंने मतदाताओं से भारी संख्या में आकर मतदान करने की अपील की।

10:35 AM 30 जुलाई 2026
भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने मां पीतांबरा के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया

भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने मां पीतांबरा के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया

भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने मतदान से पहले पीतांबरा पीठ में दर्शन कर दतिया के विकास, युवाओं को रोजगार और भयमुक्त दतिया की प्रार्थना की। बाद में उन्होंने मतदान केंद्र क्रमांक 158 पहुंचकर पोलिंग एजेंटों से मुलाकात की और भाजपा को भरपूर समर्थन मिलने का दावा किया।

10:33 AM 30 जुलाई 2026
शांतिपूर्ण तरीके से वोटिंग जारी

शांतिपूर्ण तरीके से वोटिंग जारी

जिले के 291 मतदान केंद्रों पर 2 लाख 20 हजार 400 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

 

संबंधित सामग्री

भोपाल में अमित शाह के दौरे को लेकर 5 किमी का नो-फ्लाइंग जोन, ड्रोन उड़ाने पर रोक

भोपाल में अमित शाह के दौरे को लेकर 5 किमी का नो-फ्लाइंग जोन, ड्रोन उड़ाने पर रोक

अमित शाह के भोपाल दौरे पर 3 अक्टूबर को भेल दशहरा मैदान में गोपालक सम्मेलन में शामिल होंगे। नो-फ्लाइंग जोन और कड़ी सुरक्षा लागू की गई।

राज्य सरकार ने तत्काल लिया एक्शन, बालाघाट के दुर्गम स्थानों पर पहुंचीं मेडिकल टीमें, हजारों की बचाई जान

राज्य सरकार ने तत्काल लिया एक्शन, बालाघाट के दुर्गम स्थानों पर पहुंचीं मेडिकल टीमें, हजारों की बचाई जान

मध्यप्रदेश सरकार ने बालाघाट में फैली बीमारी के खिलाफ तुरंत प्रतिक्रिया दी, मेडिकल टीमें और संसाधन तैनात किए गए और हजारों जानें बचाई गईं।

कैबिनेट मंत्री उदय प्रताप सिंह का नेता प्रतिपक्ष पर तंज, कहा- राजनीति में 30 साल विलंब से चल रहे राहुल गांधी

कैबिनेट मंत्री उदय प्रताप सिंह का नेता प्रतिपक्ष पर तंज, कहा- राजनीति में 30 साल विलंब से चल रहे राहुल गांधी

मध्य प्रदेश के मंत्री उदय प्रताप सिंह ने राहुल गांधी पर राजनीतिक गतिविधियों में देरी और बालाघाट दौरे को राजनीतिक रंग देने का आरोप लगाया।

MP में कांग्रेस का प्रदेशव्यापी प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सड़क पर उतरे कार्यकर्ता

MP में कांग्रेस का प्रदेशव्यापी प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सड़क पर उतरे कार्यकर्ता

मध्यप्रदेश में कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन किया, जिसमें पुतला दहन और नारेबाजी शामिल थी।

UNESCO की टेंटेटिव लिस्ट में भारत की 5 नई साइटें, MP की 4 धरोहरें शामिल

UNESCO की टेंटेटिव लिस्ट में भारत की 5 नई साइटें, MP की 4 धरोहरें शामिल

UNESCO की टेंटेटिव लिस्ट में भारत से पांच नई साइटें जोड़ी गई हैं, जिसमें मध्य प्रदेश की चार प्रमुख धरोहरें और 'Sites of Satyagraha' शामिल हैं।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर