मध्यप्रदेश में कांग्रेस का प्रदर्शन

MP में कांग्रेस का प्रदेशव्यापी प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सड़क पर उतरे कार्यकर्ता

मध्यप्रदेश में कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन किया, जिसमें पुतला दहन और नारेबाजी शामिल थी।

By : दिव्या मिस्त्री
MP में कांग्रेस का प्रदेशव्यापी प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सड़क पर उतरे कार्यकर्ता

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने और उनकी गिरफ्तारी की मांग को लेकर मध्यप्रदेश कांग्रेस बुधवार को प्रदेशभर में प्रदर्शन कर रही है। कांग्रेस कार्यकर्ता जिला मुख्यालयों पर कलेक्टोरेट कार्यालयों का घेराव कर रहे हैं। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन, रीवा, जबलपुर और रतलाम समेत कई जिलों में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन और नारेबाजी की।

इंदौर में पुलिस से हुई धक्का-मुक्की

इंदौर में कलेक्टोरेट कार्यालय के बाहर प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हो गई। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोकने की कोशिश की, जिसके बाद दोनों पक्षों में बहस हुई। स्थिति को देखते हुए मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया और अधिकारियों ने समझाइश देकर प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित किया।

ग्वालियर में बैरिकेड्स तोड़ने की कोशिश

ग्वालियर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्टोरेट की ओर मार्च किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड्स हटाए और कलेक्टोरेट परिसर में प्रवेश करने की कोशिश की। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने का प्रयास किया। इस दौरान कुछ समय के लिए मौके पर तनाव की स्थिति बनी रही।

पांढुर्णा में जंजीर से बांधकर घसीटा पुतला

पांढुर्णा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पुतले को जंजीर से बांध दिया। इसके बाद पुतले को करीब 500 फीट तक सड़क पर घसीटकर ले जाया गया। बाद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुतले में आग लगा दी। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की।

रतलाम में भी फूंका गया पुतला

रतलाम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंककर विरोध जताया। कार्यकर्ताओं ने चुनाव प्रक्रिया और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर सवाल उठाए। कांग्रेस नेताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया।

उज्जैन में कलेक्ट्रेट तक पहुंची रैली

उज्जैन में कांग्रेस कार्यकर्ता तरणताल से रैली निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग हटाकर मुख्य गेट तक पहुंचने की कोशिश की। यहां मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका गया। पुतला जलाने के दौरान कार्यकर्ताओं को माचिस नहीं मिली, जिससे कुछ देर धक्का-मुक्की की स्थिति बनी। बाद में माचिस मिलने पर पुतले को आग लगाई गई।

28 सितंबर को भोपाल में हुआ था घेराव

कांग्रेस का यह प्रदर्शन 28 सितंबर को भोपाल में हुए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के घेराव के बाद किया जा रहा है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि मतदाता सूची और चुनाव प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों को लेकर उनका विरोध जारी रहेगा। प्रदेशभर में जिला स्तर पर हुए प्रदर्शनों के दौरान कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे और गिरफ्तारी की मांग दोहराई।

संबंधित सामग्री

हिमाचल कैबिनेट पर दिल्ली में मंथन, CM सुक्खू ने कांग्रेस हाईकमान से की मुलाकात

हिमाचल कैबिनेट पर दिल्ली में मंथन, CM सुक्खू ने कांग्रेस हाईकमान से की मुलाकात

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने नई दिल्ली में कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात की, जिसमें मंत्रिमंडल में संभावित फेरबदल पर चर्चा हुई।

राज्य सरकार ने तत्काल लिया एक्शन, बालाघाट के दुर्गम स्थानों पर पहुंचीं मेडिकल टीमें, हजारों की बचाई जान

राज्य सरकार ने तत्काल लिया एक्शन, बालाघाट के दुर्गम स्थानों पर पहुंचीं मेडिकल टीमें, हजारों की बचाई जान

मध्यप्रदेश सरकार ने बालाघाट में फैली बीमारी के खिलाफ तुरंत प्रतिक्रिया दी, मेडिकल टीमें और संसाधन तैनात किए गए और हजारों जानें बचाई गईं।

6 महीने से आयुष्मान का भुगतान अटका, भोपाल में प्राइवेट अस्पतालों का धरना; NABH शर्त हटाने की मांग

6 महीने से आयुष्मान का भुगतान अटका, भोपाल में प्राइवेट अस्पतालों का धरना; NABH शर्त हटाने की मांग

भोपाल के प्राइवेट अस्पतालों ने आयुष्मान योजना के तहत भुगतान में देरी को लेकर प्रदर्शन किया, NABH शर्तों का भी विरोध जताया।

कैबिनेट मंत्री उदय प्रताप सिंह का नेता प्रतिपक्ष पर तंज, कहा- राजनीति में 30 साल विलंब से चल रहे राहुल गांधी

कैबिनेट मंत्री उदय प्रताप सिंह का नेता प्रतिपक्ष पर तंज, कहा- राजनीति में 30 साल विलंब से चल रहे राहुल गांधी

मध्य प्रदेश के मंत्री उदय प्रताप सिंह ने राहुल गांधी पर राजनीतिक गतिविधियों में देरी और बालाघाट दौरे को राजनीतिक रंग देने का आरोप लगाया।

UNESCO की टेंटेटिव लिस्ट में भारत की 5 नई साइटें, MP की 4 धरोहरें शामिल

UNESCO की टेंटेटिव लिस्ट में भारत की 5 नई साइटें, MP की 4 धरोहरें शामिल

UNESCO की टेंटेटिव लिस्ट में भारत से पांच नई साइटें जोड़ी गई हैं, जिसमें मध्य प्रदेश की चार प्रमुख धरोहरें और 'Sites of Satyagraha' शामिल हैं।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर