महादेव ऐप सट्टा मामले का खुलासा

भोपाल में महादेव ऐप सट्टा मामले में नया आरोपी, भोपाल कनेक्शन की जांच तेज

महादेव ऐप सट्टा मामले में कुणाल अग्रवाल के नाम का खुलासा हुआ है, जिन्होंने भोपाल में ऐप की ब्रांच का संचालन किया। ED और CBI ने जांच तेज की।

भोपाल में महादेव ऐप सट्टा मामले में नया आरोपी, भोपाल कनेक्शन की जांच तेज

महादेव ऐप सट्टा मामले में नया खुलासा

बहुचर्चित अंतरराष्ट्रीय महादेव ऐप सट्टा मामले में मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर के साथ भोपाल का नेटवर्क संभालने वाले एक तीसरे साथी का नाम भी सामने आया है। सूत्रों के मुताबिक, इस शख्स की पहचान कुणाल अग्रवाल के रूप में हुई है।

पहले हुई थी पूछताछ

साल 2024 में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कुणाल अग्रवाल को रायपुर (छत्तीसगढ़) स्थित कार्यालय में पूछताछ के लिए नोटिस जारी किया था। इसके बाद उसे करीब 15 दिनों तक पूछताछ के दायरे में रखा गया, जहां उससे महादेव ऐप नेटवर्क से जुड़े कई अहम बिंदुओं पर पूछताछ की गई।

भोपाल में महादेव ऐप की ब्रांच का संचालन

सूत्रों के अनुसार, कुणाल अग्रवाल भोपाल में महादेव ऐप की ब्रांच का संचालन करता है । उस पर मध्य प्रदेश में ब्रांच पैनल वितरित करने और कमीशन आधारित नेटवर्क तैयार करने का आरोप है। बताया जा रहा है कि उसने 40 से 50 युवकों का एक पैनल तैयार कर रखा था, जो कमीशन के आधार पर काम करता है 

विशाल और धीरज आहूजा से कनेक्शन

कुणाल अग्रवाल पूर्व में रायसेन कोतवाली पुलिस द्वारा भी गिरफ्तार किया जा चुका है। इधर, राजधानी भोपाल के दो सगे भाइयों विशाल आहूजा और धीरज आहूजा के खिलाफ भी CBI द्वारा चार्जशीट पेश किए जाने की जानकारी सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक, विशाल और धीरज आहूजा इस नेटवर्क से जुड़े लोगों के संपर्क में रहे हैं.. आपको बता दे कि  कुणाल अग्रवाल और पवन नथनी लंबे समय से भोपाल में महादेव ऐप की ब्रांच और पैनल संचालन में सक्रिय रहे हैं तथा विशाल और धीरज आहूजा से जुड़े कार्यों का समन्वय भी करते रहे हैं।

संबंधित सामग्री

दिशा सालियान केस में CBI की FIR: गैंगरेप, हत्या और सबूतों से छेड़छाड़ के आरोपों की होगी जांच

दिशा सालियान केस में CBI की FIR: गैंगरेप, हत्या और सबूतों से छेड़छाड़ के आरोपों की होगी जांच

दिशा सालियान की मौत के छह साल बाद, CBI ने FIR दर्ज कर जांच शुरू की। मामले में गैंगरेप, हत्या और सबूतों से छेड़छाड़ के आरोप शामिल हैं।

भोपाल एयरपोर्ट पर ओवैसी की सुरक्षा में चूक! कार्यकर्ताओं की भीड़ में फंसे AIMIM प्रमुख

भोपाल एयरपोर्ट पर ओवैसी की सुरक्षा में चूक! कार्यकर्ताओं की भीड़ में फंसे AIMIM प्रमुख

भोपाल एयरपोर्ट पर AIMIM प्रमुख ओवैसी की सुरक्षा में चूक हुई। कार्यकर्ताओं की भीड़ ने सुरक्षा प्रोटोकॉल को प्रभावित किया।

भोपाल में पूर्व DGP के बंगले में 7 लाख की चोरी, अमेरिका से आई बेटी के जेवरों से भरा पर्स गायब

भोपाल में पूर्व DGP के बंगले में 7 लाख की चोरी, अमेरिका से आई बेटी के जेवरों से भरा पर्स गायब

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में पूर्व DGP के बंगले से सोने के जेवर और नकदी चोरी हुई, पुलिस ने इलेक्ट्रिशियन को हिरासत में लिया।

इंफ्रास्ट्रक्चर पर ध्यान दे रही सरकार, सीएम डॉ. मोहन बोले- खूबसूरत भवनों में दिखती है इंजीनियरों की कला साधना

इंफ्रास्ट्रक्चर पर ध्यान दे रही सरकार, सीएम डॉ. मोहन बोले- खूबसूरत भवनों में दिखती है इंजीनियरों की कला साधना

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में अभियंता दिवस के समारोह में भाग लिया, जहां नवाचार और विकास की दिशा में नई पहल की गई।

भोपाल में रहवासी इलाकों के कारोबार पर सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई टली, 62,500 प्रतिष्ठानों पर फैसले का इंतजार

भोपाल में रहवासी इलाकों के कारोबार पर सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई टली, 62,500 प्रतिष्ठानों पर फैसले का इंतजार

भोपाल के व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के मामले में सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई टली क्योंकि संबंधित जज अवकाश पर थे। अगली तारीख अभी तय नहीं हुई है।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर