मध्यप्रदेश के तीर्थयात्रियों के लिए खुशखबरी, इंदौर से चलेगी भारत गौरव पर्यटक ट्रेन

madhya-pradesh-pilgrims-good-news-indore-bharat-gaurav-tourist-train

मध्यप्रदेश के तीर्थयात्रियों के लिए खुशखबरी, इंदौर से चलेगी भारत गौरव पर्यटक ट्रेन

मध्यप्रदेश के तीर्थयात्रियों के लिए खुशखबरी इंदौर से चलेगी भारत गौरव पर्यटक ट्रेन

Bharat Gaurav Tourist Train: मध्यप्रदेश के तीर्थयात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) ने भारत गौरव पर्यटक ट्रेन का नया धार्मिक टूर पैकेज घोषित किया है, जो इंदौर से 10 अप्रैल को रवाना होगी। 

प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन

यह स्पेशल ट्रेन यात्रियों को पुरी, गंगासागर, गया, अयोध्या, काशी विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग और बाबा बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराएगी। 10 रात और 11 दिनों की यात्रा में देश के प्रमुख धार्मिक दर्शन और पर्यटन स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा। [caption id="attachment_130913" align="alignnone" width="591"]भारत गौरव पर्यटक ट्रेन भारत गौरव पर्यटक ट्रेन[/caption]

इन स्टेशनों से होकर गुजरेगी ट्रेन

Bharat Gaurav Tourist Train: रेलवे के अनुसार यह ट्रेन इंदौर के साथ-साथ उज्जैन, शुजालपुर, सीहोर, रानी कमलापति, इटारसी, नरसिंहपुर, जबलपुर, कटनी और अनूपपुर स्टेशन से होकर निकलेगी। इन स्टेशनों से यात्री ट्रेन में सवार होकर सफर कर सकेंगे। 

यात्रियों के लिए खास इंतजाम

10 रात और 11 दिन के इस सफर में यात्रियों के खाने, ठहरने और स्थानीय भ्रमण की पूरी व्यवस्था होगी। टूर पैकेज में LHB रैक में आरामदायक रेल यात्रा, ऑन-बोर्ड और ऑफ-बोर्ड भोजन, AC/नॉन-एसी बसों से स्थानीय दर्शन, होटल में ठहराव, टूर एस्कॉर्ट, यात्रा बीमा, सुरक्षा और हाउसकीपिंग जैसी सुविधाएं दी जाएंगी।

Bharat Gaurav Tourist Train: क्या होगा किराया?

बुकिंग IRCTC की वेबसाइट और अधिकृत एजेंट्स के माध्यम से की जा सकती है। हर श्रेणी के लिए टिकट की प्राइज अलग-अलग होगी।
  • स्लीपर क्लास: ₹19,900 प्रति व्यक्ति
  • AC (स्टैंडर्ड): ₹32,450 प्रति व्यक्ति
  • W AC (कम्फर्ट): ₹42,750 प्रति व्यक्ति

संबंधित सामग्री

सुशासन पर सीएम डॉ. मोहन यादव का फोकस, कहा- जन सेवा में संवेदनशीलता जरूरी

राज्य

सुशासन पर सीएम डॉ. मोहन यादव का फोकस, कहा- जन सेवा में संवेदनशीलता जरूरी

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने छिंदवाड़ा में जन विश्वास अभियान शुरू किया, जिसमें उन्होंने जन शिकायतों की समीक्षा की और सुधारात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए।

दिल्ली में IT इंजीनियर ने वेब सीरीज से प्रेरित होकर की पत्नी की हत्या; पुलिस ने किया गिरफ्तार

देश-विदेश

दिल्ली में IT इंजीनियर ने वेब सीरीज से प्रेरित होकर की पत्नी की हत्या; पुलिस ने किया गिरफ्तार

दिल्ली में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर वेब सीरीज से प्रेरित होकर अपनी पत्नी की हत्या की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।

सीएम डॉ. यादव ने किया किसानों से संवाद, कहा- अन्नदाता का कल्याण ही हमारा लक्ष्य

राज्य

सीएम डॉ. यादव ने किया किसानों से संवाद, कहा- अन्नदाता का कल्याण ही हमारा लक्ष्य

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बलराम कृषि महोत्सव में किसानों के विकास और समृद्धि के लिए नई योजनाओं और तकनीकों की घोषणा की।

बुनकरों के लिए 1.36 करोड़ रुपये की सहायता स्वीकृत, CM सम्राट का ऐलान - बिहार में खुलेंगे 400 नए डिग्री कॉलेज

राज्य

बुनकरों के लिए 1.36 करोड़ रुपये की सहायता स्वीकृत, CM सम्राट का ऐलान - बिहार में खुलेंगे 400 नए डिग्री कॉलेज

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के खादी मॉल में हथकरघा उत्पादों का अवलोकन किया और बुनकरों को आर्थिक सहायता के लिए 1 करोड़ रुपये स्वीकृत किए।

मोती मस्जिद के सामने बैरिकेडिंग पर व्यापारियों का विरोध, बाजार बंद कर धरने पर बैठे

राज्य

मोती मस्जिद के सामने बैरिकेडिंग पर व्यापारियों का विरोध, बाजार बंद कर धरने पर बैठे

भोपाल के व्यापारियों ने बैरिकेडिंग के कारण बाजार की रुकी आवाजाही और कारोबार पर पड़ रहे असर के खिलाफ प्रदर्शन किया।