आदेश दिव्यांग स्वास्थ्य सुविधा

उज्जैन के सेवाधाम आश्रम में 1000 से ज्यादा लोगों की सेहत पर हाईकोर्ट सख्त

मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने सेवाधाम आश्रम में दिव्यांग और मानसिक रूप से बीमार लोगों के लिए नियमित डॉक्टर और नर्सिंग केयर यूनिट स्थापित करने के निर्देश दिए हैं।

By : दिव्या मिस्त्री
उज्जैन के सेवाधाम आश्रम में 1000 से ज्यादा लोगों की सेहत पर हाईकोर्ट सख्त

उज्जैन के सेवाधाम आश्रम में रह रहे एक हजार से ज्यादा दिव्यांग और मानसिक रूप से बीमार लोगों की स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने अहम आदेश दिया है। कोर्ट ने कहा कि समाज के सबसे कमजोर वर्ग से आने वाले इन लोगों को लगातार चिकित्सा निगरानी और उपचार की जरूरत है। इनकी स्वास्थ्य व्यवस्था को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

आश्रम में डॉक्टर और नर्सिंग केयर यूनिट के निर्देश

हाईकोर्ट ने राज्य शासन को सेवाधाम आश्रम में कम से कम एक डॉक्टर और नर्सिंग केयर यूनिट स्थापित करने के निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने इसके लिए शासन को दो सप्ताह का समय दिया है। साथ ही 21 अक्टूबर को होने वाली अगली सुनवाई में इस संबंध में की गई कार्रवाई की रिपोर्ट पेश करने को कहा है।

एक साल में 17 बच्चों की मौत के बाद स्वत: संज्ञान

सेवाधाम आश्रम में एक वर्ष के दौरान 17 बच्चों की मौत की जानकारी सामने आने के बाद हाईकोर्ट ने मामले का स्वत: संज्ञान लिया था। इसके बाद जनहित याचिका पर सुनवाई शुरू हुई। कोर्ट ने वरिष्ठ अधिवक्ता अमित एस. अग्रवाल को न्याय मित्र नियुक्त किया। उन्होंने आश्रम का दौरा कर अपनी रिपोर्ट कोर्ट के सामने पेश की।

आश्रम में नियमित डॉक्टर नहीं होने की बात सामने आई

न्याय मित्र की रिपोर्ट में बताया गया कि सेवाधाम आश्रम में कोई नियमित डॉक्टर नहीं है। डॉक्टर के आने पर उनकी मौजूदगी में मरीजों की जांच कर दवाएं दी जाती हैं। आश्रम में बड़ी संख्या दिव्यांग और मानसिक रूप से बीमार लोगों की है, जिन्हें लगातार निगरानी और उपचार की आवश्यकता होती है।

वृद्धाश्रम के रूप में पंजीकृत है सेवाधाम

शासन ने अपने जवाब में बताया कि सेवाधाम आश्रम का पंजीयन वृद्धाश्रम के रूप में है, मेडिकल सेंटर के तौर पर नहीं। इसी कारण वहां नियमित डॉक्टर और नर्सिंग केयर यूनिट की व्यवस्था नहीं है। कोर्ट ने सवाल उठाया कि जब एक समय में एक हजार से ज्यादा लोग आश्रम में रहते हैं, तो उनकी चिकित्सा जरूरतों को कैसे नजरअंदाज किया जा सकता है।

सरकार की भी है स्वास्थ्य सुविधा सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी

हाईकोर्ट ने सेवाधाम द्वारा दिव्यांग और मानसिक रूप से चुनौतीपूर्ण लोगों की सेवा को सराहनीय माना। कोर्ट ने कहा कि गरीब और असहाय मरीजों की जिंदगी केवल किसी व्यक्ति की दया पर निर्भर नहीं रह सकती। उनकी चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित करना राज्य सरकार की भी जिम्मेदारी है।

संबंधित सामग्री

एमपी के विकास के लिए 24 हजार 500 करोड़ रुपये मंजूर, जानें सीएम डॉ. मोहन यादव की कैबिनेट ने क्या-क्या लिए निर्णय?

एमपी के विकास के लिए 24 हजार 500 करोड़ रुपये मंजूर, जानें सीएम डॉ. मोहन यादव की कैबिनेट ने क्या-क्या लिए निर्णय?

मध्यप्रदेश कैबिनेट ने विकास और जनहित योजनाओं के लिए 24,500 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी, जिसमें शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए बड़े निवेश शामिल हैं।

कैंसर की दवाओं की कीमतों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, ₹3,000 की दवा ₹27,000 में क्यों?

कैंसर की दवाओं की कीमतों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, ₹3,000 की दवा ₹27,000 में क्यों?

सुप्रीम कोर्ट ने कैंसर दवाओं की उच्च कीमतों और मूल्य नियंत्रण के अभाव पर सवाल उठाए। इसने दवाओं की कीमत में पारदर्शिता और सस्ती दवाओं की आवश्यकता पर जोर दिया।

योगी सरकार के डिजिटल हेल्थ विजन को मिलेगी नई रफ्तार, 25 पदों पर होगी भर्ती

योगी सरकार के डिजिटल हेल्थ विजन को मिलेगी नई रफ्तार, 25 पदों पर होगी भर्ती

उत्तर प्रदेश सरकार ने ABDM-UP के तहत तकनीकी और प्रशासनिक पदों पर नई भर्तियाँ शुरू कीं, जिसमें 25 रिक्तियां उपलब्ध हैं।

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने नए कर्मचारियों को पूरा वेतन देने का आदेश दिया

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने नए कर्मचारियों को पूरा वेतन देने का आदेश दिया

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने कहा कि जब तक सुप्रीम कोर्ट से स्टे नहीं मिलता, तब तक परिवीक्षा अवधि में नए कर्मचारियों को 100% वेतन दिया जाना चाहिए।

योगी सरकार की चार सदस्यीय टीम परखेगी आयुष्मान अस्पतालों की सुविधाओं की हकीकत

योगी सरकार की चार सदस्यीय टीम परखेगी आयुष्मान अस्पतालों की सुविधाओं की हकीकत

उत्तर प्रदेश सरकार की टीम आयुष्मान भारत योजना के तहत सहयोगी अस्पतालों में सुविधाओं और मानकों की जांच कर रही है।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर