उत्तर प्रदेश में डिजिटल स्वास्थ्य भर्ती

योगी सरकार के डिजिटल हेल्थ विजन को मिलेगी नई रफ्तार, 25 पदों पर होगी भर्ती

उत्तर प्रदेश सरकार ने ABDM-UP के तहत तकनीकी और प्रशासनिक पदों पर नई भर्तियाँ शुरू कीं, जिसमें 25 रिक्तियां उपलब्ध हैं।

By : सोनिया रायकवार
योगी सरकार के डिजिटल हेल्थ विजन को मिलेगी नई रफ्तार, 25 पदों पर होगी भर्ती

उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को तकनीक से जोड़ने और डिजिटल हेल्थ सिस्टम को मजबूत करने की दिशा में सरकार ने भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन, उत्तर प्रदेश (ABDM-UP) के बेहतर क्रियान्वयन, तकनीकी व्यवस्था को मजबूत करने और मंडल स्तर पर योजनाओं की गति बढ़ाने के लिए अलग-अलग पदों पर संविदा के आधार पर भर्ती की जाएगी।

इस भर्ती के तहत कुल 25 रिक्त पदों के लिए पात्र अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं।

इन पदों पर होगी भर्ती

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सचिव रितु माहेश्वरी के मुताबिक, प्रदेश में डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार पर जोर दिया जा रहा है। इसी के तहत ABDM-UP के लिए तकनीकी, प्रशासनिक और मंडलीय स्तर पर मानव संसाधन बढ़ाया जाएगा।

भर्ती में ये पद शामिल हैं

वित्त सलाहकार – 1 पद
शिकायत निवारण विशेषज्ञ – 1 पद
प्रशासनिक कार्यकारी – 3 पद
परियोजना प्रबंधक-समन्वय – 1 पद
IOIC विशेषज्ञ – 1 पद
EMR/PHR विशेषज्ञ – 1 पद
क्षमता निर्माण अधिकारी – 1 पद
मंडलीय समन्वयक – 9 पद
समन्वय कार्यकारी – 4 पद
संयुक्त निदेशक-आईटी – 1 पद
आईटी कार्यकारी – 2 पद

इस तरह अलग-अलग जिम्मेदारियों के लिए कुल 25 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

16 अक्टूबर तक कर सकेंगे आवेदन

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 25 सितंबर को सुबह 11 बजे से शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी 16 अक्टूबर की रात 12 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है। किसी भी पद के लिए ऑफलाइन आवेदन, हार्ड कॉपी या ई-मेल के जरिए आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। अभ्यर्थियों को निर्धारित ऑनलाइन माध्यम से ही आवेदन करना होगा।

ABDM-UP का क्या है उद्देश्य?

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन का उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं के बीच डिजिटल माध्यम से बेहतर समन्वय स्थापित करना और सुरक्षित डिजिटल हेल्थ इकोसिस्टम तैयार करना है। उत्तर प्रदेश में इस व्यवस्था को मजबूत करने के लिए तकनीकी और प्रशासनिक स्तर पर नए मानव संसाधन को जोड़ा जा रहा है। भर्ती से जुड़ा विस्तृत विज्ञापन और अन्य जरूरी जानकारी ABDM-UP की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई है।

संबंधित सामग्री

परिजनों से बिछड़े बच्चों की वापसी के बाद भी उनका पूरा ख्याल रखेगी योगी सरकार

परिजनों से बिछड़े बच्चों की वापसी के बाद भी उनका पूरा ख्याल रखेगी योगी सरकार

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार बच्चों की सुरक्षा के लिए काउंसलिंग और पुनर्वास सेवाओं को मजबूत कर रही है, बाल हेल्पलाइन 1098 के माध्यम से मदद प्रदान की जा रही है।

CM सैनी का बड़ा निर्देश ,हरियाणा के शहरों की सफाई अब वार्ड कमेटियों के हाथ, 86 निकायों में 1,646 कमेटियां सक्रिय

CM सैनी का बड़ा निर्देश ,हरियाणा के शहरों की सफाई अब वार्ड कमेटियों के हाथ, 86 निकायों में 1,646 कमेटियां सक्रिय

हरियाणा में शहरी निकायों की स्वच्छता व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए नई पहलें और तकनीकी निगरानी को बढ़ाया जा रहा है।

यूपी में मौसम को लेकर योगी सरकार अलर्ट, जिलाधिकारियों को विशेष सतर्कता के निर्देश

यूपी में मौसम को लेकर योगी सरकार अलर्ट, जिलाधिकारियों को विशेष सतर्कता के निर्देश

उत्तर प्रदेश में 27 सितंबर तक भारी बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनी के चलते योगी सरकार ने राहत और सुरक्षात्मक उपायों के लिए अलर्ट जारी किया है।

पार्टनर देशों के प्रतिनिधियों से CM योगी की राउंड टेबल मीटिंग, निवेश के लिए दिया न्योता

पार्टनर देशों के प्रतिनिधियों से CM योगी की राउंड टेबल मीटिंग, निवेश के लिए दिया न्योता

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो में विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों से मिलकर निवेश और व्यापारिक सहयोग की संभावनाएं तलाशीं।

पंजाब पुलिस में होगी 450 एएसआई की सीधी भर्ती, CM मान बोले- मजबूत होगी जमीनी स्तर की पुलिसिंग

पंजाब पुलिस में होगी 450 एएसआई की सीधी भर्ती, CM मान बोले- मजबूत होगी जमीनी स्तर की पुलिसिंग

पंजाब सरकार ने पुलिस बल को मजबूत करने के लिए 450 सहायक सब-इंस्पेक्टर पदों पर सीधी भर्ती के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर