लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर चलती बस में आग, 70 यात्रियों की जान बाल-बाल बची

lucknow-agra-expressway-bus-fire-70-passengers-safe

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर चलती बस में आग, 70 यात्रियों की जान बाल-बाल बची

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर चलती बस में आग 70 यात्रियों की जान बाल-बाल बची

Lucknow Agra Expressway bus fire: रविवार तड़के लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब दिल्ली से गोंडा जा रही एक AC स्लीपर बस में अचानक भीषण आग लग गई। हादसा काकोरी थाना क्षेत्र में टोल प्लाजा के पास सुबह करीब 4:30 बजे हुआ। बस में करीब 70 यात्री सवार थे। गनीमत रही कि सभी यात्री समय रहते बस से बाहर निकल आए, जिससे बड़ा हादसा टल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बस 80–90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थी, तभी अचानक पीछे का टायर फट गया। जोरदार धमाके की आवाज सुनकर ड्राइवर ने तत्काल बस को किनारे रोका और नीचे उतरकर स्थिति देखने लगा। तभी बस के पिछले हिस्से से धुआं उठने लगा जो कुछ ही मिनटों में लपटों में बदल गया।

आग की लपटों में घिरी बस

Lucknow Agra Expressway bus fire: सुबह का वक्त होने के कारण अधिकांश यात्री नींद में थे। ड्राइवर और क्लीनर ने जोर-जोर से चिल्लाकर सभी को बाहर निकलने को कहा। यात्रियों ने बिना देर किए बस से छलांग लगा दी। कई लोग अपना सामान बस में ही छोड़कर बाहर भागे। देखते ही देखते पूरी बस आग के गोले में तब्दील हो गई। आग इतनी भयंकर थी कि दो किलोमीटर दूर तक धुएं का गुबार दिखाई दे रहा था। राहगीरों ने फौरन पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। करीब एक घंटे बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक बस पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी। Read More: Jaisalmer bus fire: भयानक बस अग्निकांड 20 लोगों की मौत…कई घायलों की हालत गंभीर

छठ पर्व के कारण बस में थी भीड़

हादसे के समय बस में ज्यादातर यात्री बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे, जो छठ पूजा के अवसर पर अपने घर लौट रहे थे। यात्रियों का कहना है कि बस में सीटों से ज्यादा लोग सवार थे, जिससे काफी भीड़ थी। कुछ यात्रियों ने यह भी बताया कि आग लगने के बाद भगदड़ जैसी स्थिति बन गई थी, लेकिन ड्राइवर और क्लीनर की सूझबूझ से सभी की जान बच गई। [caption id="attachment_112873" align="alignnone" width="525"]70 यात्रियों की जान बाल-बाल बची 70 यात्रियों की जान बाल-बाल बची[/caption]

Lucknow Agra Expressway bus fire:  बस कंपनी से मांगा जवाब

घटना की जानकारी मिलते ही काकोरी थाना पुलिस और एक्सप्रेस-वे प्रबंधन की टीमें मौके पर पहुंचीं। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट या टायर फटने से घर्षण के कारण आग लगने की संभावना जताई जा रही है। बस प्राइवेट ट्रैवल कंपनी की बताई जा रही है। पुलिस ने कंपनी से मेंटेनेंस रिकॉर्ड और फिटनेस रिपोर्ट मांगी है।

बाल-बाल बचे यात्री

प्रशासन की ओर से सभी यात्रियों को पास के विश्राम केंद्र में ठहराया गया और बाद में उन्हें दूसरी बस से उनके गंतव्य तक भेजा गया। हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, हालांकि कुछ यात्रियों के मोबाइल, बैग और अन्य सामान जलकर राख हो गए।

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन की अनोखी पहल, अब हर शुक्रवार को होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान

राज्य

सीएम डॉ. मोहन की अनोखी पहल, अब हर शुक्रवार को होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा शुरू किया गया जन-विश्वास अभियान 2026, 7 अगस्त से 8 जनवरी 2027 तक चलेगा, जिसमें साप्ताहिक गतिविधियाँ निर्धारित हैं।

ठाणे में 21वीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी; टाटा समूह के वरिष्ठ अधिकारी की मां थीं मृतका

जुर्म गाथा

ठाणे में 21वीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी; टाटा समूह के वरिष्ठ अधिकारी की मां थीं मृतका

ठाणे के वर्तक नगर में एक बहुमंजिला इमारत से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सबसे ऊपर किसान हित, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेतों से लेकर अन्नदाता के खातों तक का ध्यान रख रही सरकार

राज्य

सबसे ऊपर किसान हित, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेतों से लेकर अन्नदाता के खातों तक का ध्यान रख रही सरकार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नर्मदापुरम में 11वें बलराम कृषि महोत्सव में किसानों के लिए विभिन्न योजनाओं की घोषणा की।

हिमाचल में प्रशासनिक नियुक्तियों पर नजरें, निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची सेवानिवृत्त; तीन अहम पदों पर नियुक्ति का इंतजार

राज्य

हिमाचल में प्रशासनिक नियुक्तियों पर नजरें, निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची सेवानिवृत्त; तीन अहम पदों पर नियुक्ति का इंतजार

हिमाचल प्रदेश में अनिल खाची के सेवानिवृत्ति के बाद प्रशासन में महत्वपूर्ण नियुक्तियों की प्रक्रिया तेज हुई है। नए राज्य निर्वाचन आयुक्त सहित अन्य पदों पर नियुक्तियां होनी हैं।

JPSC विवाद पर तेज हुई सियासत, CM सोरेन ने राज्यपाल को दी जांच की जानकारी; 7 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान

राज्य

JPSC विवाद पर तेज हुई सियासत, CM सोरेन ने राज्यपाल को दी जांच की जानकारी; 7 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान

झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं में अनियमितताओं के चलते छात्रों का आंदोलन तेज, मुख्यमंत्री ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया।