Jaisalmer bus fire: भयानक बस अग्निकांड 20 लोगों की मौत...कई घायलों की हालत गंभीर

jaisalmer-bus-fire

Jaisalmer bus fire: भयानक बस अग्निकांड 20 लोगों की मौत...कई घायलों की हालत गंभीर

jaisalmer bus fire भयानक बस अग्निकांड 20 लोगों की मौतकई घायलों की हालत गंभीर

Jaisalmer bus fire: राजस्थान के जैसलमेर में हुए भयानक बस अग्निकांड में मौतों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। अब तक 20 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है जबकि कई घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। जोधपुर के महात्मा गांधी अस्पताल के अधीक्षक डॉ. फतेह सिंह भाटी ने बताया कि मंगलवार को तीन मरीज वेंटिलेटर पर थे, वहीं बुधवार सुबह दो और मरीजों की स्थिति बिगड़ने पर उन्हें भी वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। [caption id="attachment_111102" align="alignnone" width="261"]Jaisalmer bus fire Jaisalmer bus fire[/caption]

Jaisalmer bus fire: अस्पताल प्रशासन पर परेशान करने का आरोप

बता दें की डॉ. भाटी ने बताया कि मृतकों की पहचान के लिए डीएनए सैंपल लिए जा रहे हैं। परिवारों को इस प्रक्रिया में हो रही देरी पर उन्होंने स्पष्ट किया कि वेरिफिकेशन की वजह से थोड़ा समय लग रहा है, लेकिन तेजी से काम किया जा रहा है। हादसे के शिकार सेना के जवान के परिजनों ने बुधवार सुबह पहचान प्रक्रिया को लेकर नाराजगी जताई थी, जबकि जोधपुर के एक अन्य परिवार ने भी अस्पताल प्रशासन पर परेशान करने का आरोप लगाया है।

बस की डिक्की में पटाखे भरे थे

Jaisalmer bus fire: बताया गया कि मंगलवार दोपहर करीब 3:30 बजे जैसलमेर से जोधपुर जा रही एक एसी स्लीपर बस में अचानक आग लग गई। हादसे में कई यात्री बस के भीतर फंस गए जबकि कुछ लोग किसी तरह बाहर निकल पाए। आग लगने के कारण को लेकर फिलहाल विरोधाभासी दावे सामने आ रहे हैं... कहीं शॉर्ट सर्किट तो कहीं एसी कम्प्रेशर के फटने की बात कही जा रही है। वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि बस की डिक्की में पटाखे भरे थे जिससे आग तेजी से भड़की।

प्रशासन की टीमों ने रातभर राहत कार्य चलाया

प्रधानमंत्री राहत कोष से मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता राशि घोषित की गई है। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने बताया कि विस्फोट के बाद आग विकराल रूप ले चुकी थी, और कई लोग बाहर निकल ही नहीं पाए। सेना और प्रशासन की टीमों ने रातभर राहत कार्य चलाया।

संबंधित सामग्री

राजधानी की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना सभी की जिम्मेदारी- सांसद आलोक शर्मा

राज्य

राजधानी की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना सभी की जिम्मेदारी- सांसद आलोक शर्मा

भोपाल में यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए सांसद आलोक शर्मा ने उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में विभिन्न यातायात समस्याओं और सुधार कार्यों पर चर्चा हुई।

एमपी को मिले 20 हजार 193 करोड़ के प्रस्ताव, डॉ. मोहन यादव ने उद्योगपतियों-निवेशकों को बताईं मध्यप्रदेश की खूबियां

राज्य

एमपी को मिले 20 हजार 193 करोड़ के प्रस्ताव, डॉ. मोहन यादव ने उद्योगपतियों-निवेशकों को बताईं मध्यप्रदेश की खूबियां

मध्यप्रदेश सरकार ने निवेशकों के लिए अनेक सुविधाएँ प्रदान की हैं, जिससे राज्य में निवेश बढ़ रहा है और नए रोजगार के अवसर भी सृजित हो रहे हैं।

कोलकाता में 10वीं की छात्रा की सरेआम चाकू मारकर हत्या, प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर वारदात की आशंका

देश-विदेश

कोलकाता में 10वीं की छात्रा की सरेआम चाकू मारकर हत्या, प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर वारदात की आशंका

पश्चिम बंगाल के हावड़ा में 10वीं कक्षा की छात्रा रितिका सामंत की चाकू से हमला कर हत्या की गई। आरोपी समीर दास को पुलिस ने हिरासत में लिया।

धार जिले के पीएम मित्र पार्क में 90 प्रतिशत भूखंड आवंटित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

धार जिले के पीएम मित्र पार्क में 90 प्रतिशत भूखंड आवंटित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश के धार जिले में पीएम मित्र पार्क स्थापित किया गया है, जिसमें 90% भूखंड पहले ही आवंटित हो चुके हैं।

20 लाख की कार में डाला E20 पेट्रोल और इंजन हो गया बंद, कंज्यूमर कोर्ट बोला- मारुति सुजुकी नई कार दे या 20 लाख लौटाएं

राज्य

20 लाख की कार में डाला E20 पेट्रोल और इंजन हो गया बंद, कंज्यूमर कोर्ट बोला- मारुति सुजुकी नई कार दे या 20 लाख लौटाएं

मारुति सुजुकी की कार में E20 पेट्रोल डालने के बाद इंजन में खराबी आई, जिस पर कोर्ट ने कंपनी को नई कार देने या पैसा वापस करने का आदेश दिया।