काशी में नाव पर इफ्तार पार्टी, हड्डियां गंगा में फेंकी, मचा बवाल

kashi-ganga-boat-iftar-party-bones-controversy

काशी में नाव पर इफ्तार पार्टी, हड्डियां गंगा में फेंकी, मचा बवाल

काशी में नाव पर इफ्तार पार्टी हड्डियां गंगा में फेंकी मचा बवाल

Kashi Ganga Boat Iftar: उत्तर प्रदेश के काशी में सोमवार को गंगा नदी में नाव पर इफ्तार पार्टी की गई। इस इफ्तार पार्टी को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि इफ्तार के दौरान चिकन बिरयानी परोसी गई। आरोप है कि खाने के बाद बचा हुआ हिस्सा, और हड्डियां गंगा नदी में फेंक दी गई। 

गंगा में इफ्तारी

वीडियो सामने आने के बाद इस मामले ने तूल पकड़ लिया। लोगों ने इसे गंगा की पवित्रता के खिलाफ बताते हुए नाराजगी जाहिर की। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ युवक नाव पर इकट्ठा होकर इफ्तार कर रहे हैं और बचा हुआ खाना गंगा नदी में डाल रहे हैं।

[caption id="attachment_141515" align="alignnone" width="1273"]काशी में नाव में इफ्तार पार्टी काशी में नाव में इफ्तार पार्टी[/caption]

Kashi Ganga Boat Iftar: भड़का हिंदू संगठन

वीडियो में चिकन बिरयानी की बात सामने आते ही BJP और हिंदूवादी संगठन भड़क गए। भारतीय जनता युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष रजत जायसवाल ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया। इसके 8 घंटे के अंदर पुलिस ने 14 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। दरअसल, अस्सी घाट से नमो घाट तक नाव में इफ्तार पार्टी का आयोजन हुआ। नाव पर मौजूद रोजेदारों ने पहले नमाज पढ़ी। फिर खजूर और फल खाकर रोजा खोला।

[caption id="attachment_141516" align="alignnone" width="1296"]14 लोग गिरफ्तार 14 लोग गिरफ्तार[/caption]

हड्डियां गंगा में फेंकी

एक अन्य वीडियो में नाव पर बैठे लोग बड़े भगोने से कुछ निकालकर खाते नजर आए। भाजयुमो महानगर अध्यक्ष रजत जायसवाल ने आरोप लगाया कि इन लोगों ने चिकन बिरयानी खाई और हड्डियां गंगा में फेंक दीं। उन्होंने कहा- गंगा सनातन धर्म अनुयायियों के लिए आस्था का प्रमुख केंद्र है। गंगा के जल का आचमन करने के लिए देश-विदेश से रोज लाखों श्रद्धालु आते हैं। गंगा में नाव पर बैठकर इफ्तार के समय चिकन बिरयानी खाना और उसके अवशेष गंगा में फेंकना निंदनीय है।

संबंधित सामग्री

सुशासन पर सीएम डॉ. मोहन यादव का फोकस, कहा- जन सेवा में संवेदनशीलता जरूरी

राज्य

सुशासन पर सीएम डॉ. मोहन यादव का फोकस, कहा- जन सेवा में संवेदनशीलता जरूरी

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने छिंदवाड़ा में जन विश्वास अभियान शुरू किया, जिसमें उन्होंने जन शिकायतों की समीक्षा की और सुधारात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए।

दिल्ली में IT इंजीनियर ने वेब सीरीज से प्रेरित होकर की पत्नी की हत्या; पुलिस ने किया गिरफ्तार

देश-विदेश

दिल्ली में IT इंजीनियर ने वेब सीरीज से प्रेरित होकर की पत्नी की हत्या; पुलिस ने किया गिरफ्तार

दिल्ली में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर वेब सीरीज से प्रेरित होकर अपनी पत्नी की हत्या की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।

सीएम डॉ. यादव ने किया किसानों से संवाद, कहा- अन्नदाता का कल्याण ही हमारा लक्ष्य

राज्य

सीएम डॉ. यादव ने किया किसानों से संवाद, कहा- अन्नदाता का कल्याण ही हमारा लक्ष्य

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बलराम कृषि महोत्सव में किसानों के विकास और समृद्धि के लिए नई योजनाओं और तकनीकों की घोषणा की।

बुनकरों के लिए 1.36 करोड़ रुपये की सहायता स्वीकृत, CM सम्राट का ऐलान - बिहार में खुलेंगे 400 नए डिग्री कॉलेज

राज्य

बुनकरों के लिए 1.36 करोड़ रुपये की सहायता स्वीकृत, CM सम्राट का ऐलान - बिहार में खुलेंगे 400 नए डिग्री कॉलेज

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के खादी मॉल में हथकरघा उत्पादों का अवलोकन किया और बुनकरों को आर्थिक सहायता के लिए 1 करोड़ रुपये स्वीकृत किए।

मोती मस्जिद के सामने बैरिकेडिंग पर व्यापारियों का विरोध, बाजार बंद कर धरने पर बैठे

राज्य

मोती मस्जिद के सामने बैरिकेडिंग पर व्यापारियों का विरोध, बाजार बंद कर धरने पर बैठे

भोपाल के व्यापारियों ने बैरिकेडिंग के कारण बाजार की रुकी आवाजाही और कारोबार पर पड़ रहे असर के खिलाफ प्रदर्शन किया।