कारगिल विजय दिवस मनाया गया

CM धामी ने कारगिल हीरोज मैराथन को दिखाई हरी झंडी, CM धामी ने किया युवाओं से आह्वान 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कारगिल विजय दिवस पर देहरादून में 'रन फॉर कारगिल हीरोज' मैराथन का शुभारंभ किया और शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

CM धामी ने कारगिल हीरोज मैराथन को दिखाई हरी झंडी, CM धामी ने किया युवाओं से आह्वान 

CM धामी ने कारगिल हीरोज मैराथन को दिखाई हरी झंडी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शौर्य स्थल, चीड़बाग, गढ़ीकैंट, देहरादून में आयोजित ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ मैराथॉन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने शौर्य स्थल पर पुष्पचक्र अर्पित कर अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और राष्ट्र की रक्षा के लिए उनके सर्वोच्च बलिदान को नमन किया। 

भारतीय सेना का अदम्य साहस

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि कारगिल विजय दिवस भारतीय सेना के अदम्य साहस, पराक्रम, शौर्य और राष्ट्र के प्रति अटूट समर्पण का प्रतीक है। साल 1999 में भारतीय वीर जवानों ने विषम परिस्थितियों में अद्वितीय वीरता का परिचय देते हुए मातृभूमि की रक्षा की और विश्व के समक्ष भारतीय सेना के अदम्य साहस का परिचय दिया। उन्होंने कहा कि देश सदैव अपने वीर सैनिकों और शहीदों के बलिदान का ऋणी रहेगा। 

CM ने किया युवाओं से आह्वान 

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड को वीरों की भूमि के रूप में जाना जाता है। प्रदेश के अनेक वीर सैनिकों ने कारगिल युद्ध सहित विभिन्न सैन्य अभियानों में अपने अद्वितीय साहस और सर्वोच्च बलिदान से देश का गौरव बढ़ाया है। प्रदेश सरकार सैनिकों, पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है तथा उनके सम्मान और हितों की रक्षा के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ प्रयासरत है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे शहीदों के आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान दें और देश की एकता, अखण्डता और सुरक्षा के प्रति अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करें।

संबंधित सामग्री

गांवों को मजबूत करने का धामी मॉडल, एम-पैक्स से किसानों और युवाओं को मिलेगा नया सहारा

गांवों को मजबूत करने का धामी मॉडल, एम-पैक्स से किसानों और युवाओं को मिलेगा नया सहारा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पंतनगर विश्वविद्यालय में सहकारिता प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया, जिससे ग्रामीण विकास को बढ़ावा मिलेगा।

NSA अजीत डोभाल पर टिप्पणी को लेकर CM धामी का राहुल गांधी पर हमला,कहा- प्रदेश का गौरव हैं,गलत टिप्पणी निंदनीय

NSA अजीत डोभाल पर टिप्पणी को लेकर CM धामी का राहुल गांधी पर हमला,कहा- प्रदेश का गौरव हैं,गलत टिप्पणी निंदनीय

उत्तराखंड के सीएम धामी ने अजीत डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणी को निंदनीय बताया, राजनीतिक भाषा पर चिंता जताई।

बद्रीनाथ में सेना का ‘सद्भावना’ संदेश! देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल में गूंजी संस्कृति, धामी ने गिनाए सीमांत विकास के कदम

बद्रीनाथ में सेना का ‘सद्भावना’ संदेश! देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल में गूंजी संस्कृति, धामी ने गिनाए सीमांत विकास के कदम

बद्रीनाथ में आयोजित देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026 का समापन हुआ। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विरासत और विकास पर जोर दिया।

सीएम धामी ने राहुल गांधी को घेरा, बोले- मां का अपमान अस्वीकार्य, राजनीति में मर्यादा न लांघें

सीएम धामी ने राहुल गांधी को घेरा, बोले- मां का अपमान अस्वीकार्य, राजनीति में मर्यादा न लांघें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राहुल गांधी की पीएम मोदी की दिवंगत माता के खिलाफ टिप्पणी पर नाराजगी जताई, राजनीतिक मर्यादा पर जोर दिया।

बदरीनाथ धाम पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल में होंगे शामिल

बदरीनाथ धाम पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल में होंगे शामिल

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बदरीनाथ धाम में पूजा की और विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लिया।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर