जालंधर में डबल मर्डर से फैली सनसनी, बेटे ने पिता और पत्नी को उतारा मौत के घाट; आरोपी फरार

जालंधर में दोहरी हत्या

जालंधर में डबल मर्डर से फैली सनसनी, बेटे ने पिता और पत्नी को उतारा मौत के घाट; आरोपी फरार

जालंधर में एक घरेलू विवाद के बाद एक युवक ने अपने पिता और पत्नी की हत्या कर दी। बच्चों ने स्कूल से लौटकर शव देखे।

जालंधर में डबल मर्डर से फैली सनसनी बेटे ने पिता और पत्नी को उतारा मौत के घाट आरोपी फरार

जालंधर में डबल मर्डर से फैली सनसनी, बेटे ने पिता और पत्नी को उतारा मौत के घाट; आरोपी फरार | None

जालंधर के अवतार नगर में बुधवार को घरेलू विवाद के बाद एक युवक ने अपने पिता और पत्नी की कथित तौर पर हत्या कर दी। वारदात उस समय हुई, जब आरोपी के चारों बच्चे स्कूल गए हुए थे। दोपहर में स्कूल से लौटे बच्चों ने घर के भीतर अपनी मां और दादा के शव खून से लथपथ हालत में देखे। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

आरोपी की पहचान 42 वर्षीय हीरा लाल के रूप में हुई है। मृतकों की पहचान उसके 65 वर्षीय पिता अयोध्या प्रकाश और 38 वर्षीय पत्नी सरिता के तौर पर हुई है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि दोनों पर क्रिकेट बैट और पानी के जग से कई वार किए गए। सिर, गले और शरीर के अन्य हिस्सों पर चोट के कई निशान मिले हैं।

घटनास्थल का एक दृश्य

बच्चों के स्कूल जाने के बाद हुआ विवाद

पुलिस के मुताबिक, हीरा लाल के चार बच्चे हैं, जिनकी उम्र करीब 10 से 15 वर्ष के बीच है। बुधवार सुबह लगभग 10 बजे सभी बच्चे स्कूल चले गए थे। इसके बाद घर में विवाद हुआ और इसी दौरान पिता तथा पत्नी पर हमला कर उनकी हत्या कर दी गई।

दोपहर करीब 3 बजे बच्चे स्कूल से वापस लौटे। उन्होंने जैसे ही घर का दरवाजा खोला, अंदर खून बिखरा देखा और मां तथा दादा के शव पड़े मिले। यह दृश्य देखकर बच्चे जोर-जोर से रोने और चीखने लगे। उनकी आवाज सुनकर पड़ोसी वहां पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी।

प्रतीकात्मक तस्वीर

बैट और जग से किए कई वार

पुलिस की शुरुआती जांच के अनुसार, आरोपी ने घर में मौजूद क्रिकेट बैट और पानी के जग से दोनों पर हमला किया। दोनों के शरीर पर कई चोटों के निशान मिले हैं। घटना के दौरान आरोपी की बुजुर्ग मां ऊपर के कमरे में मौजूद थीं। चलने-फिरने में असमर्थ होने के कारण वह नीचे नहीं आईं और सुरक्षित मिलीं।

नशे की बात सामने आई, पुलिस ने नहीं की पुष्टि

परिजनों ने पुलिस को बताया कि हीरा लाल कथित तौर पर नशे का आदी था और अक्सर नशे के लिए पिता से पैसे मांगता था। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, बुधवार को पत्नी द्वारा पिता से पैसे देने से मना करने के बाद विवाद बढ़ा और दोनों की हत्या कर दी गई। हालांकि, पुलिस ने स्पष्ट किया है कि आरोपी के नशे का आदी होने की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। हत्या की वास्तविक वजह आरोपी की गिरफ्तारी और पूछताछ के बाद ही स्पष्ट होगी।

मौके पर मौजूद पुलिस

30 साल से अवतार नगर में रह रहा था परिवार

पुलिस के अनुसार, परिवार मूल रूप से प्रवासी है और करीब 30 वर्षों से अवतार नगर में रह रहा था। परिवार का अपना मकान है। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने उसकी तलाश के लिए कई टीमें गठित की हैं। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच के जरिए उसकी लोकेशन का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

एडीसीपी-2 राकेश यादव, एसीपी आतिश भाटिया और एसएचओ जयइंद्र सिंह ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। एडीसीपी राकेश यादव ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई हैं और उसे जल्द पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

इस बीच सोशल मीडिया पर महिला का शव वॉशिंग मशीन के अंदर मिलने की बात भी सामने आई थी। पुलिस ने इसे गलत बताया है। पुलिस के मुताबिक, सरिता का शव वॉशिंग मशीन के पास पड़ा था, उसके अंदर नहीं।

संबंधित सामग्री

जालंधर में स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का आरोप, पुलिस रेड में 3 लोग गिरफ्तार

राज्य

जालंधर में स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का आरोप, पुलिस रेड में 3 लोग गिरफ्तार

जालंधर के ग्रैंड स्पा सेंटर में पुलिस ने देह व्यापार के आरोप में छापेमारी की, कई विदेशी महिलाओं सहित लोग हिरासत में लिए गए।

छात्र से 11.5 लाख लेकर फरार हुआ ट्रेवल एजेंट, किसानों ने खोला मोर्चा

राज्य

छात्र से 11.5 लाख लेकर फरार हुआ ट्रेवल एजेंट, किसानों ने खोला मोर्चा

पंजाब के जालंधर में एक ट्रैवल एजेंट पर किसान परिवार से 11.5 लाख रुपये हड़पने का आरोप है। परिवार ने किसान यूनियन से मदद मांगी है।

जालंधर में CM मान ने रखी गुरु रविदास वाणी अध्ययन केंद्र की नींव, बोले- शिक्षा से ही मिटेगी गरीबी

राज्य

जालंधर में CM मान ने रखी गुरु रविदास वाणी अध्ययन केंद्र की नींव, बोले- शिक्षा से ही मिटेगी गरीबी

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने जालंधर में गुरु रविदास वाणी अध्ययन केंद्र की नींव रखी, जो समानता और भाईचारे के संदेशों को फैलाने का काम करेगा।

15 साल के लिव-इन के बाद विवाद: जालंधर में विधवा महिला ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का लगाया आरोप

राज्य

15 साल के लिव-इन के बाद विवाद: जालंधर में विधवा महिला ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का लगाया आरोप

जालंधर की एक महिला ने युवक पर शादी का झांसा देकर धोखा देने का आरोप लगाया। युवक ने अन्य युवती से सगाई कर ली है, महिला ने पुलिस से कानूनी कार्रवाई की मांग की।

सिविल अस्पताल के गायनी वार्ड में AC ब्लास्ट के बाद लगी आग, 20 प्रेग्नेंट महिलाएं फंसी 

राज्य

सिविल अस्पताल के गायनी वार्ड में AC ब्लास्ट के बाद लगी आग, 20 प्रेग्नेंट महिलाएं फंसी 

जालंधर के सिविल अस्पताल के गायनी वार्ड में AC ओवरहीटिंग से आग लग गई, जिसमें कई प्रेग्नेंट महिलाएं थीं। फायर ब्रिगेड ने स्थिति पर काबू पाया।