जैसल सिंह बराड़ की आत्महत्या

कांग्रेस नेता के बेटे ने की खुदकुशी, 10 दिन पहले हुई थी सगाई; दादा की बंदूक से मारी गोली

कांग्रेस नेता युवरेंद्र सिंह के बेटे जैसल सिंह बराड़ ने खुद को गोली मारी। उनकी मौत से 10 दिन पहले ही उनकी सगाई हुई थी। पुलिस जांच में जुटी।

By : शिवम् पांडेय
कांग्रेस नेता के बेटे ने की खुदकुशी, 10 दिन पहले हुई थी सगाई; दादा की बंदूक से मारी गोली

जैसल सिंह बराड़ की आत्महत्या

श्रीगंगानगर की श्रीकरणपुर पंचायत समिति के पूर्व प्रधान और कांग्रेस नेता युवरेंद्र सिंह के बेटे जैसल सिंह बराड़ (27) की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक जैसल ने शनिवार को 5-ओ स्थित अपने घर में खुदकुशी की। उसके कमरे से एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें सिर्फ ‘I AM SORRY’ लिखा था। श्रीकरणपुर डीएसपी पुष्पेंद्र सिंह के अनुसार जैसल ने अपने दादा की लाइसेंसी 312 बोर की बंदूक से खुद को गोली मार ली। घटना के करीब 10 दिन पहले ही जैसल की सगाई हुई थी। पुलिस अब उसकी मौत के कारणों की जांच कर रही है।

चाय देने पहुंचा नौकर

पुलिस के अनुसार शनिवार शाम करीब 5 बजे घर का नौकर जैसल के कमरे में चाय देने पहुंचा। काफी देर तक आवाज देने के बावजूद जब अंदर से कोई जवाब नहीं मिला तो उसने कमरे में जाकर देखा। जैसल बेड पर मृत मिला। कमरे की स्थिति देखकर नौकर घबरा गया और उसने परिवार के दूसरे सदस्यों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। पुलिस को घटना की सूचना शाम करीब 6 बजे मिली। मौके पर पहुंची टीम ने कमरे की जांच की और सुसाइड नोट के साथ लाइसेंसी बंदूक को कब्जे में लिया।

10 दिन पहले हुई थी सगाई

जानकारी के मुताबिक जैसल RAS परीक्षा की तैयारी कर रहा था। करीब 10 दिन पहले ही उसकी सगाई हुई थी और परिवार में शादी को लेकर खुशी का माहौल था। अचानक हुई इस घटना से परिवार सदमे में है। जैसल कांग्रेस नेता युवरेंद्र सिंह का इकलौता बेटा था। युवरेंद्र सिंह वर्ष 2000 से 2005 तक श्रीकरणपुर पंचायत समिति के प्रधान रहे थे। उनके पिता बाघ सिंह भी पंचायत समिति प्रधान रह चुके हैं।

कारणों की जांच जारी

पुलिस ने घटनास्थल से मिले सुसाइड नोट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू कर दी है। शनिवार शाम फोरेंसिक टीम ने भी कमरे से जरूरी सैंपल जुटाए। रविवार सुबह मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम कराया गया। इसके बाद शव परिवार को सौंप दिया गया। पुलिस जैसल के आत्महत्या करने के पीछे की वजह जानने के लिए परिवार के सदस्यों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

संबंधित सामग्री

महाराष्ट्र में MPSC पर घमासान: CM फडणवीस ने जांच कमेटी की सिफारिश, अध्यक्ष-सदस्य भी दायरे में

महाराष्ट्र में MPSC पर घमासान: CM फडणवीस ने जांच कमेटी की सिफारिश, अध्यक्ष-सदस्य भी दायरे में

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने MPSC की कार्यप्रणाली की जांच के लिए रिटायर्ड हाईकोर्ट जज के नेतृत्व में समिति गठित की। जांच समिति को तीन महीने में रिपोर्ट सौंपनी होगी।

बंगाल उपचुनाव में बवाल: हुमायूं कबीर हिरासत में, कांग्रेस का गंभीर आरोप

बंगाल उपचुनाव में बवाल: हुमायूं कबीर हिरासत में, कांग्रेस का गंभीर आरोप

भारत के चार राज्यों में उपचुनावों के दौरान विवाद और तनाव बढ़ा, खासकर पश्चिम बंगाल में, जहां कांग्रेस और AJUP ने संगीन आरोप लगाए हैं।

पंचायत चुनाव के बाद CM भजनलाल शर्मा खुद APO हो जाएंगे? डोटासरा बोले- उन्हें पोस्टिंग भी नहीं मिलने वाली

पंचायत चुनाव के बाद CM भजनलाल शर्मा खुद APO हो जाएंगे? डोटासरा बोले- उन्हें पोस्टिंग भी नहीं मिलने वाली

राजस्थान कांग्रेस के गोविंद सिंह डोटासरा ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पर पंचायत चुनाव के बाद बड़ा बयान दिया, सरकारी तबादलों पर भी सवाल उठाए।

रूस में अज्ञात वायरस से लैब कर्मचारी की मौत, 200 लोग क्वॉरेंटाइन; प्लेग रिसर्च लैब में टूटी सैंपल वाली टेस्ट ट्यूब

रूस में अज्ञात वायरस से लैब कर्मचारी की मौत, 200 लोग क्वॉरेंटाइन; प्लेग रिसर्च लैब में टूटी सैंपल वाली टेस्ट ट्यूब

रूस के साइबेरिया में लैब टेक्नीशियन दर्या की मौत के बाद जांच और मेडिकल निगरानी बढ़ी। टेस्ट ट्यूब टूटने के बाद गंभीर निमोनिया से मौत हुई।

उज्जैन शाही मस्जिद विवाद में सियासी हलचल तेज, आरिफ मसूद ने कलेक्टर-SP से की मुलाकात

उज्जैन शाही मस्जिद विवाद में सियासी हलचल तेज, आरिफ मसूद ने कलेक्टर-SP से की मुलाकात

उज्जैन में मस्जिद की मीनार गिरने के विवाद में अब कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने निष्पक्ष जांच और पुनर्निर्माण की मांग की है।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर