परीक्षा में तकनीकी समस्या

जयपुर में छात्रों का हंगामा! NTA सेंटर पर बत्ती गुल, परीक्षा छूटने से मचा बवाल

जयपुर में आयुर्वेदिक पीजी एग्जाम के दौरान बिजली और तकनीकी समस्याओं के कारण छात्रों को परेशानी हुई और पहली शिफ्ट की परीक्षा रद्द कर दी गई।

By : शिवम् पांडेय
जयपुर में छात्रों का हंगामा! NTA सेंटर पर बत्ती गुल, परीक्षा छूटने से मचा बवाल

परीक्षा में तकनीकी समस्या

जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर में शनिवार को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से आयोजित आयुर्वेदिक पीजी एंट्रेंस एग्जाम के दौरान तकनीकी खराबी के चलते बड़ा हंगामा हो गया। ट्रांसपोर्ट नगर स्थित सत्य साईं पीजी कॉलेज में परीक्षा के दौरान अचानक पावर सप्लाई बाधित हो गई, जिसके कारण कई अभ्यर्थियों के कंप्यूटर बंद हो गए। कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) होने के कारण सिस्टम बंद होने के बाद अभ्यर्थी परीक्षा पूरी नहीं कर सके। छात्रों ने सेंटर के बाहर हंगामा किया, जिसके बाद NTA ने पहली शिफ्ट की परीक्षा रद्द कर दी।

परीक्षा शुरू होने के 20 मिनट बाद बंद हुए कंप्यूटर

आयुर्वेदिक पीजी एंट्रेंस एग्जाम शनिवार सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होना था। अभ्यर्थियों के मुताबिक, परीक्षा शुरू होने के करीब 20 मिनट बाद अचानक कई कंप्यूटर बंद हो गए। परीक्षा देने पहुंचीं डॉ. सुधा शर्मा ने बताया कि परीक्षा शुरू होने के कुछ देर बाद कई स्टूडेंट्स के सिस्टम बंद पड़ गए। परीक्षा निरीक्षक ने उन्हें बताया कि शॉर्ट सर्किट के कारण बिजली चली गई है और जल्द ही बिजली बहाल हो जाएगी। हालांकि, बिजली की समस्या ठीक नहीं होने के कारण बड़ी संख्या में अभ्यर्थी परीक्षा नहीं दे सके।

आधे कंप्यूटर बंद होने का दावा

परीक्षा केंद्र की ऑब्जर्वर डॉ. हर्षिता सचदेवा के मुताबिक, पावर सप्लाई में समस्या के कारण करीब आधे कंप्यूटर बंद हो गए थे। उन्होंने बताया कि बिजली कभी आ रही थी और कभी जा रही थी, जिसकी वजह से कुछ सिस्टम काम कर रहे थे जबकि कई कंप्यूटर बंद हो गए।तकनीकी समस्या को देखते हुए NTA ने पहली शिफ्ट की परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया।

49 छात्रों के लिए 1 सितंबर को दोबारा परीक्षा

NTA ने पहली शिफ्ट में तकनीकी समस्या के कारण परीक्षा नहीं दे पाने वाले 49 अभ्यर्थियों के लिए दोबारा परीक्षा कराने की घोषणा की है।
इन छात्रों की परीक्षा 1 सितंबर को जयपुर के राजस्थान कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग फॉर विमेन में आयोजित की जाएगी। यानी तकनीकी खराबी के कारण प्रभावित अभ्यर्थियों को परीक्षा देने का एक और मौका मिलेगा।

बायोमेट्रिक सिस्टम ने बढ़ाई परेशानी

शनिवार को केवल पहली शिफ्ट में ही परेशानी नहीं हुई। दूसरी शिफ्ट में भी अभ्यर्थियों को तकनीकी दिक्कत का सामना करना पड़ा। दूसरी शिफ्ट में दोपहर 3 बजे होम्योपैथिक पीजी एंट्रेंस एग्जाम होना था। अभ्यर्थियों की एंट्री दोपहर 1 बजे तक होनी थी, लेकिन प्रक्रिया में देरी हुई। इसके बाद बायोमेट्रिक सिस्टम काम नहीं करने की वजह से छात्रों ने परीक्षा केंद्र के बाहर हंगामा कर दिया। परीक्षा केंद्र के बाहर स्थिति को देखते हुए पुलिस बल भी तैनात किया गया।

NTA की परीक्षा व्यवस्था पर फिर उठे सवाल

NTA की परीक्षा व्यवस्था को लेकर लगातार सवाल उठते रहे हैं। जयपुर में बिजली और सिस्टम की तकनीकी खराबी के कारण परीक्षा रद्द होने के बाद एक बार फिर एजेंसी की तैयारियों और परीक्षा केंद्रों की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े हो गए हैं। इससे पहले UGC-NET की कुछ परीक्षाओं को भी तकनीकी और प्रश्नपत्र संबंधी खामियों के कारण दोबारा आयोजित करने का फैसला लिया गया था। NTA ने इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी के प्रश्नपत्रों में स्पेलिंग, प्रिंटिंग और पहले पूछे जा चुके सवाल दोहराए जाने जैसी गड़बड़ियों का हवाला दिया था। इन विषयों की दोबारा परीक्षा 9 और 10 सितंबर को आयोजित की जानी है।

संबंधित सामग्री

भोपाल-दिल्ली Air India फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, बड़ा हादसा टला

भोपाल-दिल्ली Air India फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, बड़ा हादसा टला

भोपाल से दिल्ली जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI-1886 ने जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग की। विमान के इंजन में खराबी के बाद यह निर्णय लिया गया।

राजस्थान में फर्जी वोटिंग पर उठे सवाल, CM के विधानसभा क्षेत्र में महिला ने मतदान केंद्र पर किया विरोध

राजस्थान में फर्जी वोटिंग पर उठे सवाल, CM के विधानसभा क्षेत्र में महिला ने मतदान केंद्र पर किया विरोध

जयपुर के सांगानेर में नगर निकाय चुनाव के दौरान फर्जी मतदान के आरोपों के बाद हंगामा हुआ। कांग्रेस प्रत्याशी ने BJP पर आरोप लगाए।

MP के शिक्षकों के लिए बड़ा फैसला ! ई-अटेंडेंस पर DPI ने लिया ये फैसला

MP के शिक्षकों के लिए बड़ा फैसला ! ई-अटेंडेंस पर DPI ने लिया ये फैसला

मध्य प्रदेश में शिक्षकों को ई अटेंडेंस के लिए तकनीकी समस्याओं के कारण सैलरी कटौती से राहत मिली है। ई अटेंडेंस अनिवार्य रहेगा पर कटौती नहीं की जाएगी।

‘लव जिहाद’ पर CM भजनलाल का बड़ा दावा! बोले- राजस्थान में समस्या खत्म

‘लव जिहाद’ पर CM भजनलाल का बड़ा दावा! बोले- राजस्थान में समस्या खत्म

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर में रोड शो के दौरान कहा कि उनकी सरकार ने राज्य में 'लव जिहाद' की समस्या को समाप्त कर दिया है।

चंडीगढ़ में प्रॉपर्टी किराए पर देने के नए नियम लागू, 2 महीने में देनी होगी एग्रीमेंट की जानकारी

चंडीगढ़ में प्रॉपर्टी किराए पर देने के नए नियम लागू, 2 महीने में देनी होगी एग्रीमेंट की जानकारी

चंडीगढ़ में नए किरायेदारी नियमों के तहत, ऑनलाइन रिकॉर्डिंग और यूनिक आइडेंटिफिकेशन नंबर की व्यवस्था शुरू की गई है। विवादों का तय समय में निपटारा होगा।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026