इंदौर के हॉस्टल में छात्रों ने जमकर मचाया उत्पात, अर्धनग्न होकर डांस , की तोड़फोड़

इंदौर हॉस्टल में उत्पात

इंदौर के हॉस्टल में छात्रों ने जमकर मचाया उत्पात, अर्धनग्न होकर डांस , की तोड़फोड़

इंदौर के विश्वविद्यालय हॉस्टल में छात्रों ने अर्धनग्न अवस्था में डांस करते हुए संपत्ति को नुकसान पहुंचाया, वीडियो वायरल होने के बाद यूनिवर्सिटी ने कड़ी कार्रवाई की घोषणा की।

इंदौर के हॉस्टल में छात्रों ने जमकर मचाया उत्पात अर्धनग्न होकर डांस  की तोड़फोड़

इंदौर हॉस्टल में उत्पात |

इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के IET विभाग के अंतर्गत आने वाले रामानुजनम B हॉस्टल से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां रविवार रात फाइनल ईयर के छात्रों ने हॉस्टल के भीतर जमकर उत्पात मचाया। मिली जानकारी के मुताबिक, इन छात्रों ने अर्धनग्न अवस्था में दारू बदनाम कर दी गाने पर डांस किया और हॉस्टल की संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचाया। 

वीडियो हुआ वायरल

छात्रों द्वारा की गई इस तोड़फोड़ में टेबल, कुर्सी और यहां तक कि पानी की टंकी भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें स्टूडेंट्स तोड़फोड़ करते और अर्धनग्न होकर डांस करते हुए नजर आ रहे है। वीडियो वायरल होने के बाद अब यूनिवर्सिटी भी एक्शन मोड में आ गई है। यूनिवर्सिटी के कुलगुरु प्रोफेसर राकेश सिंघई का कहना है कि इन सभी छात्रों को चिह्निंत किया जा रहा है और इन पर पैनल्टी लगाने के साथ ही सख्त कार्र‌वाई की जाएगी। 

हॉस्टल में तोड़फोड़

बताया जा रहा है कि ये वीडियो सुबह 4 बजे के बाद का है। जहां पर कई स्टूडेंट्स मौजूद है और अर्धनग्न हालत में डांस कर रहे है। एक तरफ हॉस्टल की पहली मंजिल से कुछ स्टूडेंट्स बाल्टियों से नीचे खड़े स्टूडेंट्स पर पानी डाल रहे है वहीं दूसरी तरफ नीचे खड़े स्टूडेंट्स जमकर नाच रहे है। डांस करने के साथ ही स्टूडेंट्स ने जमकर उत्पात मचाया। उन्होंने हॉस्टल में रखी प्लास्टिक की कुर्सियां, टेबल और यहां तक की प्लास्टिक की पानी की टंकी भी तोड़ दी। खिड़कियों के कांच तोड़ने के साथ-साथ टेबल-कुर्सियां भी फेंकी गई।

संबंधित सामग्री

आलीराजपुर: हॉस्टल में 11वीं के छात्र की संदिग्ध मौत, जेब से मिली चिट्ठी ने बढ़ाया रहस्य

जुर्म गाथा

आलीराजपुर: हॉस्टल में 11वीं के छात्र की संदिग्ध मौत, जेब से मिली चिट्ठी ने बढ़ाया रहस्य

मध्य प्रदेश के आलीराजपुर में एक हॉस्टल में 11वीं के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसकी जेब से एक चिट्ठी मिली, जिसकी जांच पुलिस कर रही है।

1 या 2 नहीं... बल्की बाइक में लगे थे 500 हॉर्न! पुलिस ने लिया ऐसा एक्शन, वायरल हो गया Video

राज्य

1 या 2 नहीं... बल्की बाइक में लगे थे 500 हॉर्न! पुलिस ने लिया ऐसा एक्शन, वायरल हो गया Video

हरिद्वार की कांवड़ यात्रा के दौरान, अमन की 500 हॉर्न लगी बाइक को पुलिस ने सीज कर दिया, बाइक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

इंदौर में समोसा खाते ही दिखा मरा कॉकरोच, दुकानदार बोला- गलती से आ गया होगा

राज्य

इंदौर में समोसा खाते ही दिखा मरा कॉकरोच, दुकानदार बोला- गलती से आ गया होगा

इंदौर में एक युवक ने समोसा खाते समय उसमें मरा हुआ कॉकरोच पाया। दुकानदार ने इसे एक गलती बताया। मामले की शिकायत खाद्य सुरक्षा विभाग में की गई है।

राजा रघुवंशी हत्याकांड: भाई के ढाबे पर पुलिस का छापा, अवैध शराब पिलाने पर कार्रवाई

राज्य

राजा रघुवंशी हत्याकांड: भाई के ढाबे पर पुलिस का छापा, अवैध शराब पिलाने पर कार्रवाई

इंदौर के राजा भोज ढाबा पर पुलिस ने छापा मारकर बिना लाइसेंस शराब परोसने का मामला पकड़ा। ढाबा प्रबंधन के पास वैध आबकारी लाइसेंस नहीं था।

CM डॉ.  यादव ने न्याय सिस्टम में सुधार की दिशा में उठाए कदम, न्याय व्यवस्था में डिजिटल बदलाव तेज!

राज्य

CM डॉ. यादव ने न्याय सिस्टम में सुधार की दिशा में उठाए कदम, न्याय व्यवस्था में डिजिटल बदलाव तेज!

इंदौर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने न्याय प्रणाली में सुधार के लिए विभिन्न पहल की घोषणा की, जिसमें ई-फाइलिंग, डिजिटल रिकॉर्ड्स और वर्चुअल सुनवाई शामिल हैं।