स्वच्छ शहर को हुआ क्या:  इंदौर में मामूली विवाद में नाबालिगों ने युवक की हत्या, दोस्त भी घायल

indore-minors-murder-news

स्वच्छ शहर को हुआ क्या:  इंदौर में मामूली विवाद में नाबालिगों ने युवक की हत्या, दोस्त भी घायल

स्वच्छ शहर को हुआ क्या  इंदौर में मामूली विवाद में नाबालिगों ने युवक की हत्या दोस्त भी घायल

इंदौर हत्या मामला: इंदौर की गलियों में फिर से हिंसा की छाया है। गुरुवार रात आजाद नगर क्षेत्र में हुए एक मामूली विवाद ने एक युवक की जान ले ली और उसके दोस्त को गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस के अनुसार, हत्या करने वाले तीनों आरोपी नाबालिग हैं और फिलहाल गिरफ्त से बाहर हैं।

इंदौर हत्या मामला: मामूली विवाद ले ली जान

मृतक नीरज पिथा मांगीलाल गंगराड़े, जो मजदूरी करता था, अपने दोस्त के साथ एक शराब की दुकान के पास खड़ा था। वहां उन्होंने आरोपियों को घूरने जैसी मामूली बात की, जिसे लेकर तीन नाबालिगों और नीरज के बीच बहस शुरू हो गई। गुस्साए आरोपियों ने नीरज पर चाकू से हमला कर दिया।जब उसका दोस्त उन्हें रोकने आया, तो उस पर भी हमला किया गया। नीरज सड़क पर गिर पड़ा और आरोपियों ने मौके से भागना बेहतर समझा।

इंदौर हत्या मामला: घायल अस्पताल में भर्ती

दोस्त उसे तुरंत एमवाय अस्पताल लेकर गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। नीरज की मौत की खबर मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे और मातम छा गया। पुलिस जांच में जुटी पुलिस ने तीनों नाबालिगों की पहचान कर ली है। रातभर छापेमारी के बावजूद उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जा सका। बताया गया कि आरोपी नशा करने के आदि हैं और उन्होंने अपने मोबाइल बंद कर लिए हैं, जिससे उनकी लोकेशन ट्रेस करना मुश्किल हो रहा है। पुलिस उनके आपराधिक रिकार्ड की जानकारी भी जुटा रही है।

10 दिनों में तीसरी हत्या

इंदौर में पिछले दस दिनों में यह तीसरी हत्या है, जो शहर में सुरक्षा और कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे मामूली विवादों में इतनी तेजी से हिंसा बढ़ रही है, यह चिंता का विषय है। Also Read-देश के 4 राज्यों में SIR ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, MP-CG में लाखों नाम कटे  

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन की अनोखी पहल, अब हर शुक्रवार को होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान

राज्य

सीएम डॉ. मोहन की अनोखी पहल, अब हर शुक्रवार को होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा शुरू किया गया जन-विश्वास अभियान 2026, 7 अगस्त से 8 जनवरी 2027 तक चलेगा, जिसमें साप्ताहिक गतिविधियाँ निर्धारित हैं।

ठाणे में 21वीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी; टाटा समूह के वरिष्ठ अधिकारी की मां थीं मृतका

जुर्म गाथा

ठाणे में 21वीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी; टाटा समूह के वरिष्ठ अधिकारी की मां थीं मृतका

ठाणे के वर्तक नगर में एक बहुमंजिला इमारत से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सबसे ऊपर किसान हित, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेतों से लेकर अन्नदाता के खातों तक का ध्यान रख रही सरकार

राज्य

सबसे ऊपर किसान हित, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेतों से लेकर अन्नदाता के खातों तक का ध्यान रख रही सरकार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नर्मदापुरम में 11वें बलराम कृषि महोत्सव में किसानों के लिए विभिन्न योजनाओं की घोषणा की।

हिमाचल में प्रशासनिक नियुक्तियों पर नजरें, निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची सेवानिवृत्त; तीन अहम पदों पर नियुक्ति का इंतजार

राज्य

हिमाचल में प्रशासनिक नियुक्तियों पर नजरें, निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची सेवानिवृत्त; तीन अहम पदों पर नियुक्ति का इंतजार

हिमाचल प्रदेश में अनिल खाची के सेवानिवृत्ति के बाद प्रशासन में महत्वपूर्ण नियुक्तियों की प्रक्रिया तेज हुई है। नए राज्य निर्वाचन आयुक्त सहित अन्य पदों पर नियुक्तियां होनी हैं।

JPSC विवाद पर तेज हुई सियासत, CM सोरेन ने राज्यपाल को दी जांच की जानकारी; 7 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान

राज्य

JPSC विवाद पर तेज हुई सियासत, CM सोरेन ने राज्यपाल को दी जांच की जानकारी; 7 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान

झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं में अनियमितताओं के चलते छात्रों का आंदोलन तेज, मुख्यमंत्री ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया।