Indore Crime News: इंदौर में इंसानियत शर्मशार, बोरे में मिला नवजात, रोने की आवाज से बची जान

indore-newborn-found-in-sack-police-investigation

Indore Crime News: इंदौर में इंसानियत शर्मशार, बोरे में मिला नवजात, रोने की आवाज से बची जान

indore crime news इंदौर में इंसानियत शर्मशार बोरे में मिला नवजात रोने की आवाज से बची जान

Indore Crime News: रात की खामोशी में अचानक किसी बच्चे के रोने की आवाज आए, तो कोई भी ठिठक जाए। इंदौर में ठीक ऐसा ही हुआ, जब एक राहगीर की सजगता से एक नवजात की जान बच गई। संकरी गली में कचरे के ढेर के पास एक सफेद बोरे में बंद नवजात को छोड़ दिया गया था।

Indore Crime News: रोने की आवाज ने खोला राज

घटना प्रतापत नगर क्षेत्र की है। सोमवार रात सड़क से गुजर रहे एक व्यक्ति को बोरे के भीतर से बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। पहले तो वह चौंका, फिर पास जाकर देखा। बोरे के अंदर नवजात को देखकर उसने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी।सूचना मिलते ही द्वारकापुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाला।

Indore Crime News: 2-3 दिन का बताया जा रहा है नवजात

पुलिस के मुताबिक, नवजात की उम्र करीब दो से तीन दिन है। उसे तत्काल इलाज के लिए एमवाय अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी जांच की। डॉक्टरों का कहना है कि फिलहाल बच्चे की हालत स्थिर है और वह खतरे से बाहर है।

कचरे के ढेर के पास फेंका गया था बच्चा

जिस जगह नवजात मिला, वहां कचरे का ढेर लगा हुआ था। पास ही भाजपा पार्षद राकेश जैन का कार्यालय भी स्थित है। पुलिस मान रही है कि किसी ने अंधेरे का फायदा उठाकर रात के समय बच्चे को यहां छोड़ दिया।

मां-बाप की तलाश में जुटी पुलिस

अब पुलिस का पूरा फोकस यह पता लगाने पर है कि नवजात को यहां कौन छोड़कर गया। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। इसके साथ ही क्षेत्र के नर्सिंग होम और अस्पतालों से भी जानकारी जुटाई जा रही है कि हाल के दिनों में कहां-कहां डिलीवरी हुई है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हर एंगल से जांच की जा रही है, लेकिन फिलहाल कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है।

Also Read-Rajgarh mp viral news: राजगढ़ में देर से पहुंचे अफसर तो पैर छूने लगे सांसद 

Also Read-देश के 4 राज्यों में SIR ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, MP-CG में लाखों नाम कटे

संबंधित सामग्री

पूर्व मुख्यमंत्री द्वारका प्रसाद मिश्र को CM डॉ मोहन यादव और विधानसभा अध्यक्ष ने दी श्रद्धांजलि

राज्य

पूर्व मुख्यमंत्री द्वारका प्रसाद मिश्र को CM डॉ मोहन यादव और विधानसभा अध्यक्ष ने दी श्रद्धांजलि

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री द्वारका प्रसाद मिश्र की स्मृति में विधानसभा में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहाँ नेताओं ने उनके योगदान को याद किया।

भूपेश बघेल गो बैक’ पोस्टर विवाद, कांग्रेस में बढ़ी अंदरूनी कलह

राज्य

भूपेश बघेल गो बैक’ पोस्टर विवाद, कांग्रेस में बढ़ी अंदरूनी कलह

पंजाब कांग्रेस में भूपेश बघेल की यात्रा से पहले विवादित फ्लेक्स लगने के बाद पोलिस शिकायत दर्ज की गई, गुटबाजी का मामला प्रकाश में आया।

स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़े , 6 दिन में पहुंची 300 करोड़ पार

मनोरंजन

स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़े , 6 दिन में पहुंची 300 करोड़ पार

टॉम हॉलैंड और जेंडया की फिल्म 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' ने भारत में 300 करोड़ की कमाई के साथ नए रिकॉर्ड स्थापित किए हैं।

लड़कियों की चलती कार में स्टंटबाजी, हाईकोर्ट ने SSP से शपथपत्र मांगा:पूछा- क्या कार्रवाई हुई

राज्य

लड़कियों की चलती कार में स्टंटबाजी, हाईकोर्ट ने SSP से शपथपत्र मांगा:पूछा- क्या कार्रवाई हुई

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने बिलासपुर नेशनल हाईवे पर सनरूफ से बाहर निकलकर स्टंट करती युवतियों पर एसएसपी से एफिडेविट मांगा।

राज्यसभा चुनाव को लेकर हाईकोर्ट की सख्ती, भाजपा के तीन सांसदों को नोटिस

राज्य

राज्यसभा चुनाव को लेकर हाईकोर्ट की सख्ती, भाजपा के तीन सांसदों को नोटिस

मध्य प्रदेश के तीन भाजपा सांसदों को जबलपुर हाईकोर्ट से नोटिस मिला है, जुड़ा है मीनाक्षी नटराजन के नामांकन रद्दीकरण से।