छात्रा की आत्महत्या

इंदौर में कॉलेज छात्रा ने की आत्महत्या: घर में फंदे पर मिली, मां-बहन लौटे तो अंदर से बंद था दरवाजा

इंदौर के तेजाजी नगर में 20 वर्षीय कॉलेज छात्रा निकिता ने आत्महत्या कर ली। परिवार के बाहर होने पर घर में अकेली थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

By : सोनिया रायकवार
इंदौर में कॉलेज छात्रा ने की आत्महत्या: घर में फंदे पर मिली, मां-बहन लौटे तो अंदर से बंद था दरवाजा

इंदौर के तेजाजी नगर इलाके में रविवार को 20 वर्षीय कॉलेज छात्रा ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। घटना के समय छात्रा की मां और बड़ी बहन घर से बाहर थीं। दोनों जब वापस लौटीं तो घर का दरवाजा अंदर से बंद था। काफी आवाज लगाने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला, जिसके बाद उन्होंने आसपास के लोगों की मदद से गेट खुलवाया। अंदर छात्रा मृत अवस्था में मिली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

सेकंड ईयर में पढ़ रही थी छात्रा

तेजाजी नगर पुलिस के मुताबिक, मृतका की पहचान निकिता, निवासी मोरोद गांव के रूप में हुई है। वह आर्ट्स एंड कॉमर्स कॉलेज में सेकंड ईयर की छात्रा थी और निजी कंप्यूटर क्लास भी जाती थी। परिवार के मुताबिक, निकिता पढ़ाई में अच्छी थी और उसके सामने किसी तरह की परेशानी होने की जानकारी उन्हें नहीं थी। परिवार ने किसी प्रेम संबंध की बात से भी इनकार किया है।

परिवार के लिए पीछे छोड़ गई कई सवाल

निकिता के पिता हम्माली का काम करते हैं, जबकि मां एक हॉस्टल में काम करती हैं। रविवार को उसकी बड़ी बहन मुस्कान किसी काम से बाजार गई थी। इस दौरान निकिता घर पर अकेली थी। कुछ समय बाद मां और बहन वापस लौटीं, लेकिन दरवाजा नहीं खुला। इसके बाद आसपास के लोगों की मदद से घर खोला गया। घटना ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।

सुसाइड नोट नहीं मिला, मोबाइल की जांच करेगी पुलिस

पुलिस को घटनास्थल से फिलहाल कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस छात्रा के मोबाइल फोन और अन्य परिस्थितियों की जांच करेगी। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और मामले की जांच जारी है। फिलहाल आत्महत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।

संबंधित सामग्री

कांग्रेस नेता के बेटे ने की खुदकुशी, 10 दिन पहले हुई थी सगाई; दादा की बंदूक से मारी गोली

कांग्रेस नेता के बेटे ने की खुदकुशी, 10 दिन पहले हुई थी सगाई; दादा की बंदूक से मारी गोली

कांग्रेस नेता युवरेंद्र सिंह के बेटे जैसल सिंह बराड़ ने खुद को गोली मारी। उनकी मौत से 10 दिन पहले ही उनकी सगाई हुई थी। पुलिस जांच में जुटी।

बंगा में 7 साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप: खेलने के बहाने बुलाता था किराएदार का नाबालिग बेटा

बंगा में 7 साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप: खेलने के बहाने बुलाता था किराएदार का नाबालिग बेटा

पंजाब के बंगा में एक नाबालिग लड़के पर मकान मालिक की बेटी से दुष्कर्म करने का आरोप है। पुलिस ने जांच शुरू की है।

मोतिहारी में पेड़ से लटके मिले शादीशुदा प्रेमी-प्रेमिका के शव, एक ही फंदे से बंधे थे भोला और सफीना

मोतिहारी में पेड़ से लटके मिले शादीशुदा प्रेमी-प्रेमिका के शव, एक ही फंदे से बंधे थे भोला और सफीना

मोतिहारी के हरसिद्धि इलाके में एक पेड़ से दो युवकों के शव बरामद हुए, पुलिस जांच में जुटी, आत्महत्या या हत्या की आशंका।

मास्टर प्लान पर पटवारी का सरकार को 3 महीने का अल्टीमेटम, बोले- 50 हजार लोगों के साथ  निकालेंगे पदयात्रा

मास्टर प्लान पर पटवारी का सरकार को 3 महीने का अल्टीमेटम, बोले- 50 हजार लोगों के साथ निकालेंगे पदयात्रा

मध्य प्रदेश कांग्रेस ने भोपाल और इंदौर के मास्टर प्लान को लेकर सरकार के खिलाफ आंदोलन तेज करने का ऐलान किया, तीन महीने का अल्टीमेटम दिया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया तकनीक, नवाचार और नवीन ट्रांसपोर्ट सिस्टम पर केन्द्रित प्रदर्शनी का शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया तकनीक, नवाचार और नवीन ट्रांसपोर्ट सिस्टम पर केन्द्रित प्रदर्शनी का शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में ट्रांसपोर्ट सिस्टम पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन किया, जिसमें कई कंपनियों ने भाग लिया।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026