यात्री परिवहन विजन समिट-2026

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया तकनीक, नवाचार और नवीन ट्रांसपोर्ट सिस्टम पर केन्द्रित प्रदर्शनी का शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में ट्रांसपोर्ट सिस्टम पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन किया, जिसमें कई कंपनियों ने भाग लिया।

By : आशुतोष शर्मा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया तकनीक, नवाचार और नवीन ट्रांसपोर्ट सिस्टम पर केन्द्रित प्रदर्शनी का शुभारंभ

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में यात्री परिवहन विजन समिट-2026 के दौरान तकनीक, नवाचार और प्रदेश के नवीन ट्रांसपोर्ट सिस्टम पर आधारित प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। साथ ही उन्होंने ब्रिलियंट कन्वेशन सेंटर में ही "यात्री परिवहन विजन समिट-2026" में बस निर्माताओं, आईटी कंपनियों, वित्तीय संस्थानों एवं अन्य उद्योगों के साथ प्रदेश के विभिन्न शासकीय निगमों की गतिविधियों और नवाचारों पर आधारित इंडस्ट्री एक्सपो का भी उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एक्सपो में विभिन्न कंपनियों द्वारा प्रदर्शित बसों का अवलोकन किया तथा उनके फीचर्स और आधुनिक तकनीकी सुविधाओं की जानकारी ली।

प्रदर्शनी में ट्रांसपोर्ट सिस्टम परिवहन व्यवस्था को अधिक सुगम, सुरक्षित, आधुनिक और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से कई कंपनियों और संस्थानों ने सहभागिता की। प्रदर्शनी में कंपनियों ने अपनी तकनीक, सेवाओं, उत्पादों और नवाचारों का प्रदर्शन किया। इसके अतिरिक्त उन ईवी बसों को भी प्रदर्शित किया गया, जो भविष्य में परिवहन का अहम जरिया बनेंगी।

प्रदर्शनी में थिंक गैस, यश टेक्नोलॉजीज, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), इंडियन ऑयल, लाइट मेट्रिक्स, एमपीआईडीसी, क्यूब कंस्ट्रक्शन, कल्याणी पावरट्रेन लिमिटेड और ओम्निफिसेंट सहित विभिन्न कंपनियों ने भाग लिया। प्रदर्शनी में परिवहन क्षेत्र से जुड़े आधुनिक समाधानों, तकनीकी नवाचारों, ऊर्जा और ईंधन से संबंधित सुविधाओं तथा अधोसंरचना विकास की संभावनाओं को प्रदर्शित किया गया। इस दौरान परिवहन एवं स्कूलशिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह भी उपस्थित थे।

संबंधित सामग्री

किसान हित में सहकारी ऋण व्यवस्था को बनाया जा रहा है सरल एवं किसान हितैषी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

किसान हित में सहकारी ऋण व्यवस्था को बनाया जा रहा है सरल एवं किसान हितैषी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

नीमच में कृषि महोत्सव के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए किसानों को संबोधित किया, नवाचार और आधुनिक खेती पर जोर दिया।

23 साल से लंबित मांगों पर सफाई कर्मचारियों का हल्लाबोल,स्थायी नौकरी की उठी मांग

23 साल से लंबित मांगों पर सफाई कर्मचारियों का हल्लाबोल,स्थायी नौकरी की उठी मांग

इंदौर के सफाई कर्मचारियों ने लंबित मांगों को लेकर नगर निगम परिसर में धरना दिया और 48 घंटे की हड़ताल का ऐलान किया।

सिंगापुर में CM सैनी का हरियाणा विज़न: राज्य को बनाएंगे भारत का ‘Innovation Capital’, निवेशकों को दिया बड़ा न्योता

सिंगापुर में CM सैनी का हरियाणा विज़न: राज्य को बनाएंगे भारत का ‘Innovation Capital’, निवेशकों को दिया बड़ा न्योता

हरियाणा सरकार औद्योगिक विकास से आगे बढ़कर इनोवेशन और टेक्नोलॉजी में नई पहचान बनाना चाहती है, सिंगापुर के साथ नई पार्टनरशिप की दिशा में भी काम कर रही है।

SIR को लेकर CM डॉ  मोहन की अपील,बोले-अफवाहों पर ध्यान न दें और मतदाता सूची में नाम जरूर जांचें

SIR को लेकर CM डॉ मोहन की अपील,बोले-अफवाहों पर ध्यान न दें और मतदाता सूची में नाम जरूर जांचें

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने SIR के तहत मतदाता सूची सत्यापन की महत्वपूर्णता पर जोर दिया और नागरिकों से सहयोग की अपील की।

नवीन न्याय संहिताओं को करीब से जानने का अवसर-बीएचईएल दशहरा मैदान में लगी प्रदर्शनी

नवीन न्याय संहिताओं को करीब से जानने का अवसर-बीएचईएल दशहरा मैदान में लगी प्रदर्शनी

भोपाल में अमित शाह और डॉ. मोहन यादव ने न्याय संहिताओं और आधुनिक पुलिसिंग पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन किया, जो 7 अक्टूबर तक चलेगी।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर