मध्यप्रदेश में SIR की अपील

SIR को लेकर CM डॉ मोहन की अपील,बोले-अफवाहों पर ध्यान न दें और मतदाता सूची में नाम जरूर जांचें

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने SIR के तहत मतदाता सूची सत्यापन की महत्वपूर्णता पर जोर दिया और नागरिकों से सहयोग की अपील की।

SIR को लेकर CM डॉ  मोहन की अपील,बोले-अफवाहों पर ध्यान न दें और मतदाता सूची में नाम जरूर जांचें

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर प्रदेशवासियों से जागरूक रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती में हर जागरूक मतदाता की भागीदारी जरूरी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए मतदाता सूची का अद्यतन, पारदर्शी और विश्वसनीय होना भी बेहद महत्वपूर्ण है।

SIR से मतदाता सूची का हो रहा सत्यापन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग की ओर से संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR मतदाता सूची के सत्यापन की महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। निर्वाचन आयोग के अनुसार SIR का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई पात्र नागरिक मतदाता सूची से बाहर न रहे और कोई अपात्र व्यक्ति सूची में शामिल न हो। 

अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील

मुख्यमंत्री ने लोगों से SIR को लेकर फैलने वाली किसी भी तरह की अफवाह या भ्रम पर ध्यान नहीं देने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि मतदाता सूची से जुड़ी प्रक्रिया निर्वाचन आयोग की निर्धारित व्यवस्था के अनुसार संचालित की जा रही है। उन्होंने नागरिकों से सही जानकारी के लिए केवल निर्वाचन आयोग की आधिकारिक जानकारी और तय प्रक्रिया पर भरोसा करने की अपील की।

Form 6 और Declaration का भी जिक्र

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने Form 6 और Declaration सहित पूरी प्रक्रिया का उल्लेख करते हुए नागरिकों से आवश्यक जानकारी सही तरीके से लेने की बात कही। निर्वाचन आयोग के पोर्टल पर 18 वर्ष या उससे अधिक उम्र के नागरिकों के लिए नए मतदाता पंजीकरण हेतु Form 6 की सुविधा उपलब्ध है। 

युवाओं से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की अपील

मुख्यमंत्री ने विशेष तौर पर 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं से अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने का आग्रह किया। साथ ही उन्होंने प्रत्येक नागरिक से अपनी जानकारी और नाम मतदाता सूची में मौजूद होने की पुष्टि करने को कहा। निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर मतदाता अपना नाम खोजने और मतदाता सूची से जुड़ी सेवाओं का लाभ ले सकते हैं। 

विश्वसनीय मतदाता सूची बनाने में भागीदारी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मतदाता सूची को विश्वसनीय बनाने की जिम्मेदारी केवल निर्वाचन तंत्र की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की भी है। उन्होंने लोगों से अपनी जिम्मेदारी निभाने और SIR की प्रक्रिया में सहयोग करने की अपील की। मुख्यमंत्री का संदेश ऐसे समय में आया है जब मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण को लेकर देश के कई हिस्सों में चर्चा जारी है।

संबंधित सामग्री

हिमाचल की गोल्डन गर्ल्स को बड़ा सम्मान, CM सुक्खू ने किया 1-1 करोड़ रुपये देने का ऐलान

हिमाचल की गोल्डन गर्ल्स को बड़ा सम्मान, CM सुक्खू ने किया 1-1 करोड़ रुपये देने का ऐलान

हिमाचल प्रदेश के खिलाड़ियों ने एशियन गेम्स में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता। मुख्यमंत्री सुक्खू ने उन्हें एक करोड़ रुपये और सरकारी नौकरी की पेशकश की।

किसान हित में सहकारी ऋण व्यवस्था को बनाया जा रहा है सरल एवं किसान हितैषी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

किसान हित में सहकारी ऋण व्यवस्था को बनाया जा रहा है सरल एवं किसान हितैषी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

नीमच में कृषि महोत्सव के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए किसानों को संबोधित किया, नवाचार और आधुनिक खेती पर जोर दिया।

हरियाणा में गांव-गांव पहुंचेगी सरकार, प्राकृतिक खेती से लेकर सौर ऊर्जा और स्किल डेवलपमेंट पर जोर

हरियाणा में गांव-गांव पहुंचेगी सरकार, प्राकृतिक खेती से लेकर सौर ऊर्जा और स्किल डेवलपमेंट पर जोर

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री के साथ बैठक के बाद राज्य की आगामी प्राथमिकताओं पर जानकारी साझा की।

सीएम डॉ. मोहन ने खंडवा के लिए खोला खुशियों का पिटारा, 142.90 करोड़ से चारों ओर होगा डेवलपमेंट

सीएम डॉ. मोहन ने खंडवा के लिए खोला खुशियों का पिटारा, 142.90 करोड़ से चारों ओर होगा डेवलपमेंट

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खंडवा जिले में कई विकास कार्यों की घोषणा की, जिसमें छात्रावास, ई-लाइब्रेरी और स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स शामिल हैं।

SIR विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने कहा- मॉडिफाइड फॉर्म-6 को हमने मंजूरी नहीं दी

SIR विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने कहा- मॉडिफाइड फॉर्म-6 को हमने मंजूरी नहीं दी

SIR और फॉर्म-6 में बदलावों को लेकर सुप्रीम कोर्ट में चल रहे विवाद में नई टिप्पणी सामने आई, जिसमें संशोधित संस्करणों को मंजूरी नहीं दी गई।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर