मोहाली गुरुद्वारे में हंगामा, निहंग बाबा जसदीप सिंह पर हमला

हंगामा मोहाली गुरुद्वारे में

मोहाली गुरुद्वारे में हंगामा, निहंग बाबा जसदीप सिंह पर हमला

निहंग बाबा जसदीप सिंह के स्वागत समारोह के दौरान मोहाली के गुरुद्वारे में हंगामा हो गया। एक व्यक्ति ने उन पर हमला करने की कोशिश की।

मोहाली गुरुद्वारे में हंगामा निहंग बाबा जसदीप सिंह पर हमला

हंगामा मोहाली गुरुद्वारे में |

उत्तराखंड के कर्णप्रयाग मामले से रिहा होकर पंजाब लौटे निहंगों के स्वागत समारोह के दौरान मोहाली के गुरुद्वारे में हंगामा हो गया। समारोह के बीच एक व्यक्ति ने निहंग बाबा जसदीप सिंह पर हमला करने की कोशिश की। इससे गुरुद्वारा परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी और तनाव का माहौल हो गया। जसदीप सिंह वही व्यक्ति है जो देहरादून कूच के वक्त मौजूद था और लगातार ये मांग कर रहा था कि चारों सिखों को उत्तराखंड सरकार जल्द से जल्द रिहा करे।

निहंग पर हमला करने की कोशिश

हालांकि हमले में जसदीप सिंह को आरोपी किसी तरह का नुकसान नहीं पहुचा सका। मौके पर मौजूद निहंगों ने तुरंत आरोपी को पकड़ लिया। इसके बाद उसकी पिटाई कर दी। उसके कपड़े फाड़ दिए गए। बता दे बाबा जसदीप सिंह रिहा हुए चारों साथियों के साथ गुरुद्वारे में पहुंचे थे। ये पूरा विवाद 16 जून को कर्णप्रयाग से शुरू हुआ था। जब निहंगों और स्थानीय लोगों के बीच मारपीट हो गई थी, जिसके बाद चारों निहंगों को गिरफ्तार किया गया। 

चारों निहंगों को मिली जमानत

शुक्रवार रात हरियाणा के CM नायब सिंह सैनी के हस्तक्षेप के बाद गतिरोध खत्म हुआ था। उनके निर्देश पर पॉलिटिकल एडवाइजर तरुण भंडारी ने उत्तराखंड सरकार से बातचीत की, जिसके बाद शनिवार को मारपीट मामले में गिरफ्तार चारों निहंगों को जमानत मिल गई। जानकारी के मुताबिक, उत्तराखंड के कर्णप्रयाग मामले में गिरफ्तार किए गए निहंग सिंह को अदालत से जमानत मिलने के बाद पंजाब लौटे थे। इनके साथ बाबा जसदीप भी मौजूद थे। उनकी रिहाई पर मोहाली के गुरुद्वारा सिंह शहीदां, सोहाना में स्वागत समारोह आयोजित किया गया।

संबंधित सामग्री

पुणे में आवारा कुत्तों ने 4 साल की बच्ची पर किया हमला, CCTV आया सामने, आए 80 से ज्यादा टांके

देश-विदेश

पुणे में आवारा कुत्तों ने 4 साल की बच्ची पर किया हमला, CCTV आया सामने, आए 80 से ज्यादा टांके

पुणे के पिंपरी-चिंचवड़ में आवारा कुत्तों ने 4 साल की बच्ची पर हमला किया, जिसे CCTV ने कैद किया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हुई।

'स्टैच्यू बंदों' का वीडियो वायरल, भज्जी की पोस्ट पर पंजाब पुलिस बोली- पंजाबी गाने से घटना पंजाब की नहीं हो जाती

राज्य

'स्टैच्यू बंदों' का वीडियो वायरल, भज्जी की पोस्ट पर पंजाब पुलिस बोली- पंजाबी गाने से घटना पंजाब की नहीं हो जाती

हरभजन सिंह द्वारा शेयर किए गए ड्रग्स से संबंधित वीडियो को पंजाब पुलिस ने नकारा, दावा किया कि वीडियो राजस्थान का है न कि पंजाब का।

चंडीगढ़ के चार स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, पुलिस टीम और डॉग स्क्वाड ने संभाला मोर्चा

राज्य

चंडीगढ़ के चार स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, पुलिस टीम और डॉग स्क्वाड ने संभाला मोर्चा

पंजाब में बढ़ते धमकियों के मामलों के बीच, चंडीगढ़ के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है और जांच जारी है.

देहरादून में महिला पर जंगली हाथी ने किया हमला, हुई मौत, ग्रामीणों ने दी चेतावनी

राज्य

देहरादून में महिला पर जंगली हाथी ने किया हमला, हुई मौत, ग्रामीणों ने दी चेतावनी

देहरादून में दूध लेने गई महिला पर जंगली हाथी का हमला, अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मृत्यु हो गई।

प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर मान सरकार का बड़ा फैसला न 3 साल तक बदलेंगे ड्रेस, न 15%  से ज्यादा फीस

राज्य

प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर मान सरकार का बड़ा फैसला न 3 साल तक बदलेंगे ड्रेस, न 15%  से ज्यादा फीस

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने प्राइवेट स्कूलों पर नये नियम लागू किए, जिसमें फीस वृद्धि और यूनिफॉर्म परिवर्तन पर सख्त पाबंदियां शामिल हैं।