हिमाचल CM सुक्खू का बड़ा ऐलान: शिमला के डेंटल कॉलेज का नाम होगा राजीव गांधी डेंटल कॉलेज

हिमाचल में स्वास्थ्य क्षेत्र की नई पहल

हिमाचल CM सुक्खू का बड़ा ऐलान: शिमला के डेंटल कॉलेज का नाम होगा राजीव गांधी डेंटल कॉलेज

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य और डेंटल शिक्षा क्षेत्र में नई घोषणाएँ की, जिसमें डेंटल कॉलेज का नामकरण और नया रिसर्च सेंटर शामिल है।

हिमाचल cm सुक्खू का बड़ा ऐलान शिमला के डेंटल कॉलेज का नाम होगा राजीव गांधी डेंटल कॉलेज

हिमाचल CM सुक्खू का बड़ा ऐलान: शिमला के डेंटल कॉलेज का नाम होगा राजीव गांधी डेंटल कॉलेज | None

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज्य के स्वास्थ्य एवं डेंटल शिक्षा क्षेत्र को लेकर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। शिमला में एसोसिएशन ऑफ ओरल एंड मैक्सिलोफेशियल सर्जन्स ऑफ इंडिया (AOMSI) के हिमाचल प्रदेश स्टेट चैप्टर के चौथे वार्षिक सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि शिमला स्थित डेंटल कॉलेज का नाम पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के नाम पर रखा जाएगा। इसके बाद यह संस्थान 'राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला' के नाम से जाना जाएगा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम सुक्खू

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने हमीरपुर में 300 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक डेंटल हेल्थ रिसर्च सेंटर स्थापित करने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि इस परियोजना से रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और प्रदेशवासियों को आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण दंत चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध होंगी।

'ओरल एंड मैक्सिलोफेशियल सर्जन्स समाज को नई उम्मीद देते हैं'

मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि ओरल एंड मैक्सिलोफेशियल सर्जन्स का योगदान केवल मरीजों के उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि वे लोगों का आत्मविश्वास लौटाने और उनके जीवन की गुणवत्ता बेहतर बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि यह सम्मेलन दंत चिकित्सा के क्षेत्र में नए शोध, नवाचार और जनसेवा को बढ़ावा देगा।

स्वास्थ्य सेवाओं में आधुनिक तकनीक पर सरकार का विशेष जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र में व्यापक सुधारों पर लगातार काम कर रही है। उन्होंने बताया कि कुछ वर्ष पहले तक सरकारी अस्पतालों में रोबोटिक सर्जरी या 3 टेस्ला एमआरआई जैसी अत्याधुनिक सुविधाओं की कल्पना भी मुश्किल थी, लेकिन आज प्रदेश इन क्षेत्रों में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

राजीव गाँधी

उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य सभी मेडिकल कॉलेजों और जिला अस्पतालों में आधुनिक चिकित्सा उपकरण और उन्नत स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है, ताकि लोगों को अपने ही जिले में बेहतर और किफायती इलाज मिल सके तथा उन्हें उपचार के लिए दूसरे राज्यों का रुख न करना पड़े।

डेंटल डॉक्टरों के साथ भी होगा विशेष संवाद

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत बनाने के लिए चिकित्सकों के साथ लगातार संवाद कर रही है। इसी क्रम में जल्द ही डेंटल डॉक्टरों के साथ भी विशेष बैठक आयोजित की जाएगी, ताकि डेंटल कॉलेजों और अस्पतालों में आधुनिक उपचार सुविधाओं का विस्तार किया जा सके और मरीजों को उच्च गुणवत्ता वाली सेवाएं उपलब्ध हों।

हिमाचल के डॉक्टर देश-विदेश में बढ़ा रहे प्रदेश का गौरव

सुक्खू ने कहा कि शिमला से शिक्षा प्राप्त करने वाले अनेक डॉक्टर आज देश और विदेश में अपनी सेवाएं देकर हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने प्रदेश के डॉक्टरों को प्रतिभाशाली और समर्पित बताते हुए कहा कि आधुनिक तकनीक के बेहतर उपयोग के माध्यम से वे स्वास्थ्य सेवाओं को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि सरकार की नई पहलें प्रदेश के स्वास्थ्य ढांचे को और सशक्त बनाएंगी तथा लोगों को भविष्य में अधिक आधुनिक, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं मिलेंगी।

संबंधित सामग्री

हिमाचल में CM सुक्खू का बड़ा ऐलान, 4,967 लाभार्थियों को 20.61 करोड़ से अधिक की आर्थिक मदद; डॉ. राजेंद्र कंवर सम्मानित

राज्य

हिमाचल में CM सुक्खू का बड़ा ऐलान, 4,967 लाभार्थियों को 20.61 करोड़ से अधिक की आर्थिक मदद; डॉ. राजेंद्र कंवर सम्मानित

हिमाचल प्रदेश में स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री सुक्खू ने 4,967 लाभार्थियों को 20.61 करोड़ रुपये की सहायता दी और डॉ. राजेंद्र कंवर को सम्मानित किया।

बड़सर में सीएम सुक्खू फहराएंगे तिरंगा, कर्मचारियों को डीए और एरियर पर बड़ी घोषणा की उम्मीद

राज्य

बड़सर में सीएम सुक्खू फहराएंगे तिरंगा, कर्मचारियों को डीए और एरियर पर बड़ी घोषणा की उम्मीद

हमीरपुर में हिमाचल प्रदेश का राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया जाएगा, जहां मुख्यमंत्री तिरंगा फहराएंगे।

देशभर में बारिश का डबल अटैक: यूपी के 16 जिले बाढ़ में, कॉलोनियों में नावें; बिहार में 100 दुकानें डूबीं, पहाड़ों पर लैंड

देश-विदेश

देशभर में बारिश का डबल अटैक: यूपी के 16 जिले बाढ़ में, कॉलोनियों में नावें; बिहार में 100 दुकानें डूबीं, पहाड़ों पर लैंड

उत्तर प्रदेश के 16 जिले और बिहार के छपरा में भारी बारिश से बाढ़ की स्थिति। गांवों और कॉलोनियों में नावों का सहारा, हिमाचल प्रदेश में लैंडस्लाइड।

हिमाचल में पेट्रोल-डीजल पर 60 पैसे सेस से सियासी संग्राम, BJP के वार पर विक्रमादित्य सिंह का पलटवार

राज्य

हिमाचल में पेट्रोल-डीजल पर 60 पैसे सेस से सियासी संग्राम, BJP के वार पर विक्रमादित्य सिंह का पलटवार

हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल और डीजल पर नया सेस लागू होने के बाद राजनीतिक तनाव बढ़ा है। भाजपा और कांग्रेस इस मुद्दे पर आमने-सामने आ गए हैं।

हिमाचल में जल्द होगा कैबिनेट विस्तार? CM सुक्खू ने दिया बड़ा संकेत, सुंदर सिंह ठाकुर पर भी बोले

राज्य

हिमाचल में जल्द होगा कैबिनेट विस्तार? CM सुक्खू ने दिया बड़ा संकेत, सुंदर सिंह ठाकुर पर भी बोले

हिमाचल प्रदेश के CM सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कैबिनेट विस्तार के संकेत दिए। सुंदर सिंह ठाकुर की संभावित शपथ और प्रियंका गांधी के दौरे पर भी चर्चा की।