हिमाचल प्रदेश शिक्षा सुधार

पांच वर्षों में सीबीएसई सरकारी स्कूल बनेंगे हिमाचल के सर्वश्रेष्ठ शिक्षण संस्थान: मुख्यमंत्री सुक्खू

हिमाचल प्रदेश के CM सुक्खू ने कहा कि सरकारी स्कूल CBSE से संबद्ध होंगे और शिक्षा में सुधार के लिए नई योजनाएं लागू की जाएंगी।

पांच वर्षों में सीबीएसई सरकारी स्कूल बनेंगे हिमाचल के सर्वश्रेष्ठ शिक्षण संस्थान: मुख्यमंत्री सुक्खू

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा है कि अगले पांच वर्षों में सीबीएसई से संबद्ध सरकारी विद्यालय प्रदेश के सर्वश्रेष्ठ शिक्षण संस्थानों के रूप में स्थापित होंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार का उद्देश्य प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण, आधुनिक और समान शिक्षा उपलब्ध कराना है, जिसके लिए शिक्षा क्षेत्र में व्यापक सुधार किए जा रहे हैं।

शिमला स्थित बिशप कॉटन स्कूल (बीसीएस) के स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पहली कक्षा से अंग्रेजी माध्यम की पढ़ाई शुरू की जा चुकी है। इसके साथ ही अब तक 156 सरकारी विद्यालयों को सीबीएसई से संबद्ध किया गया है। उन्होंने बताया कि इन सुधारों का सकारात्मक प्रभाव देखने को मिला है और सरकारी विद्यालयों में 24 हजार से अधिक विद्यार्थियों का नामांकन बढ़ा है।

मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश शिक्षा के क्षेत्र में लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने बिशप कॉटन स्कूल को उत्कृष्ट शिक्षा, अनुशासन, नेतृत्व और चरित्र निर्माण का प्रतीक बताते हुए कहा कि इस संस्थान ने वर्षों से देश और विदेश में विभिन्न क्षेत्रों के लिए प्रतिभाशाली व्यक्तित्व तैयार किए हैं।

उन्होंने विद्यार्थियों से केवल सफलता हासिल करने तक सीमित न रहने, बल्कि समाज, प्रदेश और देश के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि ईमानदारी, अनुशासन, सेवा और दृढ़ संकल्प जैसे मूल्य आज भी उतने ही महत्वपूर्ण हैं और यही गुण एक जिम्मेदार नागरिक तथा श्रेष्ठ व्यक्तित्व का निर्माण करते हैं।

मुख्यमंत्री ने बताया कि हिमाचल प्रदेश ने 99.30 प्रतिशत साक्षरता दर के साथ पूर्ण साक्षर राज्य बनने का गौरव प्राप्त किया है। उन्होंने दावा किया कि ASER रिपोर्ट में प्रदेश के विद्यार्थियों ने देश में सर्वश्रेष्ठ पढ़ने की क्षमता का प्रदर्शन किया है। इसके अलावा परख मूल्यांकन और शिक्षा मंत्रालय के परफॉर्मेंस ग्रेडिंग इंडेक्स (PGI) में भी हिमाचल ने उल्लेखनीय सुधार दर्ज किया है।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने विद्यालय के संस्थापक बिशप जॉर्ज एडवर्ड लिंच कॉटन की स्मृति में बने स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की और विद्यालय का ध्वज फहराया। उन्होंने विद्यालय के विद्यार्थियों के माउंटेनियरिंग अभियान-2026 को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह अभियान 28 जुलाई से 8 अगस्त तक लेह-लद्दाख स्थित माउंट यालुंग नोंग (6,090 मीटर) तक आयोजित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि शिक्षा में किए जा रहे सुधारों के माध्यम से हिमाचल प्रदेश आने वाले वर्षों में देश के अग्रणी शिक्षा मॉडल के रूप में अपनी अलग पहचान स्थापित करेगा।

संबंधित सामग्री

किशाऊ बांध परियोजना पर CM सुक्खू का पलटवार, बोले- लड़ाई हमने लड़ी है तो श्रेय भी हमारा

किशाऊ बांध परियोजना पर CM सुक्खू का पलटवार, बोले- लड़ाई हमने लड़ी है तो श्रेय भी हमारा

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने किशाऊ बांध परियोजना का बचाव करते हुए भाजपा पर निशाना साधा।

नेपाल बाढ़ में लापता इंजीनियर सुखविंदर की तलाश तेज कराने के लिए केंद्र से बात करेगी हिमाचल सरकार

नेपाल बाढ़ में लापता इंजीनियर सुखविंदर की तलाश तेज कराने के लिए केंद्र से बात करेगी हिमाचल सरकार

नेपाल की बाढ़ में लापता इंजीनियर सुखविंदर रतन की तलाश के लिए हिमाचल सरकार ने केंद्र से सहायता मांगी।

सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में आया बड़ा बदलाव, स्कूलों में ड्रॉप आउट दर हुई शून्य

सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में आया बड़ा बदलाव, स्कूलों में ड्रॉप आउट दर हुई शून्य

मध्यप्रदेश सरकार द्वारा शिक्षा में किए गए नवाचारों से प्राथमिक स्तर पर ड्रॉप आउट दर शून्य प्रतिशत हो गई है।

ऊना में ‘एंटी चिट्टा वॉकथॉन’ के बाद CM सुक्खू ने की छुट्टी की घोषणा, गर्मी में 16 बच्चे बीमार

ऊना में ‘एंटी चिट्टा वॉकथॉन’ के बाद CM सुक्खू ने की छुट्टी की घोषणा, गर्मी में 16 बच्चे बीमार

हिमाचल प्रदेश के ऊना में युवाओं ने नशे के खिलाफ 'एंटी चिट्टा वॉकथॉन' में भाग लिया, कई बच्चों की गर्मी के कारण तबीयत बिगड़ी।

यूपी के सरकारी स्कूलों में डिजिटल शिक्षा को नया विस्तार, 14,429 स्कूल बनेंगे स्मार्ट स्कूल

यूपी के सरकारी स्कूलों में डिजिटल शिक्षा को नया विस्तार, 14,429 स्कूल बनेंगे स्मार्ट स्कूल

यूपी की योगी सरकार ने सरकारी स्कूलों को डिजिटल बनाने के लिए 300 करोड़ रुपये की योजना शुरू की, स्मार्ट क्लासेज और डिजिटल लाइब्रेरी का विस्तार होगा।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर