बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का आरोप

हिम केयर घोटाले की जांच रिपोर्ट विधानसभा में होगी पेश: CM सुक्खू बोले- BBMB को पानी चाहिए तो एरियर भुगतान पर दे शपथपत्र

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुक्खू ने हिम केयर योजना में पूर्व सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया, जिसकी जांच अंतिम चरण में है।

By : रोहन उमक
हिम केयर घोटाले की जांच रिपोर्ट विधानसभा में होगी पेश: CM सुक्खू बोले- BBMB को पानी चाहिए तो एरियर भुगतान पर दे शपथपत्र

हिम केयर घोटाले की जांच रिपोर्ट विधानसभा में होगी पेश: CM सुक्खू बोले- BBMB को पानी चाहिए तो एरियर भुगतान पर दे शपथपत्र

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हमीरपुर दौरे के दौरान पूर्व भाजपा सरकार पर हिम केयर योजना में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मामले की जांच अंतिम चरण में है और रिपोर्ट तैयार होते ही उसे विधानसभा के पटल पर रखा जाएगा, ताकि प्रदेश की जनता पूरे मामले की सच्चाई जान सके।

मुख्यमंत्री ने हमीरपुर बस स्टैंड के सामने रानी झांसी पार्क के समीप नगर निगम की 11 नई दुकानों का उद्घाटन किया। इसके अलावा उन्होंने टाउन हॉल परिसर में नगर निगम हमीरपुर के नए कार्यालय भवन का शिलान्यास भी किया।

'हिम केयर योजना में हुआ सबसे बड़ा भ्रष्टाचार'

हिम केयर योजना

जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सुक्खू ने आरोप लगाया कि पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के कार्यकाल में हिम केयर योजना में व्यापक स्तर पर अनियमितताएं हुईं। उन्होंने कहा कि सरकार ने पूरे मामले की गहन जांच करवाई है, जो अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जांच पूरी होने के बाद विस्तृत रिपोर्ट विधानसभा में प्रस्तुत की जाएगी, ताकि तथ्यों को सार्वजनिक किया जा सके। उन्होंने आरोप लगाया कि तत्कालीन सरकार के कार्यकाल में यह सब होता रहा, लेकिन उस समय के मुख्यमंत्री को इसकी जानकारी तक नहीं थी।

BBMB के बकाया एरियर पर केंद्र और पंजाब से जवाब मांगा

भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (BBMB) से जुड़े हिमाचल प्रदेश के बकाया एरियर का मुद्दा उठाते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले करीब 15 वर्षों से राज्य का वैध भुगतान लंबित है। उन्होंने कहा कि हिमाचल के जल संसाधनों का लगातार उपयोग किया जा रहा है, लेकिन राज्य को उसका उचित अधिकार नहीं मिल रहा।

सुक्खू ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय भी हिमाचल प्रदेश के पक्ष में फैसला दे चुका है और 7.19 प्रतिशत हिस्सेदारी के अनुरूप बकाया एरियर के भुगतान की बात कही है।

हिमाचल सीएम सुक्खू

'पानी चाहिए तो एरियर भुगतान पर देना होगा एफिडेविट'

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि यदि BBMB को हिमाचल प्रदेश का पानी चाहिए तो पंजाब सरकार को सर्वोच्च न्यायालय में शपथपत्र (एफिडेविट) दाखिल कर यह स्पष्ट करना होगा कि वह हिमाचल प्रदेश का बकाया एरियर चुकाने के लिए तैयार है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने उन्हें राज्य के प्राकृतिक संसाधनों और अधिकारों की रक्षा की जिम्मेदारी सौंपी है, इसलिए सरकार किसी भी परिस्थिति में हिमाचल के हितों से समझौता नहीं करेगी।

अवैध कब्जों पर नई नीति लाने की तैयारी

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार अवैध कब्जों के मुद्दे पर जल्द ही नई नीति लेकर आएगी। उन्होंने बताया कि जिन मामलों में कब्जों को नियमित करना संभव नहीं होगा, वहां पात्र लोगों को लीज पर भूमि उपलब्ध कराने जैसे विकल्पों पर विचार किया जा रहा है। इसके लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जा रही है, ताकि जरूरतमंद लोगों को राहत मिल सके और कानूनी व्यवस्था भी बनी रहे।

हमीरपुर में खुलेगा एजुकेशन रेगुलेटरी कमिशन का कार्यालय

हमीरपुर के लिए एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां हिमाचल प्रदेश एजुकेशन रेगुलेटरी कमिशन का कार्यालय स्थापित किया जाएगा। इसके लिए जिला प्रशासन को उपयुक्त भूमि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए जा चुके हैं।

उन्होंने कहा कि इस कार्यालय के शुरू होने से शिक्षा क्षेत्र से जुड़े प्रशासनिक कार्यों में तेजी आएगी और हमीरपुर को एक नई संस्थागत पहचान मिलेगी।

संबंधित सामग्री

ओडिशा में दिनदहाड़े व्यापारी की गोली मारकर हत्या, आपसी रंजिश में नजदीक से चलाईं गोलियां; आरोपी गिरफ्तार

ओडिशा में दिनदहाड़े व्यापारी की गोली मारकर हत्या, आपसी रंजिश में नजदीक से चलाईं गोलियां; आरोपी गिरफ्तार

ओडिशा के संबलपुर में व्यापारी मोहम्मद अनीस की आपसी रंजिश के चलते गोली मारकर हत्या की गई। आरोपी राजा स्वामी को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

पटना में जहरीली शराब का कहर! 4 लोगों की मौत, प्रशासन में हड़कंप

पटना में जहरीली शराब का कहर! 4 लोगों की मौत, प्रशासन में हड़कंप

बिहार के बाढ़ अनुमंडल में चार युवकों की मौत हो गई। शराब पीने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ी और मौके से शराब की बोतलें बरामद की गईं।

हिमाचल पर 76,707 करोड़ का कर्ज छोड़ गई भाजपा सरकार, बोले CM सुक्खू

हिमाचल पर 76,707 करोड़ का कर्ज छोड़ गई भाजपा सरकार, बोले CM सुक्खू

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने भाजपा पर राज्य की खराब वित्तीय हालत के लिए आरोप लगाया है।

‘माफिया को मिट्टी में मिलाने वाले हैं हम’, योगी ने सपा पर जमकर साधा निशाना

‘माफिया को मिट्टी में मिलाने वाले हैं हम’, योगी ने सपा पर जमकर साधा निशाना

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा पर समाज को बांटने, भ्रष्टाचार और सरकारी परियोजनाओं में दुरुपयोग के आरोप लगाए।

नर्मदापुरम में स्कूल बस पलटी, 4 स्टूडेंट समेत 6 घायल, सूकरी-चुरका के बीच मोड़ पर हादसा

नर्मदापुरम में स्कूल बस पलटी, 4 स्टूडेंट समेत 6 घायल, सूकरी-चुरका के बीच मोड़ पर हादसा

नर्मदापुरम के सोहागपुर में स्कूल बस हादसे में चार विद्यार्थी और ड्राइवर घायल हुए। पुलिस ने ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज किया।

Advertisement

MP ADD मिलिए अनुपूर्ति श्रीवास्तव से 01 ON 31 AUG 2026

Advertisement

UK Add पहली बार वित्तीय प्रबंधन 02 On 31 Aug 2026