सतीश महाना ने पद छोड़ने की दी चेतावनी, भावुक होकर बोले - हमारी कोशिशों में ही कहीं कमी रही

उत्तर प्रदेश विधानसभा में तनाव

सतीश महाना ने पद छोड़ने की दी चेतावनी, भावुक होकर बोले - हमारी कोशिशों में ही कहीं कमी रही

उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र में अध्यक्ष सतीश महाना ने सदन में उत्पन्न हंगामे के कारण पद छोड़ने की चेतावनी दी। उन्होंने सदन की मर्यादा बनाए रखने का आह्वान किया।

सतीश महाना ने पद छोड़ने की दी चेतावनी भावुक होकर बोले - हमारी कोशिशों में ही कहीं कमी रही

सतीश महाना ने पद छोड़ने की दी चेतावनी |

UP विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना सदन की कार्यवाही के दौरान भावुक नजर आए। उन्होंने सदन में हुए घटनाक्रम पर दुख जताते हुए कहा कि उनकी सार्वजनिक और राजनीतिक यात्रा अब अंतिम चरण में है। ऐसे में उन्हें गंभीरता से विचार करना होगा कि विधानसभा अध्यक्ष के रूप में पिछले साढ़े 4 वर्षों में जो कुछ किया, वह सही था या नहीं। 

महाना ने पद छोड़ने की दी चेतावनी 

कार्यवाही शुरू होने पर सतीश महाना ने सभी सदस्यों से गरिमा बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में मतभेद स्वाभाविक हैं, लेकिन भाषा और आचरण की मर्यादा बनाए रखना सभी सदस्यों की जिम्मेदारी होती है। उन्होंने कहा कि कल जो घटनाक्रम हुआ, उससे उन्हें गहरा दुख पहुंचा। मानसून सत्र के तीसरे दिन सतीश महाना ने पद छोड़ने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा- कल सदन में जो हुआ, उससे मैं दुखी हूं। मेरे मन में पीड़ा है। मुझे पहली बार लगा कि या तो हमारी कोशिशों में कहीं कमी रह गई या फिर डॉ. अंबेडकर की बात सही है कि कमी संविधान में नहीं, बल्कि व्यक्तियों में होती है। 

CM की लहराई थी फोटो

दरअसल, मंगलवार को सपा विधायक सचिन यादव ने CM योगी की फोटो लहराई थी। इस पर सदन में हंगामा हो गया था। गुस्से में महाना कुर्सी छोड़कर खड़े हो गए थे। हेडफोन फेंकते हुए चिल्लाकर कहा था- आप बाहर जाइए, नहीं तो विधायकी से बर्खास्त करवा दूंगा। इसके बाद  दोनों पक्षों की महिला विधायक आमने-सामने आ गई थीं। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने सपा विधायक सचिन यादव को पूरे सत्र के लिए सदन से निष्कासित कर दिया था।

संबंधित सामग्री

स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश के स्कूल में छज्जा गिरने से बच्चे की मौत, दो घायल

राज्य

स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश के स्कूल में छज्जा गिरने से बच्चे की मौत, दो घायल

संभल, उत्तर प्रदेश में एक स्कूल के छज्जे के गिरने से 10 वर्षीय छात्र की मौत हो गई और दो अन्य बच्चे घायल हुए।

उत्तर प्रदेश में बारिश से नदियां उफान पर, कई इलाके जलमग्न, छतों पर रह रहे लोग

राज्य

उत्तर प्रदेश में बारिश से नदियां उफान पर, कई इलाके जलमग्न, छतों पर रह रहे लोग

उत्तर प्रदेश में भारी बारिश के चलते गंगा, यमुना सहित 11 नदियां चेतावनी बिंदु को पार कर गईं। कई इलाके बाढ़ की चपेट में हैं।

UP के युवाओं को मिला 15 अगस्त का गिफ्ट, CM योगी ने किया बड़ा ऐलान

राज्य

UP के युवाओं को मिला 15 अगस्त का गिफ्ट, CM योगी ने किया बड़ा ऐलान

योगी आदित्यनाथ ने नई यूथ पॉलिसी की घोषणा की, जिसमें AI, मशीन लर्निंग, और अन्य आधुनिक तकनीकों पर फोकस है ताकि युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाए जा सकें।

प्रेम प्रसंग में पिता बन रहे थे रोड़ा, मां-बेटी ने मिलकर कर दी हत्या; महीनेभर बेटे को करती रहीं गुमराह

राज्य

प्रेम प्रसंग में पिता बन रहे थे रोड़ा, मां-बेटी ने मिलकर कर दी हत्या; महीनेभर बेटे को करती रहीं गुमराह

रायबरेली में एक बेटी ने अपनी माँ के साथ मिलकर पिता की हत्या कर दी, क्योंकि पिता उसके प्रेम प्रसंग में बाधा बन रहे थे।

यूपी में मानसून का कहर: डिलीवरी के बाद पत्नी-नवजात को चारपाई से नदी पार कराया

राज्य

यूपी में मानसून का कहर: डिलीवरी के बाद पत्नी-नवजात को चारपाई से नदी पार कराया

उत्तर प्रदेश में मानसून के सक्रिय होने से 15 शहरों में भारी बारिश। अलर्ट जारी, नदियों का जलस्तर बढ़ा, 80 से ज्यादा गांव बाढ़ की चपेट में।