उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती परिणाम जारी

योगी सरकार में एक और महत्वपूर्ण परीक्षा प्रक्रिया निष्पक्षता व पारदर्शिता के साथ पूरी

उत्तर प्रदेश में होमगार्ड के 41,424 पदों के लिए भर्ती के अंतिम परिणाम जारी किए गए। अभ्यर्थी अपने परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।

By : सोनिया रायकवार
योगी सरकार में एक और महत्वपूर्ण परीक्षा प्रक्रिया निष्पक्षता व पारदर्शिता के साथ पूरी

उत्तर प्रदेश में होमगार्ड भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने होमगार्ड एनरोलमेंट-2025 का अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया है। कुल 41,424 पदों के लिए चयनित अभ्यर्थियों की जनपदवार सूची बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई है।

25 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों ने किया था आवेदन

होमगार्ड के 41,424 पदों के लिए कुल 25,32,196 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। भर्ती प्रक्रिया में लिखित परीक्षा के साथ दस्तावेज जांच, शारीरिक मानक परीक्षण और शारीरिक दक्षता परीक्षा के चरण शामिल रहे।

74 जिलों में हुई लिखित परीक्षा

भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 25, 26 और 27 अप्रैल 2026 को प्रदेश के 74 जिलों में आयोजित की गई। परीक्षा तीन दिनों में छह पालियों में हुई। अलग-अलग पालियों में परीक्षा होने के कारण नियमों के अनुसार अभ्यर्थियों के अंकों का नॉर्मलाइजेशन किया गया।

1.07 लाख अभ्यर्थी अगले चरण में पहुंचे

लिखित परीक्षा के बाद 1,07,221 अभ्यर्थियों को दस्तावेज जांच और शारीरिक मानक परीक्षण के लिए बुलाया गया। इसके बाद सफल अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा में शामिल किया गया। भर्ती प्रक्रिया के अंतिम चरण में जनपदवार मेरिट के आधार पर चयन किया गया।

41,424 अभ्यर्थियों का अंतिम चयन

बोर्ड के मुताबिक, अंतिम चयन लिखित परीक्षा के नॉर्मलाइज्ड स्कोर, अधिमानी योग्यता के निर्धारित अंकों और लागू आरक्षण नियमों के आधार पर तैयार जनपदवार मेरिट से किया गया। कुल 41,424 पदों के लिए 41,424 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है।

कहां देखें अपना रिजल्ट?

अभ्यर्थी अपना अंतिम परिणाम उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर देख सकते हैं। बोर्ड की वेबसाइट पर 3 अक्टूबर 2026 को अंतिम चयन परिणाम और जनपदवार चयन सूची से संबंधित नोटिस जारी किया गया है।

संबंधित सामग्री

उप्र के भदोही जिले को अब ‘संत रविदास नगर भदोही’ के नाम से जाना जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की घोषणा।

उप्र के भदोही जिले को अब ‘संत रविदास नगर भदोही’ के नाम से जाना जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की घोषणा।

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले का नाम बदलकर 'संत रविदास नगर भदोही' किया गया। इस दौरान 1,340 करोड़ रुपये की 112 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया।

धन के अभाव में किसी छात्र की पढ़ाई नहीं रुकेगी: सीएम योगी

धन के अभाव में किसी छात्र की पढ़ाई नहीं रुकेगी: सीएम योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 4.60 लाख छात्रों के खातों में 148 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए, ताकि धन के अभाव में कोई भी छात्र शिक्षा से वंचित न रहे।

सीएम योगी ने भदोही दौरे से पहले एक्स पोस्ट किया, लिखा- भदोही के कालीन का बड़ा योगदा

सीएम योगी ने भदोही दौरे से पहले एक्स पोस्ट किया, लिखा- भदोही के कालीन का बड़ा योगदा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के निर्यात में वृद्धि और भदोही के कालीन उद्योग की प्रगति की जानकारी साझा की। इस उद्योग के विकास से प्रदेश के निर्यात में बढ़ोतरी हुई है।

प्रेमानंद महाराज के आश्रम से जुड़ा नया मामला, नाबालिग लड़की लापता; परिवार ने पुलिस से लगाई तलाश की गुहार

प्रेमानंद महाराज के आश्रम से जुड़ा नया मामला, नाबालिग लड़की लापता; परिवार ने पुलिस से लगाई तलाश की गुहार

उत्तर प्रदेश के मथुरा में वृंदावन के प्रेमानंद महाराज आश्रम से जुड़ी नाबालिग लड़की लापता हो गई है। परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

ठगी के बाद धनराशि को रोकने में राष्ट्रीय औसत से आगे निकला यूपी

ठगी के बाद धनराशि को रोकने में राष्ट्रीय औसत से आगे निकला यूपी

उत्तर प्रदेश में साइबर ठगी और अपराधों के खिलाफ तकनीकी हस्तक्षेपों को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिसमें धन वापसी और रोकथाम पर विशेष जोर है।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर