हरियाणा युवाओं का उत्तराखंड भ्रमण

उत्तराखंड घूमने आए हरियाणा के युवा बने ‘डिजिटल ब्रांड एंबेसडर’, धामी बोले- अनुभव देश तक पहुंचाएं

हरियाणा के युवा उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिले, राज्य की संस्कृति और विकास प्रयासों पर चर्चा की।

By : सोनिया रायकवार
उत्तराखंड घूमने आए हरियाणा के युवा बने ‘डिजिटल ब्रांड एंबेसडर’, धामी बोले- अनुभव देश तक पहुंचाएं

उत्तराखंड के तीन दिवसीय भ्रमण पर आए हरियाणा के युवाओं ने शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में मुलाकात की। इस दौरान युवाओं ने उत्तराखंड में अपने भ्रमण के अनुभव मुख्यमंत्री के साथ साझा किए। उन्होंने राज्य में कनेक्टिविटी, पर्यटन, होम-स्टे, सौर ऊर्जा, सीमांत क्षेत्रों के विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर किए जा रहे प्रयासों की जानकारी साझा की।

युवाओं ने की उत्तराखंड की व्यवस्थाओं की सराहना

हरियाणा के युवाओं ने बताया कि तीन दिनों के भ्रमण के दौरान उन्हें उत्तराखंड के अलग-अलग क्षेत्रों को करीब से समझने का मौका मिला। उन्होंने कहा कि राज्य के अधिकांश हिस्से पर्वतीय होने के बावजूद सड़क और डिजिटल कनेक्टिविटी के विस्तार की दिशा में काम किया जा रहा है। रेलवे नेटवर्क के विस्तार को लेकर भी तेजी से कार्य होने की बात उन्होंने कही।

स्वच्छ पर्यावरण और होम-स्टे की भी चर्चा

युवाओं ने उत्तराखंड के स्वच्छ पर्यावरण और बेहतर वायु गुणवत्ता की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि होम-स्टे के क्षेत्र में किए जा रहे काम और सरकार की ओर से दी जा रही सहायता से स्थानीय लोगों को स्वरोजगार के अवसर मिल रहे हैं। उन्होंने सीमांत क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के विकास और स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए केंद्र और राज्य सरकार की ओर से किए जा रहे प्रयासों का भी उल्लेख किया।

पर्यटन और सोलर रूफटॉप योजना की सराहना

युवाओं ने कहा कि उत्तराखंड में तीर्थाटन और पर्यटन के लिए विकसित की जा रही सुविधाओं का असर दिखाई दे रहा है। उनके मुताबिक, बेहतर कनेक्टिविटी और पर्यटन सुविधाओं के कारण राज्य में श्रद्धालुओं और पर्यटकों की संख्या बढ़ रही है। उन्होंने सोलर रूफटॉप योजना को भी राज्य की भौगोलिक परिस्थितियों के लिहाज से उपयोगी पहल बताया।

CM धामी ने कहा- ‘अतिथि देवो भवः’ हमारी संस्कृति का हिस्सा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरियाणा से आए युवाओं का स्वागत करते हुए कहा कि ‘अतिथि देवो भवः’ देवभूमि उत्तराखंड की संस्कृति और परंपरा का अभिन्न हिस्सा है।

उन्होंने कहा कि इस तरह के अंतर-राज्यीय भ्रमण से युवाओं को देश की सांस्कृतिक विविधता, अलग-अलग राज्यों में हो रहे नवाचार और विकास की कार्यप्रणालियों को समझने का अवसर मिलता है। इससे राज्यों के बीच विचारों और अनुभवों का आदान-प्रदान भी बढ़ता है।

युवाओं से अनुभव सोशल मीडिया पर साझा करने की अपील

CM धामी ने युवाओं से कहा कि तीन दिनों के दौरान उन्होंने उत्तराखंड में जो कुछ देखा, समझा और अनुभव किया है, उसे अपने मित्रों और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं।

उन्होंने युवाओं को उत्तराखंड का ‘डिजिटल ब्रांड एंबेसडर’ बताते हुए कहा कि राज्य की संस्कृति, पर्यटन, तीर्थाटन, स्थानीय उत्पादों, होम-स्टे, मिलेट्स, हस्तशिल्प और महिला स्वयं सहायता समूहों के काम की जानकारी देश के दूसरे हिस्सों तक पहुंचाने में युवा महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

दोनों राज्यों के युवाओं के बीच संवाद पर जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि अलग-अलग राज्यों के युवाओं के बीच इस तरह का संवाद देश की विविधता को समझने के साथ-साथ एक-दूसरे से सीखने का माध्यम भी है। उन्होंने युवाओं से उत्तराखंड से जुड़े अपने अनुभव हरियाणा के युवाओं के साथ साझा करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि इससे दोनों राज्यों के बीच संस्कृति, पर्यटन, नवाचार और बेहतर कार्यप्रणालियों के आदान-प्रदान को आगे बढ़ाने में युवाओं की भागीदारी बढ़ सकती है।

संबंधित सामग्री

हरियाणा CM सैनी ने की विकास कार्यों की समीक्षा, कहा- सिर्फ फाइल बंद करने से नहीं निपटेगी शिकायत

हरियाणा CM सैनी ने की विकास कार्यों की समीक्षा, कहा- सिर्फ फाइल बंद करने से नहीं निपटेगी शिकायत

हरियाणा के CM नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में विकास कार्यों और नागरिक समस्याओं पर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

बिहार में बनेगा एशिया का सबसे बड़ा इथेनॉल प्लांट, मार्च 2027 तक शुरू होगा उत्पादन

बिहार में बनेगा एशिया का सबसे बड़ा इथेनॉल प्लांट, मार्च 2027 तक शुरू होगा उत्पादन

बिहार के चकाई में निर्माणाधीन इथेनॉल प्लांट 2027 में खोलने की योजना है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्लांट का निरीक्षण किया।

सात समंदर पार भी गूंजेगी हरियाणवी संस्कृति, विदेश में बसे लोगों को जोड़ने की CM नायब सैनी की पहल

सात समंदर पार भी गूंजेगी हरियाणवी संस्कृति, विदेश में बसे लोगों को जोड़ने की CM नायब सैनी की पहल

हरियाणा सरकार ने विदेश में बसे हरियाणवियों के लिए पंजीकृत 'हरियाणवी' एसोसिएशन गठन की पहल की है, जो सांस्कृतिक जुड़ाव और सामुदायिक सहयोग को बढ़ावा देगा।

गौपालक सम्मेलन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- आज मध्यप्रदेश में श्वेत क्रांति 2.0 की शुरुआत हो रही है

गौपालक सम्मेलन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- आज मध्यप्रदेश में श्वेत क्रांति 2.0 की शुरुआत हो रही है

मध्यप्रदेश में श्वेत क्रांति 2.0 की शुरुआत हुई, जिसमें डेयरी और पशुपालन क्षेत्र में बड़े उन्नयन की योजना है। मुख्यमंत्री ने विकास की घोषणाएं कीं।

केंद्रीय मंत्री श्री अमित शाह ने राज्य स्तरीय गौपालक सम्मेलन में प्रदेश को दुग्ध क्षेत्र के लिए कई सौगातें प्रदान कीं

केंद्रीय मंत्री श्री अमित शाह ने राज्य स्तरीय गौपालक सम्मेलन में प्रदेश को दुग्ध क्षेत्र के लिए कई सौगातें प्रदान कीं

केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने भोपाल में विभिन्न डेयरी परियोजनाओं का उद्घाटन किया जिससे दुग्ध प्रसंस्करण क्षमता बढ़ेगी और रोजगार के अवसर सृजित होंगे।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर