हरियाणा सीएम ने अंतरराष्ट्रीय छात्रों से संवाद किया

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय के छात्रों के साथ 'गो ग्लोबल' पर चर्चा की

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शिक्षा और अवसरों पर वैश्विक दृष्टिकोण अपनाने के लिए छात्रों से बात की।

By : रोहन उमक
हरियाणा के मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय के छात्रों के साथ 'गो ग्लोबल' पर चर्चा की

14 देशों के छात्रों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- गो ग्लोबल सोच के साथ आगे बढ़ें

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों में पढ़ रहे 14 देशों के अंतरराष्ट्रीय छात्रों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने युवाओं से बदलती दुनिया के साथ कदमताल करते हुए ‘गो ग्लोबल’ की सोच अपनाने और दुनियाभर में उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाने का आह्वान किया।

एआई और रोबोटिक्स से खुल रहे रोजगार के नए रास्ते

संवाद के दौरान का एक दृश्य

संवाद कार्यक्रम में कई अफ्रीकी देशों समेत 14 देशों के छात्र शामिल हुए। ये विद्यार्थी हिसार स्थित चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय और मुलाना स्थित महाराजा अग्रसेन विश्वविद्यालय में विभिन्न पाठ्यक्रमों की पढ़ाई कर रहे हैं।

कार्यक्रम का आयोजन हरियाणा सरकार के विदेश सहयोग विभाग की ओर से राज्य के अंतरराष्ट्रीय जुड़ाव को मजबूत करने और युवाओं के लिए वैश्विक अवसरों का विस्तार करने के प्रयासों के तहत किया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), रोबोटिक्स और आधुनिक तकनीकों में तेजी से हो रही प्रगति ने शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि समेत कई क्षेत्रों में नए अवसर पैदा किए हैं। ऐसे में युवाओं को लगातार सीखते रहने, नई तकनीकों को अपनाने और तेजी से बदलती दुनिया के साथ आगे बढ़ने की जरूरत है।

उन्होंने छात्रों से ‘गो ग्लोबल’ दृष्टिकोण अपनाने की अपील करते हुए कहा कि शिक्षा जीवन की अंतिम मंजिल नहीं, बल्कि आगे की यात्रा की शुरुआत है।

छात्रों ने साझा किए हरियाणा के अनुभव

संवाद के दौरान सैनी ने छात्रों से उनकी पढ़ाई, शोध कार्य और हरियाणा में रहने के अनुभवों के बारे में जानकारी ली। छात्रों ने अपने-अपने विश्वविद्यालयों के शैक्षणिक माहौल, शोध कार्य और स्थानीय लोगों के साथ हुए संवाद के अनुभव साझा किए। उन्होंने हरियाणा की संस्कृति और परंपराओं का भी उल्लेख किया।

छात्रों के साथ सीएम सैनी की एक तस्वीर

इस दौरान अफगानिस्तान की एक छात्रा ने विशेष रूप से ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय से पीएचडी पूरी की है और हरियाणा में बिताए अपने सात वर्षों के अनुभव मुख्यमंत्री के साथ साझा किए। खास बात यह रही कि उन्होंने पूरी बातचीत हिंदी में की।

अन्य अंतरराष्ट्रीय छात्रों ने भी कहा कि हरियाणा में रहने के दौरान उन्हें अपनी शैक्षणिक रुचियों को आगे बढ़ाने के साथ-साथ भारतीय और हरियाणवी संस्कृति को करीब से समझने का अवसर मिला।

‘ब्रांड एंबेसडर’ बनें अंतरराष्ट्रीय छात्र

सैनी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय छात्र अपने-अपने देशों में हरियाणा की शिक्षा, संस्कृति और लोगों के बारे में सकारात्मक अनुभव साझा कर राज्य के ‘ब्रांड एंबेसडर’ बन सकते हैं। उन्होंने छात्रों से हरियाणा में हासिल ज्ञान और अनुभव का उपयोग अपने-अपने देशों के विकास में करने का भी आह्वान किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा का दूसरे देशों के साथ जुड़ाव केवल सरकार-से-सरकार संबंधों तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य ‘दिल से दिल का जुड़ाव’ स्थापित करना भी है।

‘वसुधैव कुटुंबकम’ का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य’ का संदेश इसी भावना को आगे बढ़ाता है। सैनी ने कहा कि शिक्षा पूरी कर स्वदेश लौटने वाले छात्र डिग्री के साथ हरियाणा की संस्कृति, परंपराओं और लोगों की समझ भी अपने साथ लेकर जाते हैं। इससे लोगों के बीच संबंध मजबूत होंगे और हरियाणा तथा संबंधित देशों के बीच आपसी समझ, सहयोग और विश्वास और गहरा होगा।

संबंधित सामग्री

शिक्षा के क्षेत्र में CM सम्राट की बड़ी पहल, ट्रेनिंग लेने विदेश जाएंगे बिहार के 100 शिक्षक

शिक्षा के क्षेत्र में CM सम्राट की बड़ी पहल, ट्रेनिंग लेने विदेश जाएंगे बिहार के 100 शिक्षक

बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 211 नए डिग्री कॉलेजों के लिए 2,451 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति की घोषणा की और उच्च शिक्षा के विस्तार पर जोर दिया।

सीएम डॉ. मोहन ने लाड़ली बहनों को दी सौगात, खातों में ट्रांसफर किए 1835 करोड़

सीएम डॉ. मोहन ने लाड़ली बहनों को दी सौगात, खातों में ट्रांसफर किए 1835 करोड़

मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने 1.25 करोड़ बहनों के खातों में 1835 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए और आगर मालवा में विकास कार्यों की घोषणा की।

खराब दूध पर CM सैनी का बड़ा एक्शन, मिल्क प्लांट का MIS इंचार्ज सस्पेंड; पैसे लेकर लौटाया था दूध

खराब दूध पर CM सैनी का बड़ा एक्शन, मिल्क प्लांट का MIS इंचार्ज सस्पेंड; पैसे लेकर लौटाया था दूध

हरियाणा में खराब दूध की बिक्री के मामले में मुख्यमंत्री ने एमआईएस इंचार्ज को निलंबित किया और चार्जशीट जारी की।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 13 सितंबर को आगर मालवा से अंतरित करेंगे लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 13 सितंबर को आगर मालवा से अंतरित करेंगे लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त

मध्यप्रदेश में 1.25 करोड़ महिलाओं को लाभ पहुंचाने के लिए लाड़ली बहना योजना के तहत 40वीं किस्त का अंतरण किया जाएगा।

CM डॉ. मोहन यादव की दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात, रोजगार और टेक्सटाइल सेक्टर पर हुई चर्चा

CM डॉ. मोहन यादव की दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात, रोजगार और टेक्सटाइल सेक्टर पर हुई चर्चा

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने रोजगार, कौशल विकास और टेक्सटाइल सेक्टर को बढ़ावा देने के मुद्दे पर चर्चा की।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर