हरिद्वार कुंभ मेला 2027: प्रशासन ने तेज की तैयारियां, बनेंगे अस्थायी रैंप

कुंभ मेला 2027 की तैयारियां

हरिद्वार कुंभ मेला 2027: प्रशासन ने तेज की तैयारियां, बनेंगे अस्थायी रैंप

हरिद्वार कुंभ मेला 2027 में बड़ी भीड़ के लिए 3 अस्थायी रैंप बनाने की योजना को मंजूरी मिली। यह व्यवस्था श्रद्धालुओं के सुविधा और सुरक्षा को सुनिश्चित करेगी।

हरिद्वार कुंभ मेला 2027 प्रशासन ने तेज की तैयारियां बनेंगे अस्थायी रैंप

हरिद्वार कुंभ मेला 2027 |

हरिद्वार में होने वाले कुंभ मेला 2027 को लेकर प्रशासन और मेला प्राधिकरण ने तैयारियां तेज कर दी है। करोड़ों श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए हर की पैड़ी स्थित ब्रह्म कुंड क्षेत्र में 3 अस्थायी रैंप बनाए जाने की योजना को मंजूरी दे दी गई है। यह परियोजना श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के लिहाज से बेहद अहम मानी जा रही है। प्रशासन का कहना है कि इस बार कुंभ मेले में पिछले सालों की तुलना में ज्यादा भीड़ आने की संभावना है, इसलिए पहले से ही व्यवस्थाओं को मजबूत किया जा रहा है। 

 करीब 139.60 लाख आएगी लागत

इस परियोजना पर करीब 139.60 लाख की अनुमानित लागत आएगी। रैंप निर्माण का कार्य कुंभ मेले की शुरुआत से लगभग 2 महीने पहले पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। अधिकारियों के मुताबिक, यह निर्माण कार्य अस्थायी होगा लेकिन इसकी संरचना मजबूत और सुरक्षित बनाई जाएगी ताकि भारी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। परियोजना को वक्त पर पूरा करने के लिए विभागीय स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। 

3 अस्थायी रैंप

ब्रह्म कुंड कुंभ मेले का सबसे प्रमुख स्नान स्थल माना जाता है। यहां शाही स्नान और अन्य विशेष स्नान पर्वों के दौरान भारी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। ऐसे में श्रद्धालुओं को सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से स्नान स्थल तक पहुंचाने के लिए 3 अस्थायी रैंप तैयार किए जाएंगे। इन रैंपों के जरिए श्रद्धालु आसानी से ब्रह्म कुंड तक पहुंच सकेंगे और स्नान के बाद दूसरी ओर स्थित आरक्षित मेला क्षेत्र तक पहुंच पाएंगे। 

बेहतर सुविधा और सुरक्षा

मेले के दौरान अखाड़ों की पेशवाई और शाही स्नान के समय लाखों साधु-संत और श्रद्धालु हर की पैड़ी पहुंचते हैं। ऐसे मौके पर भीड़ नियंत्रण सबसे बड़ी चुनौती बन जाती है। अस्थायी रैंप और स्टील पुलों की मदद से अखाड़ों की आवाजाही को ज्यादा व्यवस्थित बनाया जा सकेगा। इससे आम श्रद्धालुओं को भी स्नान के दौरान कम भीड़ और बेहतर सुविधा का अनुभव मिलेगा। प्रशासन का दावा है कि यह व्यवस्था सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखकर तैयार की जा रही है।

संबंधित सामग्री

1 या 2 नहीं... बल्की बाइक में लगे थे 500 हॉर्न! पुलिस ने लिया ऐसा एक्शन, वायरल हो गया Video

राज्य

1 या 2 नहीं... बल्की बाइक में लगे थे 500 हॉर्न! पुलिस ने लिया ऐसा एक्शन, वायरल हो गया Video

हरिद्वार की कांवड़ यात्रा के दौरान, अमन की 500 हॉर्न लगी बाइक को पुलिस ने सीज कर दिया, बाइक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

इंदौर में समोसा खाते ही दिखा मरा कॉकरोच, दुकानदार बोला- गलती से आ गया होगा

राज्य

इंदौर में समोसा खाते ही दिखा मरा कॉकरोच, दुकानदार बोला- गलती से आ गया होगा

इंदौर में एक युवक ने समोसा खाते समय उसमें मरा हुआ कॉकरोच पाया। दुकानदार ने इसे एक गलती बताया। मामले की शिकायत खाद्य सुरक्षा विभाग में की गई है।

भूतेश्वरनाथ से लौट रही श्रद्धालुओं की बस पुल में धंसी, मची अफरा-तफरी; एक राहगीर घायल

राज्य

भूतेश्वरनाथ से लौट रही श्रद्धालुओं की बस पुल में धंसी, मची अफरा-तफरी; एक राहगीर घायल

गरियाबंद जिले के मरौदा गांव में बस हादसा हुआ जिसमें श्रद्धालु सुरक्षित बचे, पर एक राहगीर घायल हो गया।

कांवड़ यात्रा का 11वां दिन, हरकी पैड़ी पर पैर रखने तक की जगह नहीं

सनातन

कांवड़ यात्रा का 11वां दिन, हरकी पैड़ी पर पैर रखने तक की जगह नहीं

कांवड़ यात्रा के 11वें दिन ही श्रद्धालुओं की संख्या पिछले साल के 3 करोड़ 56 लाख को पार कर गई। हरकी पैड़ी पर भीड़ और यातायात व्यवस्था में दबाव देखा गया।

पटना में बच्चों की सुरक्षा और मानव तस्करी रोकथाम सम्मेलन, CM सम्राट बोले - बच्चों की सुरक्षा और मानव तस्करी पर लगेगी रोक

राज्य

पटना में बच्चों की सुरक्षा और मानव तस्करी रोकथाम सम्मेलन, CM सम्राट बोले - बच्चों की सुरक्षा और मानव तस्करी पर लगेगी रोक

पटना में गुमशुदा बच्चों और मानव तस्करी पर केंद्रित सम्मेलन आयोजित, जिसमें बिहार सरकार ने अपनी जीरो टॉलरेंस नीति प्रस्तुत की।