हरेला पर्व पर CM धामी ने की पौधरोपण और औषधीय शोध की सराहना

हरेला पर्व पर CM धामी की पहल

हरेला पर्व पर CM धामी ने की पौधरोपण और औषधीय शोध की सराहना

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरेला पर्व के अवसर पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और औषधीय वनस्पतियों के संरक्षण और शोध कार्यों की सराहना की।

हरेला पर्व पर cm धामी ने की पौधरोपण और औषधीय शोध की सराहना

हरेला पर्व पर CM धामी की पहल |

हरेला पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पौड़ी गढ़वाल के यमकेश्वर विकासखंड स्थित मालाग्राम पहुंचे। उन्होंने सघन पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण और हरित उत्तराखंड का संदेश दिया। साथ ही 'श्री धन्वंतरि धाम हर्बल वर्ल्ड हिमालय' का भ्रमण कर औषधीय पौधों के संरक्षण और शोध कार्यों की जानकारी भी ली।

औषधीय वनस्पतियां प्रदेश की अमूल्य धरोहर

मुख्यमंत्री धामी ने परिसर में संरक्षित दुर्लभ हिमालयी जड़ी-बूटियों, अनुसंधान गतिविधियों और आयुर्वेद आधारित नवाचारों का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की जैव विविधता और औषधीय वनस्पतियां प्रदेश की अमूल्य धरोहर हैं। इनके संरक्षण के साथ वैज्ञानिक शोध, हर्बल पर्यटन और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी विकसित किए जा सकते हैं।

आजीविका के नए अवसर

CM धामी ने कहा कि हिमालयी क्षेत्र की दुर्लभ औषधीय वनस्पतियों और पारंपरिक आयुर्वेदिक ज्ञान का संरक्षण समय की जरूरत है। वैज्ञानिक अनुसंधान और आधुनिक तकनीक के माध्यम से इन वनस्पतियों का संवर्धन किया जाए तो पर्यावरण संरक्षण के साथ आयुर्वेद को भी नई मजबूती मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में औषधीय पौधों के संरक्षण से हर्बल पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। इसके साथ ही आयुर्वेद आधारित उद्योगों और शोध गतिविधियों के विस्तार से स्थानीय युवाओं के लिए स्वरोजगार और आजीविका के नए मौके भी सृजित होंगे।

संबंधित सामग्री

5000 रुपए के लिए कर दी दोस्त की हत्या, पहले पिलाई थी शराब

राज्य

5000 रुपए के लिए कर दी दोस्त की हत्या, पहले पिलाई थी शराब

उत्तराखंड के रुद्रपुर में 5000 रुपए की रंजिश के चलते एक युवक की हत्या कर दी गई। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया, जबकि अन्य की तलाश जारी है।

कांवड़ियों ने हरिद्वार में पुलिस के साथ की बदतमीजी, कावड़ खंड़ित हुई तो किया हंगामा

राज्य

कांवड़ियों ने हरिद्वार में पुलिस के साथ की बदतमीजी, कावड़ खंड़ित हुई तो किया हंगामा

हरिद्वार में कांवड़ियों ने SSB और उत्तराखंड पुलिस के जवानों के साथ बदतमीजी की। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर इसे भारत में बैन कर दिया गया।

उत्तराखंड में लैंडस्लाइड, बागेश्वर और देहरादून में स्कूल बंद, CM धामी ने दिए अलर्ट रहने के निर्देश

राज्य

उत्तराखंड में लैंडस्लाइड, बागेश्वर और देहरादून में स्कूल बंद, CM धामी ने दिए अलर्ट रहने के निर्देश

उत्तराखंड में भारी बारिश और भूस्खलन के कारण विभिन्न मार्गों पर यातायात प्रभावित हुआ, विभिन्न जिलों में स्कूल बंद करने पड़े।

चकराता के लकी रावत का कमाल, नॉर्थ पोल अभियान में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

राज्य

चकराता के लकी रावत का कमाल, नॉर्थ पोल अभियान में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

उत्तराखंड के लकी रावत को अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक अभियान 'आइस ब्रेकर ऑफ नॉलेज' के लिए चुना गया है। वह इसमें भारत के एकमात्र छात्र प्रतिनिधि हैं।

देशभर में बारिश का कहर: यूपी-झारखंड में 17 मौतें, हिमाचल-उत्तराखंड में लैंडस्लाइड से सैकड़ों सड़कें बंद

देश-विदेश

देशभर में बारिश का कहर: यूपी-झारखंड में 17 मौतें, हिमाचल-उत्तराखंड में लैंडस्लाइड से सैकड़ों सड़कें बंद

भारत के विभिन्न राज्यों में मानसून की तेज बारिश ने तबाही मचाई है। यूपी, झारखंड, केरल में मौतें, हिमाचल और उत्तराखंड में लैंडस्लाइड।