Bastar News: मधुमक्खियों के हमले से बचने डबरी में कूदे पिता-पुत्र, डूबने से हो गई मौत

father-son-drowned-dabri-bastar-bee-attack-chhattisgarh-incident

Bastar News: मधुमक्खियों के हमले से बचने डबरी में कूदे पिता-पुत्र, डूबने से हो गई मौत

bastar news मधुमक्खियों के हमले से बचने डबरी में कूदे पिता-पुत्र डूबने से हो गई मौत

father son drowned dabri bastar: छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां खेत में काम कर रहे पिता और बेटे की डबरी में डूबने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार यह घटना करपावंड थाना क्षेत्र के छिंदगांव की है। मंगलवार सुबह खेत में अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने ग्रामीणों पर हमला कर दिया। जान बचाने के लिए भाग रहे पिता-पुत्र डबरी में जा गिरे, लेकिन गहराई अधिक होने के कारण वह बाहर नहीं निकल पाए।

खेत में काम करते समय हुआ हमला

ग्रामीणों के मुताबिक, मृतक भुवनेश्वर पटेल (60) और उनका बेटा विनोद पटेल (32) गांव के अन्य लोगों के साथ खेत में काम कर रहे थे। तभी अचानक खेत के पास बने पेड़ पर मौजूद मधुमक्खियों के छत्ते से शिकारी छेड़छाड़ कर भाग गया। इस वजह से मधुमक्खियों का झुंड उग्र हो गया और खेत में काम कर रहे लोगों पर हमला कर दिया।

ग्रामीणों ने बचने की कोशिश की: father son drowned dabri bastar

मधुमक्खियों के हमले से बचने के लिए ग्रामीण इधर-उधर भागने लगे। कुछ लोग खेत के पास बने कुएं और मकानों में जा छिपे। इसी दौरान भुवनेश्वर अपने बेटे विनोद के साथ पास की डबरी की ओर भागे। घबराहट में दोनों डबरी में कूद गए। डबरी में पानी ज्यादा था, जिससे दोनों गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे।

बचाव की कोशिश हुई नाकाम

गांव के अन्य लोग जब वहां पहुंचे तो उन्होंने पिता और पुत्र को पानी में तलाशने की कोशिश की। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस और प्रशासन को सूचना दी। करपावंड थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से तलाशी अभियान शुरू किया गया। करीब 3 से 4 घंटे की मशक्कत के बाद जलाशय से दोनों के शव निकाले जा सके।

घटना से पूरे गांव में शोक: father son drowned dabri bastar

पिता-पुत्र की मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने बताया कि भुवनेश्वर पटेल गांव में खेती-किसानी का काम करते थे और परिवार के सरल एवं मेहनती व्यक्ति माने जाते थे। विनोद शादीशुदा था और उसके दो छोटे बच्चे हैं। अचानक हुई इस दुर्घटना से गांव में शोक और आक्रोश दोनों है।

घटना में कई लोग घायल भी हुए

घटना के दौरान मधुमक्खियों के डंक से 4-5 ग्रामीण घायल भी हो गए। इनमें कुछ लोगों का इलाज गांव में ही कराया गया, जबकि दो लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाना पड़ा। डॉक्टरों के मुताबिक समय पर इलाज मिलने से घायलों की स्थिति खतरे से बाहर है।

संबंधित सामग्री

MP में बस सफर हुआ महंगा, परिवहन विभाग ने किराया बढ़ोतरी को दी मंजूरी; जान लें नई दरें

राज्य

MP में बस सफर हुआ महंगा, परिवहन विभाग ने किराया बढ़ोतरी को दी मंजूरी; जान लें नई दरें

मध्य प्रदेश सरकार ने बस किराया संशोधन के जरिए बस ऑपरेटरों की मांगें पूरी कीं, जिससे प्रस्तावित हड़ताल टलने की संभावना बढ़ी है।

गाड़ी का बीमा नहीं तो मिलेगा पेट्रोल... सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश

देश-विदेश

गाड़ी का बीमा नहीं तो मिलेगा पेट्रोल... सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश

बिना बीमा के वाहनों को पेट्रोल पंपों पर फ्यूल नहीं मिलेगा, नई गाड़ियों के लिए थर्ड-पार्टी बीमा की अवधि बढ़ाई गई।

मार्क जुगरबर्ग ने PM मोदी का कहा 'Sorry', फेसबुक के हटाया था वीडियो

देश-विदेश

मार्क जुगरबर्ग ने PM मोदी का कहा 'Sorry', फेसबुक के हटाया था वीडियो

मेटा के CEO मार्क जुगरबर्ग ने भारतीय प्रधानमंत्री के वीडियो को हटाने और डीपफेक सामग्री के लिए भारत सरकार से माफी मांगी।

बांकीपुर उपचुनाव हार के बाद BJP ऑफिस पहुंचे CM सम्राट, नेताओं से लिया फीडबैक

राज्य

बांकीपुर उपचुनाव हार के बाद BJP ऑफिस पहुंचे CM सम्राट, नेताओं से लिया फीडबैक

बांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद, BJP नेतृत्व ने पार्टी कार्यालय में गहन समीक्षा बैठक आयोजित की और आगे की रणनीति पर चर्चा की।

हरियाणा में 9-17 अगस्त तक गूंजेगा देशभक्ति का स्वर, CM सैनी बोले- 7 गोल्ड जीतना प्रदेश के लिए गौरव की बात

राज्य

हरियाणा में 9-17 अगस्त तक गूंजेगा देशभक्ति का स्वर, CM सैनी बोले- 7 गोल्ड जीतना प्रदेश के लिए गौरव की बात

हरियाणा में 9 से 17 अगस्त तक तिरंगा यात्रा और विभिन्न देशभक्ति कार्यक्रमों का आयोजन होगा, जिसमें शिक्षण संस्थान भी भाग लेंगे।