दतिया में उपचुनाव! हाईकोर्ट में सुनवाई से पहले केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने शुरू की तैयारी

दतिया उपचुनाव की तैयारी

दतिया में उपचुनाव! हाईकोर्ट में सुनवाई से पहले केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने शुरू की तैयारी

दतिया विधायक की सदस्यता खत्म होने के बाद ईवीएम चेकिंग और उपचुनाव की तैयारी शुरू। कांग्रेस ने भाजपा पर कोर्ट की अवहेलना का आरोप लगाया।

दतिया में उपचुनाव हाईकोर्ट में सुनवाई से पहले केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने शुरू की तैयारी

दतिया विधायक राजेंद्र भारती की सदस्यता खत्म होने के बाद इस मामले की दिल्ली हाईकोर्ट में 11 दिन बाद सुनवाई होनी है। लेकिन सुनवाई से पहले ही केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने उपचुनाव की तैयारी तेज कर दी है। बता दें कि चुनाव आयोग ने कलेक्टर को उपचुनाव के लिए ईवीएम-वीपीपैट की फर्स्ट लेवल चैकिंग कराने के लिए पत्र लिखा है। जिसके जारी होते ही दतिया कलेक्टर ने 19 मई की तारीख तय करते हुए सभी राजनैतिक दलों के जिलाध्यक्षों को आमंत्रण भी भेज दिया है। 

कांग्रेस का तीखा हमला

उपचुनाव की तैयारियों के बीच पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने बड़ा बयान दिया है। शर्मा ने कहा कि दतिया चुनाव से जुड़ा मामला फिलहाल कोर्ट में लंबित है और इस पूरे प्रकरण में भारतीय जनता पार्टी पर उन्होंने कोर्ट की अवहेलना करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि वे इस मामले को आगे सुप्रीम कोर्ट तक ले जाएंगे। 

भाजपा ने विपक्ष पर साधा निशानाभाजपा प्रदेश मंत्री रजनीश अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस खुद को भारत निर्वाचन आयोग समझती है। निर्वाचन आयोग एक संवैधानिक संस्था है, उसका सम्मान होना चाहिए। संवैधानिक और कानूनी प्रावधानों का अपमान करना कांग्रेस की पुरानी आदत है। 

READ MORE: बिहार में औद्योगिक विकास की नई सुबह, नई योजनाएं अनुमोदित

संबंधित सामग्री

दतिया उपचुनाव: नाराजगी की खबरों पर बोले डॉ. नरोत्तम मिश्रा - आशुतोष तिवारी मेरे अनुज, रिश्तों में कोई कटुता नहीं

राज्य

दतिया उपचुनाव: नाराजगी की खबरों पर बोले डॉ. नरोत्तम मिश्रा - आशुतोष तिवारी मेरे अनुज, रिश्तों में कोई कटुता नहीं

पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने स्पष्ट किया कि उनके और भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के बीच कोई नाराजगी या मतभेद नहीं है।

भूपेश बघेल गो बैक’ पोस्टर विवाद, कांग्रेस में बढ़ी अंदरूनी कलह

राज्य

भूपेश बघेल गो बैक’ पोस्टर विवाद, कांग्रेस में बढ़ी अंदरूनी कलह

पंजाब कांग्रेस में भूपेश बघेल की यात्रा से पहले विवादित फ्लेक्स लगने के बाद पोलिस शिकायत दर्ज की गई, गुटबाजी का मामला प्रकाश में आया।

राज्यसभा चुनाव को लेकर हाईकोर्ट की सख्ती, भाजपा के तीन सांसदों को नोटिस

राज्य

राज्यसभा चुनाव को लेकर हाईकोर्ट की सख्ती, भाजपा के तीन सांसदों को नोटिस

मध्य प्रदेश के तीन भाजपा सांसदों को जबलपुर हाईकोर्ट से नोटिस मिला है, जुड़ा है मीनाक्षी नटराजन के नामांकन रद्दीकरण से।

नई टीम के साथ एक्शन मोड में CM नायब सैनी, बैठक में तय किया आगे का रोडमैप

राज्य

नई टीम के साथ एक्शन मोड में CM नायब सैनी, बैठक में तय किया आगे का रोडमैप

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नई प्रदेश भाजपा टीम के साथ पहली बैठक में राजनीतिक और संगठनात्मक प्राथमिकताएं निर्धारित कीं।

दतिया उपचुनाव के बाद जीतू पटवारी का सीएम डॉ मोहन यादव को पत्र, 'श्वेत पत्र' जारी करने की रखी मांग

राज्य

दतिया उपचुनाव के बाद जीतू पटवारी का सीएम डॉ मोहन यादव को पत्र, 'श्वेत पत्र' जारी करने की रखी मांग

मध्य प्रदेश के दतिया उपचुनाव के बाद, कांग्रेस ने राजनीतिक पारदर्शिता और जवाबदेही के लिए एक नई परंपरा की स्थापना का सुझाव दिया।