दर्दनाक घटना उज्जैन स्कूल में

उज्जैन नवोदय विद्यालय हादसा: तालाब में डूबे दो छात्र, एक का शव मिला, दूसरे की तलाश जारी

उज्जैन के जवाहर नवोदय विद्यालय में दो छात्र लापता हुए। एक का शव मिला और दूसरे की खोज जारी है। स्कूल सुरक्षा पर सवाल उठे।

उज्जैन नवोदय विद्यालय हादसा: तालाब में डूबे दो छात्र, एक का शव मिला, दूसरे की तलाश जारी

उज्जैन के घट्टिया थाना क्षेत्र स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई। हॉस्टल से लापता दो छात्रों में से एक का शव स्कूल परिसर से कुछ दूरी पर स्थित तालाब (खेत में भरे पानी) से बरामद किया गया, जबकि दूसरे छात्र की तलाश एसडीआरएफ, पुलिस और स्थानीय गोताखोरों की टीम द्वारा लगातार की जा रही है। इस घटना के बाद विद्यालय परिसर में शोक का माहौल है और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं।

रातभर दोनों का कोई सुराग नहीं मिला

मृतक छात्र की पहचान 15 वर्षीय प्रज्ञान विमल के रूप में हुई है, जो कक्षा 10वीं का छात्र था। वहीं, 14 वर्षीय रोशन बरेठा, जो कक्षा 9वीं में पढ़ता है, अभी भी लापता है। जानकारी के अनुसार दोनों छात्र सोमवार देर शाम हॉस्टल से अचानक गायब हो गए थे। देर रात तक उनके कमरों में नहीं लौटने पर विद्यालय प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद थाना प्रभारी करण खोवाल, उपनिरीक्षक प्रवेश जाटव और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और छात्रों के साथियों से पूछताछ की, लेकिन रातभर दोनों का कोई सुराग नहीं मिला।

जिला अस्पताल भेजकर मर्ग कायम कर लिया

मंगलवार सुबह करीब छह बजे सूचना मिली कि विद्यालय की बाउंड्री से लगे तालाब में एक छात्र का शव उतराता हुआ दिखाई दिया। ग्रामीणों की मदद से शव बाहर निकाला गया, जिसकी पहचान प्रज्ञान विमल के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजकर मर्ग कायम कर लिया है।

जिम्मेदारों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई 

बताया जा रहा है कि प्रज्ञान विमल तीन बहनों का इकलौता भाई था। माता-पिता के निधन के बाद वह अपनी बड़ी बहन के संरक्षण में रहकर पढ़ाई कर रहा था। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। यदि विद्यालय प्रबंधन की लापरवाही सामने आती है तो जिम्मेदारों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित सामग्री

पीएम मोदी के नेतृत्व में अब दुनिया से आंख मिलाकर बात करता है सुरक्षित भारतः मुख्यमंत्री

पीएम मोदी के नेतृत्व में अब दुनिया से आंख मिलाकर बात करता है सुरक्षित भारतः मुख्यमंत्री

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर वाराणसी से वडनगर तक सेवा संकल्प बाइक यात्रा शुरू की गई, जिसमें 500 युवा भाग ले रहे हैं।

145 करोड़ भारतीयों के जीवन में सुख, समृद्धि, सुरक्षा एवं स्वाभिमान का नवप्रभात ला रहे पीएम मोदी: मुख्यमंत्री

145 करोड़ भारतीयों के जीवन में सुख, समृद्धि, सुरक्षा एवं स्वाभिमान का नवप्रभात ला रहे पीएम मोदी: मुख्यमंत्री

योगी आदित्यनाथ ने नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर उन्हें उत्तम स्वास्थ्य और सुदीर्घ जीवन की कामना की, और उन्हें 'नवीन भारत के शिल्पी' कहा।

BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और CM डॉ.यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत,50 लाख संपत्तियों की फ्री रजिस्ट्री

BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और CM डॉ.यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत,50 लाख संपत्तियों की फ्री रजिस्ट्री

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इंदौर में सेवा-संकल्प अभियान और स्वामित्व योजना शुरू की।

विश्वकर्मा जयंती व पीएम मोदी के जन्मदिवस पर कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे मुख्यमंत्री

विश्वकर्मा जयंती व पीएम मोदी के जन्मदिवस पर कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विश्वकर्मा जयंती और प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस की घटनाओं में भाग लेंगे, विभिन्न योजनाओं की शुरुआत करेंगे।

‘जनसेवा और राष्ट्रसेवा का संकल्प’... PM मोदी के जीवन पर बोले CM भजनलाल शर्मा

‘जनसेवा और राष्ट्रसेवा का संकल्प’... PM मोदी के जीवन पर बोले CM भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रधानमंत्री मोदी को उनके जन्मदिन पर जीवन के संकल्प और जनसेवा के लिए बधाई दी।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर