योगी ने मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

145 करोड़ भारतीयों के जीवन में सुख, समृद्धि, सुरक्षा एवं स्वाभिमान का नवप्रभात ला रहे पीएम मोदी: मुख्यमंत्री

योगी आदित्यनाथ ने नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर उन्हें उत्तम स्वास्थ्य और सुदीर्घ जीवन की कामना की, और उन्हें 'नवीन भारत के शिल्पी' कहा।

By : शिवम् पांडेय
145 करोड़ भारतीयों के जीवन में सुख, समृद्धि, सुरक्षा एवं स्वाभिमान का नवप्रभात ला रहे पीएम मोदी: मुख्यमंत्री

लखनऊ, 17 सितंबर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' पर पोस्ट कर प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य व सुदीर्घ-यशस्वी जीवन की कामना की। 

'नए भारत के शिल्पी' हैं प्रधानमंत्री

मुख्यमंत्री ने लिखा कि 145 करोड़ भारतीयों के जीवन में सुख, समृद्धि, सुरक्षा एवं स्वाभिमान का नवप्रभात लाने हेतु अविराम राष्ट्रयज्ञ में समर्पित, विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय राजनेता, 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' के स्वप्नद्रष्टा, 'नए भारत के शिल्पी' और हमारे मार्गदर्शक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई।

नवीन कीर्तिमान स्थापित कर रहा भारत

मुख्यमंत्री ने लिखा कि ‘राष्ट्र प्रथम’ के पावन संकल्प, कर्मनिष्ठा एवं लोक-कल्याण के प्रति प्रधानमंत्री का समर्पित जीवन 'विकसित भारत' के ध्येय को साकार करने का प्रेरणास्रोत है। आपके नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भरता, सुशासन, सांस्कृतिक पुनर्जागरण तथा वैश्विक प्रतिष्ठा के नवीन कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।
 
संबंधित सामग्री

मोदी ने नक्सलवाद से मुक्ति दिलाई, जम्मू-कश्मीर से हटाया अनुच्छेद 370: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

मोदी ने नक्सलवाद से मुक्ति दिलाई, जम्मू-कश्मीर से हटाया अनुच्छेद 370: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

वाराणसी में बोलते हुए राजनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी की उपलब्धियों का उल्लेख किया, जिसमें नक्सलवाद से मुक्ति और अनुच्छेद 370 का समापन शामिल है।

पीएम मोदी के नेतृत्व में अब दुनिया से आंख मिलाकर बात करता है सुरक्षित भारतः मुख्यमंत्री

पीएम मोदी के नेतृत्व में अब दुनिया से आंख मिलाकर बात करता है सुरक्षित भारतः मुख्यमंत्री

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर वाराणसी से वडनगर तक सेवा संकल्प बाइक यात्रा शुरू की गई, जिसमें 500 युवा भाग ले रहे हैं।

योगी सरकार के ग्लोबल ट्रेड विजन को नई उड़ान देगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का चौथा संस्करण

योगी सरकार के ग्लोबल ट्रेड विजन को नई उड़ान देगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का चौथा संस्करण

ग्रेटर नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 के द्वारा उत्तर प्रदेश के उद्योगों को वैश्विक मंच पर प्रस्तुति का अवसर मिलेगा।

रक्षा मंत्री व मुख्यमंत्री ने किया बाबा विश्वनाथ का दर्शन-पूजन

रक्षा मंत्री व मुख्यमंत्री ने किया बाबा विश्वनाथ का दर्शन-पूजन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने काशी विश्वनाथ मंदिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर विशेष पूजा की।

योगी सरकार नागरिक सुरक्षा विभाग के 191 पदों पर जल्द करेगी भर्ती

योगी सरकार नागरिक सुरक्षा विभाग के 191 पदों पर जल्द करेगी भर्ती

योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश में नागरिक सुरक्षा विभाग के लिए 191 नई नौकरियां घोषित कीं, जिसमें सहायक उप नियंत्रक के 104 पद शामिल हैं।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर