Bilaspur: तेज रफ्तार ने 22 मवेशियों को कुचला, 17 की दर्दनाक मौत, चालक फरार

cows-crushed-by-high-speed-vehicle

Bilaspur: तेज रफ्तार ने 22 मवेशियों को कुचला, 17 की दर्दनाक मौत, चालक फरार

bilaspur तेज रफ्तार ने 22 मवेशियों को कुचला 17 की दर्दनाक मौत चालक फरार

Cows crushed high speed vehicle: बिलासपुर में मवेशियों की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. ताजा मामला रतनपुर थाना क्षेत्र के बारीडीह गांव का है, जहां सोमवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हुआ. यहां पेट्रोल पंप के पास सड़क पर बैठे लगभग 20 से अधिक मवेशियों को एक तेज रफ्तार वाहन ने कुचल दिया. इस घटना में 17 गायों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गई हैं.

सड़क पर बैठे गौवंशो को वाहन ने कुचला

स्थानीय लोगों ने बताया कि मवेशी रोज की तरह रात के समय सड़क किनारे आराम कर रहे थे. तभी रतनपुर की ओर से आ रही एक अज्ञात भारी वाहन ने तेज रफ्तार में नियंत्रण खोते हुए मवेशियों को रौंद डाला. दुर्घटना इतनी भयानक थी कि कई गायों की मौके पर ही मौत हो गई और घायल मवेशी तड़पते रहे.

17 गोवंशों की दर्दनाक मौत 

हादसे के बाद चालक बिना रुके वाहन लेकर मौके से फरार हो गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वाहन चालक ने मवेशियों को कुचलने के बाद पलटकर देखने या रुकने की भी जहमत नहीं उठाई. ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी, लेकिन अब तक आरोपी चालक की पहचान नहीं हो पाई है और वह फरार है.

Cows crushed high speed vehicle: ग्रामीणों में भारी आक्रोश

घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश है. उन्होंने प्रशासन से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई और मवेशियों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है. वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही दोषी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. Watch Now :- "सावन शुरू! जानिए कैसे पाएं भगवान शिव की अपार कृपा इस पावन महीने में ?" Read More:- सुप्रीम कोर्ट का फैसला: तलाक के मामले में पत्नी की कॉल रिकॉर्डिंग सबूत

संबंधित सामग्री

राजस्थान में पहली बार आयोजित हुआ राज्य स्तरीय MSME दिवस, कांग्रेस पर बरसे CM शर्मा

राज्य

राजस्थान में पहली बार आयोजित हुआ राज्य स्तरीय MSME दिवस, कांग्रेस पर बरसे CM शर्मा

राजस्थान में MSME दिवस पर CM भजनलाल शर्मा और उद्योग मंत्री राज्यवर्धन राठौड़ ने उद्योगों को नई गति देने के लिए विभिन्न पहल की घोषणा की।

मसूरी में जल्द खत्म होगी बैरियरों पर लंबी कतारें, इको टैक्स और माल रोड प्रवेश पर लगेगा फास्टटैग

राज्य

मसूरी में जल्द खत्म होगी बैरियरों पर लंबी कतारें, इको टैक्स और माल रोड प्रवेश पर लगेगा फास्टटैग

मसूरी-देहरादून मार्ग पर नई फास्टटैग आधारित शुल्क प्रणाली लागू होने से ट्रैफिक जाम में कमी आने की उम्मीद है। इससे पर्यटन सीजन में वाहनों की आवाजाही सुगम होगी।

रुड़की में मामा ने भांजे को चाकू से गोदा, बेटी से हुई शादी से था नाराज

राज्य

रुड़की में मामा ने भांजे को चाकू से गोदा, बेटी से हुई शादी से था नाराज

रुड़की में एक मामा ने अपने भांजे की चाकू से गोदकर हत्या कर दी, जिसने दो साल पहले उसकी बेटी से लव मैरिज की थी।

डिप्रेशन और हाई BP होने पर बस कर लें काम, मिलेगा Relief

लाइफ स्टाइल

डिप्रेशन और हाई BP होने पर बस कर लें काम, मिलेगा Relief

गले लगाना न केवल तनाव कम करता है, बल्कि ऑक्सीटोसिन के स्तर को बढ़ाकर डिप्रेशन के लक्षणों में भी सुधार कर सकता है। यह व्यक्तिगत संबंधों को भी मजबूत करता है।

Uruguay in FIFA World Cup 2026: 2010 के बाद स्पेन ने नॉकआउट स्टेज में बनाई जगह, उरुग्वे बाहर

खेल

Uruguay in FIFA World Cup 2026: 2010 के बाद स्पेन ने नॉकआउट स्टेज में बनाई जगह, उरुग्वे बाहर

Spain secures a knockout stage spot by defeating Uruguay 1-0 in a crucial Group H match, marking Uruguay's early exit from the tournament.