रवि किशन तो नाच-गाकर..CM योगी ने ली गोरखपुर सांसद की चुटकी

cm-yogi-jibe-ravi-kishan-dancing-singing-gorakhpur-holi

रवि किशन तो नाच-गाकर..CM योगी ने ली गोरखपुर सांसद की चुटकी

रवि किशन तो नाच-गाकरcm योगी ने ली गोरखपुर सांसद की चुटकी

CM Yogi Ravi Kishan: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर सांसद रवि किशन की खूब खिंचाई करते हैं। मंच हो या कोई भी जगह, CM योगी रवि किशन की चुटकी लिए बिना नहीं रहते। गोरखपुर में होली मिलन कार्यक्रम के दौरान भी ऐसा ही कुछ हुआ। मुख्यमंत्री योगी ने सांसद रवि किशन के बारे में ऐसा कुछ कहा कि वहां मौजूद सभी लोग बिना हंसे नहीं रह सके। यह मजेदार वीडियो अब सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। 

CM योगी ने ली रवि किशन की चुटकी

‘रवि किशन तो कहीं भी नाच गाकर कमा सकता है’

होली मिलन समारोह में गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ मंच पर गोरखपुर सांसद रवि किशन भी थे। गोरखपुर में आगामी विकास की योजनाओं पर बात करते हुए CM योगी ने रवि किशन पर चुटकी लेते हुए कहा कि रवि किशन तो कहीं भी नाच गाकर कमा सकता है, लेकिन कालीबाड़ी वाले बाबा का क्या होगा? उन्हें कुछ तभी मिलेगा, जब जनता की समृद्धि होगी। UP के मुख्यमंत्री की ये बात सुन रवि किशन का भी रिएक्शन देखने लायक था।  CM योगी की बात सुनकर पहले रवि किशन सुनकर चौंके, बाद में खुद भी हंसी नहीं रोक पाए। CM योगी की स्पीच का ये वाला अंश अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल है। 

https://youtube.com/shorts/oJsq9SEEZY8?si=XVWfZqhM7uSItMpE

CM Yogi Ravi Kishan: व्यापारियों के लिए कॉम्लेक्स 

CM योगी गोरखपुर में आयोजित भक्त प्रह्लाद की शोभायात्रा और आरती कार्यक्रम में पाण्डेयहाता पहुंचे थे।  मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि पाण्डेयहाता में पहले सकरी गली थी, अब सड़कें चौड़ी हो जाएंगी तो विरासत गलियारा सबसे सुंदर हो जाएगा। यहां के व्यापरियों को लाभ होगा। एक कॉम्लेक्स भी व्यापारियों के लिए बनाया जाएगा। 

रवि किशन ने गाया गाना

सीएम के साथ मौजूद इस कार्यक्रम में रवि किशन का जोश देखने लायक था। उन्होंने माइक संभालते ही होली का मशहूर गाना होली खेलें रघुबीरा..गाना गुनगुनाने लगे। रवि किशन ने DJ वाले से कहा कि ए DJ वाले ... वही म्यूजिक बजाओ जो पहले बजाया था... ऐ DJ वाला खाली म्यूजिक लगाना बस... सुनते ही मौजूद जनता भी खूब झूम उठी।

संबंधित सामग्री

'बोल कांवड़िया, बोल बम...' सीएम डॉ. मोहन ने कांवड़ियों पर बरसाए फूल, बजाया डमरू

राज्य

'बोल कांवड़िया, बोल बम...' सीएम डॉ. मोहन ने कांवड़ियों पर बरसाए फूल, बजाया डमरू

जबलपुर में धार्मिक कांवड़ यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी शामिल हुए। यात्रा के दौरान भक्तों ने मां नर्मदा का जल अर्पण किया।

MP में चीतों के बाद अब एशियाई शेरों को बसाने की तैयारी, जंगलों में फिर गूंज सकती है दहाड़

राज्य

MP में चीतों के बाद अब एशियाई शेरों को बसाने की तैयारी, जंगलों में फिर गूंज सकती है दहाड़

मध्यप्रदेश में गुजरात से एशियाई शेरों को लाने और संरक्षित वातावरण में उनके संरक्षण और प्रजनन पर कार्य जारी है।

सावन व्रत में अगर खूब खाते हैं साबुदाना, पहले जान लें किन लोगों के लिए हो सकता है नुकसानदायक

लाइफ स्टाइल

सावन व्रत में अगर खूब खाते हैं साबुदाना, पहले जान लें किन लोगों के लिए हो सकता है नुकसानदायक

सावन के व्रत में साबुदाना का महत्व, इसके लाभ और स्वास्थ्य जोखिम। डायबिटीज और मोटापा वाले लोगों को सावधानी बरतने की सलाह।

आलीराजपुर: हॉस्टल में 11वीं के छात्र की संदिग्ध मौत, जेब से मिली चिट्ठी ने बढ़ाया रहस्य

जुर्म गाथा

आलीराजपुर: हॉस्टल में 11वीं के छात्र की संदिग्ध मौत, जेब से मिली चिट्ठी ने बढ़ाया रहस्य

मध्य प्रदेश के आलीराजपुर में एक हॉस्टल में 11वीं के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसकी जेब से एक चिट्ठी मिली, जिसकी जांच पुलिस कर रही है।

वृद्धाश्रम में दो दिन रखा रहा पिता का शव, बच्चे अंतिम संस्कार तक नहीं पहुंचे, मौत के बाद भी अपनों का इंतजार

राज्य

वृद्धाश्रम में दो दिन रखा रहा पिता का शव, बच्चे अंतिम संस्कार तक नहीं पहुंचे, मौत के बाद भी अपनों का इंतजार

भोपाल में वृद्धाश्रम में रह रहे घनश्याम की मौत के बाद उनके परिवार ने अंतिम संस्कार में भाग नहीं लिया। परिवार ने आश्रम को ही अंतिम संस्कार की जिम्मेदारी सौंप दी।