CM योगी के जापान दौरे का आखिरी दिन, मैग्लेव ट्रेन में सफर, बच्चों ने सुनाया श्लोक

cm-yogi-adityanath-japan-tour-last-day-maglev-train-shlokas

CM योगी के जापान दौरे का आखिरी दिन, मैग्लेव ट्रेन में सफर, बच्चों ने सुनाया श्लोक

cm योगी के जापान दौरे का आखिरी दिन मैग्लेव ट्रेन में सफर बच्चों ने सुनाया श्लोक

CM Yogi Maglev train Japan: उत्तर प्रदेश में निवेश की स‍ंभावना को विस्तार देने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जापान दौरे पर है। आज उनका जापान दौरे का आखिरी दिन है। गुरुवार को सीएम योगी ने मैग्लेव ट्रेन में यात्रा की। टोक्यो में हाई-स्पीड मैग्लेव ट्रेन की यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री योगी ने ट्रेन की 600 किमी/घंटा से अधिक की रफ्तार का रोमांचक अनुभव लिया।

[caption id="attachment_137297" align="alignnone" width="1337"]हाई-स्पीड मैग्लेव ट्रेन में सफर हाई-स्पीड मैग्लेव ट्रेन में सफर[/caption]

मैग्लेव ट्रेन में सफर

हाई-स्पीड मैग्लेव ट्रेन में सफर किया, जो चुंबकीय शक्ति से हवा में तैरते हुए 600 किमी/घंटा से अधिक की रफ्तार से चलती है। उन्होंने ट्रेन की 100 किलोमीटर की यह परीक्षण यात्रा की, जिसका उद्देश्य UP में आधुनिक परिवहन बुनियादी ढांचे को विकसित करने के लिए नई तकनीक को समझना था।

बच्चे ने छुए योगी के पैर

इससे पहले टोक्यो से यामानाशी जाते वक्त CM योगी ने जापान में रहने वाले भारतीय परिवारों से मुलाकात की। भारतीय मूल के लोगों और बच्चों के साथ कुछ समय भी बिताया। बच्चों ने मुख्यमंत्री योगी के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। बच्चों ने सीएम योगी को मंत्र सुनाए। सीएम योगी ने बच्चों को चॉकलेट दीं।

बच्चों ने सुनाया श्लोक

CM योगी ने अपने X अकाउंट पर इस मुलाकात का वीडियो शेयर किया। इसमें एक महिला योगी से बातचीत करते दिखाई दे रही है। उसने अपने बच्चे को मुख्यमंत्री से मिलाया। बच्चे ने CM योगी को शिव मंत्र 'कर्पूरगौरं करुणावतारं…' सुनाना शुरू किया। मंत्र पूरा करने में बच्चा जब अटका तो योगी उसे पूरा किया।

CM Yogi Maglev train Japan: स्कूल पहुंचे CM

मुख्यमंत्री योगी यामानाशी पब्लिक स्कूल भी पहुंचे। बच्चों से बातचीत की। उन्हें तोहफे दिए। इसके बाद CM योगी ने यामानाशी हाइड्रोजन फैसिलिटी P2G (पावर-टू-गैस) सिस्टम की साइट विजिट की। रिसर्च फैसिलिटी के फंक्शन को समझा। यामानाशी के गवर्नर कोटारो नागासाकी के साथ द्विपक्षीय बैठक की। UP इंवेस्टमेंट रोडशो के तहत निवेशकों से बात की।

बच्चों से मुलाकात

जापान दौरे पर क्या-क्या हुआ?

मुख्यमंत्री योगी के जापान दौरे के पहले दिन यानी बुधवार को 11 हजार करोड़ रुपये के MoU साइन हुए। UP में निवेश को लेकर कई कंपनियों के साथ समझौता ज्ञापन को अंतिम रूप दिया गया। टोक्यो में UP इंवेस्टमेंन रोड शो और हाईलेवल बैठकों में CM ने जापान के कारोबारियों को UP में निवेश का न्योता दिया।

टोक्यो में रोड शो को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने ऐलान किया कि नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के पास 500 एकड़ में जापान का औद्योगिक शहर विकसित किया जा रहा है। यहां जापानी कंपनियों को हर सुविधाएं उपलब्ध होगी।

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. यादव अहमदाबाद में करेंगे उद्योग जगत से संवाद, तलाशेंगे निवेश की संभावनाएं

राज्य

सीएम डॉ. यादव अहमदाबाद में करेंगे उद्योग जगत से संवाद, तलाशेंगे निवेश की संभावनाएं

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 12 अगस्त को अहमदाबाद में गुजरात के प्रमुख उद्योग समूहों के साथ मध्यप्रदेश की निवेश संभावनाओं पर चर्चा करेंगे।

छत्तीसगढ़ में बिजली का झटका! 13 महीने में दूसरी बार बढ़ी बिजली की दरें

राज्य

छत्तीसगढ़ में बिजली का झटका! 13 महीने में दूसरी बार बढ़ी बिजली की दरें

छत्तीसगढ़ में पिछले 13 महीनों में बिजली दरों में दूसरी बार वृद्धि हुई, जिसका सबसे बड़ा प्रभाव घरेलू उपभोक्ताओं पर पड़ा है।

किसानों को भूमि अधिग्रहण पर दिया जाएगा 4 गुना मुआवजा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

किसानों को भूमि अधिग्रहण पर दिया जाएगा 4 गुना मुआवजा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कृषि और किसानों के हितों की रक्षा के लिए अपनी सरकार की प्रतिबद्धता का उल्लेख किया। उन्होंने किसानों को जमीन सुरक्षित रखने की अपील की।

सीएम डॉ. मोहन ने दिए निर्देश,  वन पर्यटन को दें विस्तार, होम स्टे के जरिए जनजातियों की बढ़ाएं आय

राज्य

सीएम डॉ. मोहन ने दिए निर्देश, वन पर्यटन को दें विस्तार, होम स्टे के जरिए जनजातियों की बढ़ाएं आय

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वन पर्यटन के विकास पर विशेष फोकस करने के लिए निर्देश दिए, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिल सके।

हाईकोर्ट CJ की तस्वीर रखकर काला जादू! चाकूबाजी केस में डराने की साजिश

राज्य

हाईकोर्ट CJ की तस्वीर रखकर काला जादू! चाकूबाजी केस में डराने की साजिश

बिलासपुर में तंत्र साधना कर पीड़ित परिवार को डराने वाले आरोपियों को पुलिस ने नागपुर से गिरफ्तार किया है।