CM भजनलाल ने की बघेल समाज के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात

CM शर्मा ने की बघेल समाज से मुलाकात

CM भजनलाल ने की बघेल समाज के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बघेल समाज के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात कर अहिल्याबाई होल्कर की 301वीं जयंती के समारोह का पोस्टर विमोचन किया।

cm भजनलाल ने की बघेल समाज के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात

CM शर्मा ने की बघेल समाज से मुलाकात |

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री निवास पर बघेल समाज के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। इस अवसर पर आगामी 31 मई को जयपुर में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 301वीं जयंती पर आयोजित होने वाले प्रदेश स्तरीय समारोह के पोस्टर का विमोचन किया। 

प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात

इस दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार विमुक्त, घुमंतू एवं अर्द्धघुमंतू जनजाति समाज के सर्वांगीण विकास और सामाजिक उत्थान के लिए संकल्पित भाव से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सशक्त महिला, शिक्षित युवा, समृद्ध किसान और कुरीतिमुक्त समाज ही राज्य के समग्र विकास का आधार है। डबल इंजन सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं और बजट घोषणाओं के माध्यम से सुशासन की संकल्पना साकार हो रही है। CM भजनलाल शर्मा से मुख्यमंत्री निवास पर गडरिया-गाड़री- गायरी-धनगर-पाल-बघेल सहित विमुक्त, घुमंतू और अर्द्धघुमंतू जनजाति समाज के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। 

CM का आभार

प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश सरकार द्वारा समाज हित में की गई बजट घोषणाओं और कल्याणकारी प्रयासों के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने पुण्यश्लोक अहिल्या बाई होल्कर की 301वीं जयंती पर आयोजित होने वाले प्रदेश स्तरीय समारोह के पोस्टर का विमोचन किया। CM ने कहा कि आज विमुक्त, घुमंतू एवं अर्द्धघुमंतू जनजाति समाज कृषि एवं पशुपालन के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों में भी आगे बढ़ रहा है। समाज के शिक्षा और सामाजिक सुधार के लिए कार्य भी सराहनीय हैं। समाज के युवा उच्च शिक्षा प्राप्त कर प्रशासनिक सेवाओं, राजनीति, सेना, पुलिस, शिक्षा, व्यापार और IT क्षेत्रों और सामाजिक सेवा में नई पहचान बना रहे हैं।

संबंधित सामग्री

मानसून सत्र से पहले दिल्ली पहुंचे सीएम भजनलाल, अमित शाह से की अहम मुलाकात

राज्य

मानसून सत्र से पहले दिल्ली पहुंचे सीएम भजनलाल, अमित शाह से की अहम मुलाकात

राजस्थान विधानसभा का मानसून सत्र 20 अगस्त से शुरू होगा, जिसमें विकास और जन-कल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा होगी। मुख्यमंत्री ने अमित शाह से मुलाकात की।

CM भजनलाल शर्मा ने राजसमंद को दी 491 करोड़ की सौगात, 266 विकास कार्यों का लोकार्पण

राज्य

CM भजनलाल शर्मा ने राजसमंद को दी 491 करोड़ की सौगात, 266 विकास कार्यों का लोकार्पण

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजसमंद के लिए 491 करोड़ रुपए की लागत के विकास कार्यों की घोषणा की, जिसमें स्वास्थ्य, शिक्षा और बिजली शामिल हैं।

राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा का उदयपुर दौरा: बीड़ा गांव में लगाएंगे चौपाल, ग्रामीणों के बीच बिताएंगे रात

राज्य

राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा का उदयपुर दौरा: बीड़ा गांव में लगाएंगे चौपाल, ग्रामीणों के बीच बिताएंगे रात

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा उदयपुर में विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा करेंगे, वन महोत्सव शुरू करेंगे और ग्रामीणों से संवाद स्थापित करेंगे।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नदबई में नये बाईपास और रेलवे ओवरब्रिज का लोकार्पण किया

राज्य

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नदबई में नये बाईपास और रेलवे ओवरब्रिज का लोकार्पण किया

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नदबई में बाईपास और आरओबी का उद्घाटन किया, जिससे ट्रैफिक और जाम की समस्या में राहत मिलेगी।

CM भजनलाल ने धौलपुर में 176.95 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन

राज्य

CM भजनलाल ने धौलपुर में 176.95 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन

धौलपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 176.95 करोड़ की लागत से 17 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।