Ujjain: दीपावली से पहले किसानों को सौगात: सीएम मोहन ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर क...

chief-minister-will-give-rs-265-crore-relief-to-farmers-today

Ujjain: दीपावली से पहले किसानों को सौगात: सीएम मोहन ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 265 करोड़, कांग्रेस पर भी किया तीखा वार

ujjain दीपावली से पहले किसानों को सौगात सीएम मोहन ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 265 करोड़ कांग्रेस पर भी किया तीखा वार

cm mohan yadav farmers relief : सीएम डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन जिले की तराना तहसील में अतिवृष्टि से खराब हुई सोयाबीन फसल के लिए किसानों को ₹265 करोड़ की राहत राशि दी। यह राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से सीधे उनके खातों में स्थानांतरित की गई। कार्यक्रम तराना कृषि उपज मंडी में आयोजित हुआ।

सरकार को किसानों की चिंता-सीएम

cm डॉ मोहन यादव ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार ने जन कल्याणकारी योजनाएं लागू की है। फूल स्टाफ बाढ़ का पानी उतरने के बाद ही किसानों को खराब हुई फसलों की राशि दी गई। हमारी सरकार किसानों की प्रतिबद्धता है। किसान बढ़ आंधी तूफान मैं पसीना बहाता है। कभी-कभी परमात्मा परीक्षा लेते हैं और बाढ़ आ जाए तो फसल बिगड़ती है। लेकिन चिंता की बात नहीं किसने की चिंता हमारी सरकार करती है।

सीएम बोले कांग्रेसी नेता मोटी चमड़ी के...

सीएम यादव ने राहुल गांधी पर निशाना चाहते हुए कहा कि राहुल गांधी कहते हैं आलू लगाओ तो सोना निकलेगा। लेकिन आज तक सोना नहीं निकला। कांग्रेस के नेता भोपाल में सोयाबीन को लेकर आंदोलन कर रहे थे, लेकिन अपने साथ गेहूं की बोरी ले गए। कांग्रेस नेताओं को सोयाबीन और गेहूं का फर्क भी नहीं मालूम। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता मोटी चमड़ी के हो गए जिन्हें समझ में नहीं आता।

कांग्रेस के लोग कहते हैं बहनों को पैसे मत दो-सीएम

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के लोग कहते हैं बहनों को पैसे मत दो मैं दारु पी जाते हैं। बहनों के लिए इस तरह की बात कहने के कारण ही कांग्रेस की हालत खराब हुई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासन में बिजली के खंभे तो थे लेकिन करंट नहीं था आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर उमा भारती शिवराज सिंह चौहान के प्रयासों से बिजली का कोई संकट प्रदेश में नहीं है।

सोलर पंप से किसान होंगे आत्मनिर्भर

मुख्यमंत्री ने ऐलान किया कि सोलर पंप योजना के जरिए किसानों को आत्मनिर्भर बनाया जाएगा। बिजली की समस्याओं से निजात मिलेगी, और किसान अतिरिक्त बिजली बेचकर भी कमाई कर सकेंगे। सरकार उनकी उत्पादन बिजली खरीदेगी।किसान एक बार सोलर पंप लगवाएंगे बिजली की छुट्टी बिजली के कारण किसानों को परेशान नहीं होना पड़ेगा। अन्य कार्य भी किसान सोलर के माध्यम से पैदा होने वाली बिजली से कर सकेंगे। यदि ज्यादा बिजली उत्पन्न की तो सरकार उनसे बिजली खरीदेगा। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम कर रही है। Read More :-30 की उम्र के बाद जो सच सामने आता है: वो कोई नहीं बताता, पढ़िए दिल छू लेने वाली कहानी

किसानों को करीब 400 करोड रुपए की राहत राशि

सीएम डॉक्टर मोहन यादव ने कहा कि हमारी सरकार जो कहती है वह करती है। दीपावली पर्व के एक दिन पहले आज हमने करीब 400 करोड रुपए की राशि किसानों को दी है इनमें 138 करोड रुपए की राशि आगर जिले के लिए और 263 करोड रुपए की राशि तराना तहसील के किसानों के खाते में सिंगर क्लिक के माध्यम से जारी की गई है। यहीं से आज 29 लाख बहनों को उज्जवला गैस कनेक्शन के लिए 45 करोड रुपए की राशि जारी की गई है।

रोजगार की दिशा में कदम, 8000 करोड़ से लगेगा नया कारखाना

इसके बाद युवाओं के रोजगार के बारे में सोचते हुए सरकार ने तराना कनसिया मैं 8000 करोड रुपए से कारखाना लगाने की स्वीकृति दी है। यहां कारखाना लगने के बाद 2 से 3000 लोगों को कम मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि तराना क्षेत्र के लोग अब कांग्रेस वालों से पूछना कितने साल सरकार में रहे उन्होंने क्या दिया। Read More:- बस एक गलती…और पूरी ज़िंदगी पछताना पड़ा, जानिए क्यों रिश्तों को समझना सबसे ज़रूरी है

विकास कार्यों की सौगात: जिले के गांवों को मिले करोड़ों

मुख्यमंत्री ने उज्जैन जिले की विभिन्न तहसीलों और गांवों के लिए करोड़ों की योजनाओं का ऐलान किया:
  • उज्जैन: ₹30 करोड़ (124 गांव)
  • घटिया: ₹28.50 करोड़ (128 गांव)
  • खाचरौद: ₹36.36 करोड़ (110 गांव)
  • नागदा: ₹23.61 करोड़ (64 गांव)
  • बड़नगर: ₹35 करोड़ (193 गांव)
  • महिदपुर: ₹25 करोड़ (125 गांव)
  • झारड़ा: ₹25 करोड़ (113 गांव)
  • तराना: ₹24.20 करोड़ (124 गांव)
  • माकड़ोन: ₹20 करोड़ (120 गांव)

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन ने कुकरू में किया योग-रोपा पौधा, की अपील- योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं हम

राज्य

सीएम डॉ. मोहन ने कुकरू में किया योग-रोपा पौधा, की अपील- योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं हम

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बैतूल के कुकरू में योग और पौधरोपण किया, सोशल मीडिया पर भी शेयर किया।

एमपी में बिजली का कहर, 4 की मौत: 22 राज्यों तक पहुंचा मानसून, यूपी में आज दस्तक के आसार

देश-विदेश

एमपी में बिजली का कहर, 4 की मौत: 22 राज्यों तक पहुंचा मानसून, यूपी में आज दस्तक के आसार

मध्य प्रदेश में बिजली गिरने से 4 लोगों की मौत हो गई। मानसून ने 22 राज्यों तक दस्तक दी है, अगले कुछ दिनों में यूपी में भी प्रवेश की संभावना है।

भारतीय राजनीति में गैंगस्टर्स के उच्चारण, एक खतरनाक प्रवृत्ति

जुर्म गाथा

भारतीय राजनीति में गैंगस्टर्स के उच्चारण, एक खतरनाक प्रवृत्ति

भारतीय राजनीति में अपराध जगत के लोगों का प्रवेश बढ़ रहा है, जिसमें गैंगस्टर्स सीधे चुनाव लड़कर संसद और विधानसभाओं में प्रवेश कर रहे हैं।

हिल स्टेशन कुकरू पहुंचे सीएम डॉ. मोहन, ग्रामीणों-महिलाओं ने बताया पहले से कितनी बेहतर हुई जिंदगी

राज्य

हिल स्टेशन कुकरू पहुंचे सीएम डॉ. मोहन, ग्रामीणों-महिलाओं ने बताया पहले से कितनी बेहतर हुई जिंदगी

 दो दिन के प्रवास पर कुकरू रहेंगे प्रदेश के मुखिया, स्व-सहायता समूह की महिलाओं से की बात, रात्रि चौपाल में किया ग्रामीणों से संवाद। कुकरू को पर्यटन का बड़ा केंद्र बनाएगी राज्य सरकार।

कर्नाटक: महिला पर चाकू से हमला करने के बाद कार में हुआ धमाका, आरोपी युवक जिंदा जला

जुर्म गाथा

कर्नाटक: महिला पर चाकू से हमला करने के बाद कार में हुआ धमाका, आरोपी युवक जिंदा जला

कर्नाटक के तुमकुरु जिले में एक व्यक्ति ने कैब में यात्रा के दौरान महिला पर चाकू से हमला किया। इसके बाद कार में धमाका होने से उसमें आग लग गई, जिसमें आरोपी की मौत हो गई।