एमपी में बिजली का कहर, 4 की मौत: 22 राज्यों तक पहुंचा मानसून, यूपी में आज दस्तक के आसार

एमपी में बिजली से मौतें

एमपी में बिजली का कहर, 4 की मौत: 22 राज्यों तक पहुंचा मानसून, यूपी में आज दस्तक के आसार

मध्य प्रदेश में बिजली गिरने से 4 लोगों की मौत हो गई। मानसून ने 22 राज्यों तक दस्तक दी है, अगले कुछ दिनों में यूपी में भी प्रवेश की संभावना है।

एमपी में बिजली का कहर 4 की मौत 22 राज्यों तक पहुंचा मानसून यूपी में आज दस्तक के आसार

AI इमेज |

देशभर में मानसून और गर्मी की दोहरी मार देखने को मिल रही है। मध्य प्रदेश में शनिवार को आंधी-बारिश के दौरान बिजली गिरने से 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 7 लोग झुलस गए। वहीं मानसून अब देश के 22 राज्यों तक पहुंच चुका है और मौसम विभाग ने रविवार को उत्तर प्रदेश में इसकी एंट्री की संभावना जताई है।

बिजली बनी जानलेवा, एमपी में 4 मौतें

मध्य प्रदेश के कई जिलों में मौसम ने अचानक करवट ली। तेज आंधी और बारिश के बीच बिजली गिरने की अलग-अलग घटनाओं में 4 लोगों की जान चली गई। शिवपुरी में तेज हवाओं ने भी भारी नुकसान पहुंचाया। कई पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ गए, एक ढाबा और मकान ढह गया, जबकि वाहनों और पेट्रोल पंप को भी नुकसान पहुंचा।रतलाम में कुछ घंटों की बारिश ने शहर की सड़कों और अंडरब्रिज को पानी से भर दिया, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

मानसून की रफ्तार बढ़ी, 22 राज्यों तक पहुंचा

दक्षिण-पश्चिम मानसून लगातार आगे बढ़ रहा है। अब तक यह देश के 22 राज्यों को कवर कर चुका है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 5 जुलाई तक मानसून पूरे देश में फैल सकता है।सबकी नजरें अब उत्तर प्रदेश पर टिकी हैं। सामान्य तौर पर 20 जून तक पहुंचने वाला मानसून इस बार करीब 9 दिन देरी से चल रहा है। पिछले कई दिनों से बिहार सीमा पर रुका मानसून रविवार को यूपी में प्रवेश कर सकता है।

राजस्थान-बिहार में झमाझम, कई इलाकों में जलभराव

राजस्थान के 16 जिलों में शनिवार को अच्छी बारिश हुई। बांसवाड़ा, पाली और उदयपुर समेत कई क्षेत्रों में सड़कों पर पानी भर गया। वहीं बिहार के बेगूसराय, बांका और मुजफ्फरपुर में तेज बारिश से जनजीवन प्रभावित रहा। मुजफ्फरपुर में एक घंटे की बारिश के बाद कई इलाकों में जलभराव हो गया।

अगले 48 घंटे अहम

मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में पूर्वोत्तर भारत, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, गोवा, तेलंगाना, ओडिशा और केरलम में भारी बारिश हो सकती है। वहीं मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में हीटवेव की स्थिति बनी रह सकती है।

मध्य प्रदेश में 45 जिलों के लिए अलर्ट

प्रदेश में मानसून ने 24 जून को दस्तक दी थी, लेकिन इसकी रफ्तार अभी धीमी है। मौसम विभाग ने रविवार को 45 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। अगले 3 से 4 दिनों में मानसून के पूरे प्रदेश को कवर करने की संभावना जताई गई है।

संबंधित सामग्री

समिति ने सीएम डॉ. मोहन का सौंपा UCC का फाइनल प्रतिवेदन, 3 खंडों में है पूरी कहानी

राज्य

समिति ने सीएम डॉ. मोहन का सौंपा UCC का फाइनल प्रतिवेदन, 3 खंडों में है पूरी कहानी

 मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने समिति के सदस्यों को दिया धन्यवाद, प्रतिवेदन के दूसरे खंड में है विधेयक का प्रारूप, अनुसूचित जनजातियों को यूसीसी से बाहर रखने की अनुशंसा 

ब्लॉक शिक्षा घोटाले में ED का बड़ा एक्शन!  56 प्लॉट कुर्क किए

राज्य

ब्लॉक शिक्षा घोटाले में ED का बड़ा एक्शन! 56 प्लॉट कुर्क किए

ईडी ने इंदौर के सांवेर में ब्लॉक शिक्षा कार्यालय में हुए फर्जी भुगतान के मामले में कई आरोपियों पर कार्रवाई की, जिसमें संपत्तियां कुर्क की गईं और अदालत में मामला दर्ज किया गया।

दतिया में सभा के दौरान भावुक हुए नरोत्तम मिश्रा, भाषण देते-देते छलक पड़े आंसू

राज्य

दतिया में सभा के दौरान भावुक हुए नरोत्तम मिश्रा, भाषण देते-देते छलक पड़े आंसू

मध्य प्रदेश के दतिया उपचुनाव में डॉ. नरोत्तम मिश्रा के भावुक होने का क्षण सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें वे अपने भाषण के दौरान आंसू नहीं रोक पाए।

सीएम डॉ. मोहन ने भरी हुंकार, कहा- विकास का पर्याय है बीजेपी, कांग्रेस को केवल वोट से मतलब

राज्य

सीएम डॉ. मोहन ने भरी हुंकार, कहा- विकास का पर्याय है बीजेपी, कांग्रेस को केवल वोट से मतलब

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दतिया में उप-चुनाव के लिए बीजेपी का प्रचार किया। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने विकास नहीं किया।

काशी, मथुरा और संभल विवाद: मंदिर-मस्जिद विवाद में कोई समझौता नहीं

राज्य

काशी, मथुरा और संभल विवाद: मंदिर-मस्जिद विवाद में कोई समझौता नहीं

उत्तरप्रदेश के तीन प्रमुख मंदिर-मस्जिद विवादों में समझौते के लिए सुप्रीम कोर्ट की मध्यस्थता का प्रस्ताव दोनों पक्षों ने ठुकरा दिया है। दोनों पक्ष कोर्ट में ही फैसला लेना चाहते हैं।