भारत ने जीता फेंसिंग चैंपियनशिप

कॉमनवेल्थ फेंसिंग में भारत पहली बार ओवरऑल चैंपियन, 13 गोल्ड समेत जीते 35 मेडल

भारत ने लागोस में आयोजित कॉमनवेल्थ फेंसिंग चैंपियनशिप में पहली बार ओवरऑल खिताब जीता, साथ ही 35 मेडल हासिल किए।

By : शिवम् पांडेय
कॉमनवेल्थ फेंसिंग में भारत पहली बार ओवरऑल चैंपियन, 13 गोल्ड समेत जीते 35 मेडल

भारत ने नाइजीरिया के लागोस में आयोजित कॉमनवेल्थ फेंसिंग चैंपियनशिप में पहली बार ओवरऑल चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया है। भारतीय फेंसर्स ने सीनियर और अंडर-23 कैटेगरी में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 35 मेडल जीते।

पहली बार मिली विल्किंसन स्वॉर्ड ट्रॉफी

भारत के इस शानदार प्रदर्शन के लिए उसे विल्किंसन स्वॉर्ड ट्रॉफी से भी सम्मानित किया गया। यह ट्रॉफी कॉमनवेल्थ फेंसिंग फेडरेशन की ओर से चैंपियनशिप में सबसे बेहतरीन ओवरऑल प्रदर्शन करने वाले देश को दी जाती है। भारत ने पहली बार यह प्रतिष्ठित ट्रॉफी अपने नाम की है।

चौथे दिन 6 में से 5 गोल्ड

प्रतियोगिता के चौथे दिन भारतीय सीनियर फेंसर्स ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। भारत ने छह इवेंट में से पांच में गोल्ड मेडल जीते। भारतीय खिलाड़ियों ने पुरुष सेबर, महिला सेबर, पुरुष एपे, महिला एपे और महिला फॉइल में स्वर्ण पदक हासिल किए। वहीं पुरुष फॉइल में भारत को सिल्वर मेडल मिला। भारत ने फेंसिंग के तीनों प्रमुख हथियारों सेबर, एपे और फॉइल में शानदार प्रदर्शन किया। सीनियर खिलाड़ियों के साथ अंडर-23 फेंसर्स ने भी अहम योगदान दिया। दोनों कैटेगरी के खिलाड़ियों के प्रदर्शन ने भारत को चैंपियनशिप में शीर्ष स्थान तक पहुंचाया।

FAI महासचिव ने दी बधाई

फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया के महासचिव राजीव मेहता ने भारतीय टीम की ऐतिहासिक सफलता पर खिलाड़ियों, कोचिंग स्टाफ और सपोर्ट स्टाफ को बधाई दी। उन्होंने कहा कि पहली बार कॉमनवेल्थ ओवरऑल चैंपियनशिप का खिताब जीतना भारतीय फेंसिंग में प्रतिभा, अनुशासन और लगातार मेहनत का परिणाम है। भारतीय टीम की यह उपलब्धि देश में फेंसिंग के बढ़ते स्तर को भी दर्शाती है।

संबंधित सामग्री

राज्यसभा की 12 सीटों पर चुनाव का ऐलान, यूपी की 10 सीटें शामिल; BSP के संसद से बाहर होने का संकट

राज्यसभा की 12 सीटों पर चुनाव का ऐलान, यूपी की 10 सीटें शामिल; BSP के संसद से बाहर होने का संकट

चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, और उत्तराखंड की राज्यसभा सीटों के लिए 16 अक्टूबर को मतदान की घोषणा की।

दतिया भाजपा को मिला नया जिलाध्यक्ष, माधवेंद्र सिंह परिहार की नियुक्ति, उपचुनाव के बाद भाजपा ने किया संगठन में बदलाव

दतिया भाजपा को मिला नया जिलाध्यक्ष, माधवेंद्र सिंह परिहार की नियुक्ति, उपचुनाव के बाद भाजपा ने किया संगठन में बदलाव

दतिया भाजपा ने माधवेंद्र सिंह परिहार को नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया, उपचुनाव के बाद संगठनात्मक बदलाव की दिशा में यह कदम उठाया गया है।

एशियन गेम्स-2026 में भारत का पहला गोल्ड: विमेंस क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 147 रन से हराया

एशियन गेम्स-2026 में भारत का पहला गोल्ड: विमेंस क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 147 रन से हराया

एशियन गेम्स 2026 में, भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 147 रन से हराकर लगातार दूसरी बार गोल्ड मेडल जीता। स्मृति मंधाना ने 79 रन बनाए।

MP सरकार का नया जेट 26 सितंबर को टोरंटो से भरेगा उड़ान, 6300 किमी रेंज वाले Challenger 3500 में कई खासियत

MP सरकार का नया जेट 26 सितंबर को टोरंटो से भरेगा उड़ान, 6300 किमी रेंज वाले Challenger 3500 में कई खासियत

मध्यप्रदेश सरकार का Bombardier Challenger 3500 जेट कनाडा से भारत के लिए रवाना होने वाला है, जिसमें तकनीकी स्टॉप शामिल होंगे।

टेलीकॉम मेन्यूफैक्चरिंग जोन ग्वालियर में निवेश के लिए दक्षिण भारत से लेंगे सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

टेलीकॉम मेन्यूफैक्चरिंग जोन ग्वालियर में निवेश के लिए दक्षिण भारत से लेंगे सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश में ग्वालियर के टेलीकॉम मेन्यूफैक्चरिंग जोन की स्थापना के लिए दक्षिण भारत के निवेशकों से सहयोग की आशा है।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर