मध्यप्रदेश का नया जेट

MP सरकार का नया जेट 26 सितंबर को टोरंटो से भरेगा उड़ान, 6300 किमी रेंज वाले Challenger 3500 में कई खासियत

मध्यप्रदेश सरकार का Bombardier Challenger 3500 जेट कनाडा से भारत के लिए रवाना होने वाला है, जिसमें तकनीकी स्टॉप शामिल होंगे।

By : सोनिया रायकवार
MP सरकार का नया जेट 26 सितंबर को टोरंटो से भरेगा उड़ान, 6300 किमी रेंज वाले Challenger 3500 में कई खासियत

मध्यप्रदेश सरकार का नया मिड-साइज जेट Bombardier Challenger 3500 जल्द ही भारत पहुंचने वाला है। विमान 26 या 27 सितंबर को कनाडा के टोरंटो से भारत के लिए उड़ान भर सकता है। इसके 30 सितंबर तक भोपाल के राजा भोज विमानतल पहुंचने की संभावना है। विमानन विभाग के अनुसार, कंपनी ने विमान के हैंडओवर और क्वालिटी वेरिफिकेशन के लिए 22 से 26 सितंबर तक का शेड्यूल तय किया है। इस दौरान मध्यप्रदेश के पायलट और तकनीकी टीम विमान की जांच करने के साथ इसके ऑपरेशन और मेंटेनेंस से जुड़ी प्रक्रियाओं को समझेगी। 

6300 किमी की अधिकतम रेंज

Bombardier Challenger 3500 की अधिकतम रेंज करीब 6300 किलोमीटर बताई गई है। टोरंटो से भारत की दूरी करीब 11,500 किलोमीटर होने के कारण विमान को इस यात्रा के दौरान कम से कम एक तकनीकी स्टॉप लेना होगा। संभावित तकनीकी स्टॉप लंदन या फ्रैंकफर्ट में हो सकता है। रेंज को देखते हुए टोरंटो से भारत तक नॉन-स्टॉप उड़ान संभव नहीं होगी।

पायलट और तकनीकी टीम करेगी परीक्षण

डिलीवरी से पहले मध्यप्रदेश की पायलट और तकनीकी टीम विमान का परीक्षण करेगी। टीम विमान के सिस्टम, ऑपरेशन और मेंटेनेंस प्रक्रिया को समझेगी। कंपनी की ओर से हैंडओवर और क्वालिटी वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद ही विमान भारत के लिए रवाना होगा।

भारत पहुंचने पर कस्टम्स क्लियरेंस

विमान के भारत पहुंचने के बाद सबसे पहले कस्टम्स क्लियरेंस की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इसके लिए संबंधित एयरपोर्ट पर केंद्रीय सीमा शुल्क विभाग के सामने आयात दस्तावेज, बिल ऑफ एंट्री और डीजीएफटी का इंपोर्ट लाइसेंस प्रस्तुत किया जाएगा। इसके बाद विमान को नागरिक उड्डयन महानिदेशालय यानी DGCA के तहत भारतीय रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया से गुजरना होगा।

DGCA देगा भारतीय रजिस्ट्रेशन

डिलीवरी के समय विमान अस्थायी फ्री-फ्लाइट यानी फेरी कॉल साइन के तहत भारत लाया जाएगा। भारत पहुंचने के बाद विमान से जुड़े जरूरी दस्तावेज DGCA को सौंपे जाएंगे। प्रक्रिया पूरी होने पर विमान को भारतीय राष्ट्रीयता कोड VT के तहत आधिकारिक रजिस्ट्रेशन नंबर आवंटित किया जाएगा।

संबंधित सामग्री

एशियन गेम्स-2026 में भारत का पहला गोल्ड: विमेंस क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 147 रन से हराया

एशियन गेम्स-2026 में भारत का पहला गोल्ड: विमेंस क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 147 रन से हराया

एशियन गेम्स 2026 में, भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 147 रन से हराकर लगातार दूसरी बार गोल्ड मेडल जीता। स्मृति मंधाना ने 79 रन बनाए।

एमपी में बिजली सरप्लस, सीएम डॉ. यादव बोले- नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में लगातार नए आयाम स्थापित कर रहा राज्य

एमपी में बिजली सरप्लस, सीएम डॉ. यादव बोले- नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में लगातार नए आयाम स्थापित कर रहा राज्य

मध्यप्रदेश में नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन में वृद्धि, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में कार्यशाला में इसकी चर्चा की।

टेलीकॉम मेन्यूफैक्चरिंग जोन ग्वालियर में निवेश के लिए दक्षिण भारत से लेंगे सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

टेलीकॉम मेन्यूफैक्चरिंग जोन ग्वालियर में निवेश के लिए दक्षिण भारत से लेंगे सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश में ग्वालियर के टेलीकॉम मेन्यूफैक्चरिंग जोन की स्थापना के लिए दक्षिण भारत के निवेशकों से सहयोग की आशा है।

समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश की थीम पर मनाया जाए प्रदेश का स्थापना दिवस : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश की थीम पर मनाया जाए प्रदेश का स्थापना दिवस : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने घोषणा की है कि मध्यप्रदेश का स्थापना दिवस 2026 कृषि विकास और नवाचार पर केंद्रित होगा, जिसमें विभिन्न प्रदर्शनियां और सम्मान समारोह होंगे।

MP के इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा: मोहन सरकार ने ₹21,500 प्रति माह किया, स्वास्थ्य विभाग का आदेश जारी

MP के इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा: मोहन सरकार ने ₹21,500 प्रति माह किया, स्वास्थ्य विभाग का आदेश जारी

मध्य प्रदेश में इंटर्न डॉक्टरों की स्टाइपेंड बढ़ाकर ₹21,500 की गई। मांग के बाद सरकार ने यह निर्णय लिया।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर