कर्नाटक: महिला पर चाकू से हमला करने के बाद कार में हुआ धमाका, आरोपी युवक जिंदा जला

कर्नाटक में भयानक घटना

कर्नाटक: महिला पर चाकू से हमला करने के बाद कार में हुआ धमाका, आरोपी युवक जिंदा जला

कर्नाटक के तुमकुरु जिले में एक व्यक्ति ने कैब में यात्रा के दौरान महिला पर चाकू से हमला किया। इसके बाद कार में धमाका होने से उसमें आग लग गई, जिसमें आरोपी की मौत हो गई।

कर्नाटक महिला पर चाकू से हमला करने के बाद कार में हुआ धमाका आरोपी युवक जिंदा जला

कर्नाटक: महिला पर चाकू से हमला करने के बाद कार में हुआ धमाका, आरोपी युवक जिंदा जला | None

कर्नाटक के तुमकुरु जिले में शनिवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। एक व्यक्ति ने कैब में सफर के दौरान अपनी परिचित महिला पर कथित तौर पर चाकू से हमला कर दिया। इसके कुछ ही देर बाद कार के अंदर जोरदार धमाका हुआ और उसमें आग लग गई। आग की चपेट में आने से आरोपी की मौके पर ही जलकर मौत हो गई, जबकि घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

प्रतीकात्मक तस्वीर

कैब में साथ कर रहे थे सफर

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान नागेंद्र के रूप में हुई है, जबकि घायल महिला 23 वर्षीय राम्या उल्लास है। राम्या बेंगलुरु के संजय गांधी अस्पताल में ऑपरेशन थिएटर टेक्नीशियन के तौर पर कार्यरत हैं। फिलहाल उनका तुमकुरु जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि नागेंद्र और राम्या एक-दूसरे को पहले से जानते थे। दोनों बेंगलुरु से एक ही कैब में सवार होकर अंकोला की ओर जा रहे थे। कैब की बुकिंग नागेंद्र ने कराई थी।

रास्ते में हुआ विवाद, महिला पर किया चाकू से हमला

पुलिस ने कैब चालक का बयान दर्ज किया है। चालक के मुताबिक, यात्रा के दौरान तुमकुरु के पास पहुंचने पर नागेंद्र और राम्या के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया।

आरोप है कि बहस के दौरान नागेंद्र ने राम्या पर चाकू से हमला कर दिया। घायल होने के बावजूद राम्या ने कैब चालक को बताया कि नागेंद्र के पास बम है। इसके बाद वह किसी तरह चलती कार से बाहर निकलने में सफल रही।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कैब चालक ने तुरंत वाहन सड़क किनारे रोक दिया और खुद भी कार से बाहर आ गया।

कार में हुआ धमाका, आग में जलकर आरोपी की मौत

पुलिस के मुताबिक, चालक के कार से बाहर निकलने के कुछ ही देर बाद वाहन के अंदर तेज धमाका हुआ, जिसके बाद कार में भीषण आग लग गई। उस समय नागेंद्र कार के अंदर ही मौजूद था और बाहर नहीं निकल सका। आग की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति पर काबू पाया।

धमाके की वजह तलाश रही पुलिस

फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि कार में धमाका आखिर किस वजह से हुआ। जांच अधिकारी सभी संभावित पहलुओं पर पड़ताल कर रहे हैं और यह भी पता लगाया जा रहा है कि क्या वास्तव में कार में कोई विस्फोटक सामग्री मौजूद थी या धमाके के पीछे कोई अन्य कारण था।

पुलिस ने कैब चालक का बयान दर्ज कर लिया है और मामले से जुड़े अन्य साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि फोरेंसिक जांच और अन्य रिपोर्ट आने के बाद ही घटना की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

संबंधित सामग्री

JPSC Paper Leak: विधानसभा घेरने निकली AISA की नेहा पर फेंकी स्याही

देश-विदेश

JPSC Paper Leak: विधानसभा घेरने निकली AISA की नेहा पर फेंकी स्याही

रांची में JPSC, JPSSC सुधारों की मांग कर रहे छात्रों के प्रोटेस्ट में तनाव बढ़ा, नेहा बोरा पर स्याही फेंकी गई।

पटना में बवाल, युवक की मौत के बाद फूंकी 10 गाड़ियां

राज्य

पटना में बवाल, युवक की मौत के बाद फूंकी 10 गाड़ियां

पटना में एक युवक की मौत के बाद उपद्रव फैल गया, लोगों ने पुलिस वाहनों समेत कई गाड़ियों में आग लगा दी।

15 अगस्त से पहले पंजाब में खालिस्तान समर्थक हरकत, सरकारी स्कूल में मिला झंडा; जांच में जुटी पुलिस

राज्य

15 अगस्त से पहले पंजाब में खालिस्तान समर्थक हरकत, सरकारी स्कूल में मिला झंडा; जांच में जुटी पुलिस

पंजाब के एक स्कूल में खालिस्तान समर्थक झंडे और नारे लगाए गए। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां इस घटना की गंभीरता से जांच कर रही हैं।

हूती विद्रोहियों का डबल अटैक! यमन में 58 सैनिकों की मौत, सऊदी अरब में भीषण आग; 11 लोग घायल

देश-विदेश

हूती विद्रोहियों का डबल अटैक! यमन में 58 सैनिकों की मौत, सऊदी अरब में भीषण आग; 11 लोग घायल

ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने यमन और सऊदी अरब में बड़े हमले किए, जिसमें 58 सैनिक मारे गए और 11 नागरिक घायल हुए। पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ा और कच्चे तेल की कीमतें भी प्रभावित हुईं।

असम में नाबालिग से बेरहमी से रेप, फिर हत्या; सर कुचला, प्राइवेट पार्ट में डाली रॉड, 5 गिरफ्तार

देश-विदेश

असम में नाबालिग से बेरहमी से रेप, फिर हत्या; सर कुचला, प्राइवेट पार्ट में डाली रॉड, 5 गिरफ्तार

असम के हैलाकांडी में 16 साल की लड़की की रेप के बाद हत्या। पांच आरोपी गिरफ्तार, मामले की जांच जारी।