CG NEWS : छत्तीसगढ़ में होगा SIR सर्वे,राज्य निर्वाचन आयोग करेगा प्रेस कॉन्फ्रेंस

chhattisgarh-special-intensive-revision-survey-bihar-model

CG NEWS : छत्तीसगढ़ में होगा SIR सर्वे,राज्य निर्वाचन आयोग करेगा प्रेस कॉन्फ्रेंस

cg news  छत्तीसगढ़ में होगा sir सर्वेराज्य निर्वाचन आयोग करेगा प्रेस कॉन्फ्रेंस

Special Intensive Revision Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में बिहार की तर्ज पर विशेष इंटेंसिव रिवीजन (SIR) सर्वे होने जा रहा है। इस सर्वे का उद्देश्य मतदाता सूची को सटीक और पारदर्शी बनाना है, जिससे आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनावों में कोई भ्रांतियां न हों। आज शाम राज्य निर्वाचन आयोग एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा, जिसमें मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार और अन्य अधिकारी इसकी प्रक्रिया और समयसीमा की घोषणा करेंगे।

टॉप-टेबल एक्सरसाइज

इस सर्वे की तैयारी के तहत राज्य निर्वाचन आयुक्त के निर्देश पर सभी जिलों में पुरानी और वर्तमान मतदाता सूची का टेबल-टॉप एक्सरसाइज (मिलान) पहले ही करवा ली गई है। यह कदम सर्वे की सफलता के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस प्रक्रिया में नए मतदाताओं का पंजीकरण होगा, मृत या स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाए जाएंगे, जिससे मतदाता सूची और अधिक सटीक बनेगी। इससे चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता बढ़ेगी और मतदाता को लोकतंत्र में विश्वास मिलेगा। READ MORE :नक्सलियों के गढ़ में खुला सुरक्षाबलों का कैंप,विकास को मिलेगा बढ़वा

देशभर में SIR सर्वे

सिर्फ छत्तीसगढ़ ही नहीं, देश के 10 से 15 अन्य राज्यों में भी जल्द ही यह प्रक्रिया शुरू हो सकती है। जहां स्थानीय निकाय चुनाव नहीं चल रहे, वहां पहले SIR कराया जाएगा। बिहार में पहले ही यह सर्वे सफलतापूर्वक पूरा हो चुका है और इसके अनुभवों को ध्यान में रखकर छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों में इसे लागू किया जा रहा है।

क्या भ्रष्टाचार होगा कम ?

छत्तीसगढ़ में 2.11 करोड़ से अधिक मतदाता हैं जिनमें महिलाओं की संख्या पुरुषों से अधिक है। यह सर्वे चुनावों में बेहतर प्रतिनिधित्व और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करेगा। इस तरह की पहल से लोकतंत्र की मजबूत नींव रखी जा सकेगी और निर्वाचन प्रक्रिया में भ्रष्टाचार को कम किया जा सकेगा। राज्य निर्वाचन आयोग की यह पहल छत्तीसगढ़ में लोकतंत्र को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे मतदान की प्रक्रिया सटीक, पारदर्शी और विश्वसनीय होगी।  

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. यादव अहमदाबाद में करेंगे उद्योग जगत से संवाद, तलाशेंगे निवेश की संभावनाएं

राज्य

सीएम डॉ. यादव अहमदाबाद में करेंगे उद्योग जगत से संवाद, तलाशेंगे निवेश की संभावनाएं

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 12 अगस्त को अहमदाबाद में गुजरात के प्रमुख उद्योग समूहों के साथ मध्यप्रदेश की निवेश संभावनाओं पर चर्चा करेंगे।

छत्तीसगढ़ में बिजली का झटका! 13 महीने में दूसरी बार बढ़ी बिजली की दरें

राज्य

छत्तीसगढ़ में बिजली का झटका! 13 महीने में दूसरी बार बढ़ी बिजली की दरें

छत्तीसगढ़ में पिछले 13 महीनों में बिजली दरों में दूसरी बार वृद्धि हुई, जिसका सबसे बड़ा प्रभाव घरेलू उपभोक्ताओं पर पड़ा है।

किसानों को भूमि अधिग्रहण पर दिया जाएगा 4 गुना मुआवजा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

किसानों को भूमि अधिग्रहण पर दिया जाएगा 4 गुना मुआवजा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कृषि और किसानों के हितों की रक्षा के लिए अपनी सरकार की प्रतिबद्धता का उल्लेख किया। उन्होंने किसानों को जमीन सुरक्षित रखने की अपील की।

सीएम डॉ. मोहन ने दिए निर्देश,  वन पर्यटन को दें विस्तार, होम स्टे के जरिए जनजातियों की बढ़ाएं आय

राज्य

सीएम डॉ. मोहन ने दिए निर्देश, वन पर्यटन को दें विस्तार, होम स्टे के जरिए जनजातियों की बढ़ाएं आय

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वन पर्यटन के विकास पर विशेष फोकस करने के लिए निर्देश दिए, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिल सके।

हाईकोर्ट CJ की तस्वीर रखकर काला जादू! चाकूबाजी केस में डराने की साजिश

राज्य

हाईकोर्ट CJ की तस्वीर रखकर काला जादू! चाकूबाजी केस में डराने की साजिश

बिलासपुर में तंत्र साधना कर पीड़ित परिवार को डराने वाले आरोपियों को पुलिस ने नागपुर से गिरफ्तार किया है।