छत्तीसगढ़ में मिनरल विकास की योजना

छत्तीसगढ़ के 5 क्रिटिकल मिनरल ब्लॉक्स की होगी नीलामी, CM साय बोले- खनिज उत्पादन तक सीमित नहीं रहेगा प्रदेश

छत्तीसगढ़ में मिनरल्स की बड़ी संभावनाओं के साथ नए उद्योग और निवेश को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई योजना की घोषणा की।

छत्तीसगढ़ के 5 क्रिटिकल मिनरल ब्लॉक्स की होगी नीलामी, CM साय बोले- खनिज उत्पादन तक सीमित नहीं रहेगा प्रदेश

छत्तीसगढ़ में क्रिटिकल मिनरल्स के क्षेत्र में विकास को नई गति देने की तैयारी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रदेश का लक्ष्य केवल खनिज निकालना नहीं, बल्कि अन्वेषण, उत्खनन, प्रसंस्करण, मूल्य संवर्धन, एडवांस मैन्युफैक्चरिंग और रिसाइक्लिंग तक पूरी मिनरल वैल्यू चेन विकसित करना है।

निवेश और रोजगार के बढ़ेंगे अवसर

नवा रायपुर में आयोजित क्रिटिकल एवं स्ट्रेटेजिक मिनरल ब्लॉक्स की नीलामी की आठवीं किश्त के रोड शो में सीएम साय ने कहा कि इससे प्रदेश में निवेश बढ़ेगा और नए उद्योग स्थापित होंगे। साथ ही युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे।

देश की आत्मनिर्भरता में अहम भूमिका

मुख्यमंत्री ने कहा कि क्रिटिकल और स्ट्रेटेजिक मिनरल्स आर्थिक प्रगति, तकनीकी आत्मनिर्भरता और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। रक्षा उद्योग, एआई, सेमीकंडक्टर, क्लीन एनर्जी, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी और एडवांस मैन्युफैक्चरिंग जैसे क्षेत्रों में इनकी जरूरत लगातार बढ़ रही है।

छत्तीसगढ़ में खनिजों की बड़ी संभावनाएं

सीएम साय के मुताबिक कटघोरा और बस्तर में लिथियम व दुर्लभ मृदा तत्व, बलरामपुर में ग्रेफाइट, वैनेडियम और गैलियम, बालोद में फास्फोराइट तथा महासमुंद में निकेल, क्रोमियम और ग्लाकोनाइट की संभावनाएं मौजूद हैं।

 नए पोर्टल और एमओयू

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने ई-रेत संगवारी पोर्टल और टिन पोर्टल का शुभारंभ किया। वहीं छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम ने इंडियन ओवरसीज बैंक और पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के साथ महत्वपूर्ण एमओयू भी किए।

संबंधित सामग्री

टेलीकॉम मेन्यूफैक्चरिंग जोन ग्वालियर में निवेश के लिए दक्षिण भारत से लेंगे सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

टेलीकॉम मेन्यूफैक्चरिंग जोन ग्वालियर में निवेश के लिए दक्षिण भारत से लेंगे सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश में ग्वालियर के टेलीकॉम मेन्यूफैक्चरिंग जोन की स्थापना के लिए दक्षिण भारत के निवेशकों से सहयोग की आशा है।

बेंगलुरु में टेलीकॉम उद्योग के प्रमुख निवेशकों से संवाद करेंगे मुख्यमंत्री डॉ. यादव

बेंगलुरु में टेलीकॉम उद्योग के प्रमुख निवेशकों से संवाद करेंगे मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश सरकार बेंगलुरु में टेलीकॉम उद्योगपतियों से ग्वालियर टेलीकॉम जोन में निवेश के लिए वार्ता करेगी।

मां के सम्मान पर CM साय का संदेश, राहुल गांधी पर साधा निशाना; बोले- मर्यादा जरूरी

मां के सम्मान पर CM साय का संदेश, राहुल गांधी पर साधा निशाना; बोले- मर्यादा जरूरी

विष्णुदेव साय ने मां के सम्मान पर भावुक वीडियो साझा किया, इंदौर कार्यक्रम के विवाद पर राहुल गांधी को निशाना साधा।

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

मेरठ में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने युवा नीतियों और सरकारी भर्तियों की चर्चा की।

हुनर दिखाओ, बाजार पकड़ो, रोजगार दो… योगी की पाती में युवाओं के लिए बड़ा विजन

हुनर दिखाओ, बाजार पकड़ो, रोजगार दो… योगी की पाती में युवाओं के लिए बड़ा विजन

उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ ने युवाओं को उद्यमिता और ग्लोबल बाजार से जुड़ने का आह्वान किया, यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का जिक्र करते हुए।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर