छत्तीसगढ़ गोल्फ ओपन 2026 का उद्घाटन

CM साय ने ‘डीपी वर्ल्ड नवा रायपुर ओपन 2026’ ट्रॉफी का किया अनावरण, गोल्फ में हाथ आजमाकर बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नवा रायपुर में 'डीपी वर्ल्ड नवा रायपुर ओपन 2026' की ट्रॉफी का अनावरण किया, जिसमें 132 प्रोफेशनल गोल्फर हिस्सा ले रहे हैं।

By : दिव्या मिस्त्री
CM साय ने ‘डीपी वर्ल्ड नवा रायपुर ओपन 2026’ ट्रॉफी का किया अनावरण, गोल्फ में हाथ आजमाकर बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नवा रायपुर स्थित फेयरवे गोल्फ एंड कंट्री क्लब रिजॉर्ट में आयोजित ‘डीपी वर्ल्ड नवा रायपुर ओपन 2026’ की ट्रॉफी का अनावरण किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ तेजी से देश के उभरते हुए स्पोर्ट्स डेस्टिनेशन के रूप में पहचान बना रहा है।

132 प्रोफेशनल खिलाड़ी ले रहे हिस्सा

प्रतियोगिता में देश-विदेश के कुल 132 प्रोफेशनल गोल्फ खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं, जिनमें 18 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इतने बड़े आयोजन से छत्तीसगढ़ की राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पहचान मजबूत होगी। साथ ही स्थानीय युवाओं को बड़े खिलाड़ियों से प्रेरणा लेने का अवसर मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने लगाया शानदार गोल्फ शॉट

मुख्यमंत्री साय ने गोल्फ कोर्स पर खुद भी हाथ आजमाया और शानदार शॉट लगाकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। इस दौरान 1983 क्रिकेट विश्वकप विजेता भारतीय टीम के कप्तान और पीजीटीआई अध्यक्ष कपिल देव भी मौजूद रहे।

खेल अधोसंरचना के विस्तार पर जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए अधोसंरचना का विस्तार कर रही है। प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आधुनिक प्रशिक्षण, बेहतर संसाधन और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भागीदारी के अवसर देने के लिए मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन को बजट में शामिल किया गया है।

बस्तर और सरगुजा के युवाओं को मंच

साय ने कहा कि बस्तर ओलंपिक, सरगुजा ओलंपिक और नेशनल ट्राइबल गेम्स जैसे आयोजनों से दूरस्थ क्षेत्रों के युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि बस्तर में शांति और विकास के साथ खेल गतिविधियों को भी नई गति मिली है।

खिलाड़ियों को पर्यटन का न्योता

मुख्यमंत्री ने देश-विदेश से आए खिलाड़ियों से छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक सुंदरता, जनजातीय संस्कृति और पर्यटन स्थलों को देखने का आग्रह किया। उन्होंने बस्तर के चित्रकोट जलप्रपात और सरगुजा के प्राकृतिक स्थलों का विशेष उल्लेख किया।

हर साल हो गोल्फ टूर्नामेंट: कपिल देव

कपिल देव ने आयोजन के लिए मुख्यमंत्री और राज्य सरकार का आभार जताते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में हर वर्ष इस तरह की प्रतियोगिता आयोजित होनी चाहिए। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में छत्तीसगढ़ देश के प्रमुख गोल्फ डेस्टिनेशन के रूप में अपनी पहचान बनाएगा।

संबंधित सामग्री

अंबिकापुर की सड़क की वायरल वीडियो पर CM साय का एक्शन: कलेक्टर अजीत वसंत से फोन पर की चर्चा, तत्काल सुधार के निर्देश

अंबिकापुर की सड़क की वायरल वीडियो पर CM साय का एक्शन: कलेक्टर अजीत वसंत से फोन पर की चर्चा, तत्काल सुधार के निर्देश

वायरल वीडियो के बाद छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री ने खरसिया चौक पर सड़क सुधार और जल निकासी के लिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

भंडारा सड़क दुर्घटना पर CM विष्णु देव साय ने जताया गहरा शोक, मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना

भंडारा सड़क दुर्घटना पर CM विष्णु देव साय ने जताया गहरा शोक, मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना

महाराष्ट्र के नागपुर-रायपुर राजमार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ के नागरिकों की मौत पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दुख व्यक्त किया।

CM साय ने देखी ‘हनुमान अंश’, राज्यपाल और स्पीकर भी पहुंचे; टैक्स फ्री का ऐलान

CM साय ने देखी ‘हनुमान अंश’, राज्यपाल और स्पीकर भी पहुंचे; टैक्स फ्री का ऐलान

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने फिल्म 'हनुमान अंश' को टैक्स फ्री करने की घोषणा की, भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए।

फिल्म ‘हनुमान अंश’ को टैक्स फ्री करने पर सरकार का बड़ा फैसला, CM साय बोले- पहले फिल्म देखेंगे फिर लेंगे निर्णय

फिल्म ‘हनुमान अंश’ को टैक्स फ्री करने पर सरकार का बड़ा फैसला, CM साय बोले- पहले फिल्म देखेंगे फिर लेंगे निर्णय

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार फिल्म 'हनुमान अंश' को टैक्स फ्री करने का विचार कर रही है।

छत्तीसगढ़ को रेल परियोजनाओं की बड़ी सौगात, 10,783 करोड़ से बढ़ेगा रेल नेटवर्क

छत्तीसगढ़ को रेल परियोजनाओं की बड़ी सौगात, 10,783 करोड़ से बढ़ेगा रेल नेटवर्क

केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ के रेल नेटवर्क को मजबूत करने के लिए 10783 करोड़ रुपये की लागत वाली तीन महत्वपूर्ण रेल परियोजनाओं की मंजूरी दी है।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर