Kondagaon में CAF प्लाटून-कमांडर ने खुद को गोली मार की खुदकुशी

chhattisgarh-caf-commander-suicide-case

Kondagaon में CAF प्लाटून-कमांडर ने खुद को गोली मार की खुदकुशी

kondagaon में caf प्लाटून-कमांडर ने खुद को गोली मार की खुदकुशी

5 दिन पहले बीजापुर में CRPF जवान ने किया था सुसाइड

छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले से एक बड़ी खबर है. यहां एक प्लाटून कमांडर ने खुद को गोली मार कर सुसाइड कर लिया है. इस घटना के बाद कैंप में हड़कंप मच गया है. ये घटना रविवार की रात करीब 10 बजे की है. मामला  जिले के बयानार कैम्प का है.

ये है मामला

जानकारी के मुताबिक कोंडागांव जिले के बयानार में सीएएफ का कैंप है. यहां रविवार की रात करीब 10 बजे गोली चलने की आवाज आई. ये सुनते  ही पूरे कैंप में अफरा-तफरी मच गई. जब देखा तो यहां एक प्लाटून कमांडर खून से लथपथ पड़ा हुआ था. अफसरों और जवान कुछ समझ पाते इससे पहले उन्होंने दम तोड़ दिया. इधर इस पूरे मामले की जानकारी जब पुलिस को मिली तो पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है.

5 दिन पहले बीजापुर में जवान ने किया था सुसाइड

इससे पहले, 30 जुलाई को बीजापुर जिले में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के जवान ने खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया था। जवान पप्पू यादव 22वीं बटालियन मिनगाचल में पदस्थ था। वह बिहार के भोजपुर जिले का रहने वाला था। घटना नैमेड़ थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक बैरक में बुधवार सुबह 5 बजे जवान ने अपनी सर्विस राइफल से गले पर गोली चलाई। गोली सिर को चीरते हुए बाहर निकली। जवान की मौके पर ही मौत हो गई। जवान 1 दिन पहले ही छुट्टी से लौटा था। SP जितेंद्र यादव ने घटना की पुष्टि की है।

सुसाइड के कारण का नहीं चला पता

SP जितेंद्र यादव ने बताया कि जवान ने लाइसेंसी इंसास राइफल से खुद को गोली मारी है। सूचना पर नैमेड़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जरूरी कानूनी कार्रवाई कर रही है। आत्महत्या की वजह का अभी पता नहीं चला है। मृत जवान पप्पू यादव बिहार के चाल पोखरी थाना क्षेत्र के ठाकुरी गांव का रहने वाला था।

13 दिन पहले आरक्षक ने की थी आत्महत्या

13 दिन पहले ही जगदलपुर के परपा में पोस्टेड आरक्षक ने अपने सरकारी क्वार्टर में सुसाइड कर लिया था। उसके कमरे में फंदे से लटकता शव मिला। वो जशपुर जिले का रहने वाला था। आरक्षक परपा में यातायात विभाग में था। लेकिन कुछ दिन पहले ही उसका परपा से लोहंडीगुड़ा तबादला हो गया था। पुलिस शुरुआती जांच में पारिवारिक कारणों की वजह से सुसाइड करने की बात कही गई थी। Read More:- 15 अगस्त से पहले घर ले आएं ये चीजें, जन्माष्टमी पर मिलेगी धन और सुख की बरसात! Watch Now :-#bhopal ओला से पहुंचे विधायक प्रीतम लोधी

संबंधित सामग्री

CM योगी ने शामली में 581 करोड़ की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, कांवड़ियों से हुड़दंग न करने की अपील

राज्य

CM योगी ने शामली में 581 करोड़ की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, कांवड़ियों से हुड़दंग न करने की अपील

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शामली में 581 करोड़ रुपये की लागत से 89 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया और विपक्ष पर निशाना साधा।

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, यात्रा रोकी

राज्य

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, यात्रा रोकी

लगातार भारी बारिश से केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने के कारण केदारनाथ यात्रा को अस्थाई रूप से रोक दिया गया है।

श्रीकृष्ण को बताया नमाजी, बढ़ा विवाद, मौलाना जर्जिस अंसारी पर भड़के हिंदू संगठन

देश-विदेश

श्रीकृष्ण को बताया नमाजी, बढ़ा विवाद, मौलाना जर्जिस अंसारी पर भड़के हिंदू संगठन

मौलाना जर्जिस अंसारी के बयान की वजह से उत्तर प्रदेश में विवाद बढ़ गया है, जिसमें उन्होंने श्रीकृष्ण को 5 वक्त का नमाजी बताया।

IAS, IPS और IFS अफसरों को केंद्र की नसीहत, कामकाज में तेजी लाने के निर्देश; लंबी बैठकों पर लगाम

राज्य

IAS, IPS और IFS अफसरों को केंद्र की नसीहत, कामकाज में तेजी लाने के निर्देश; लंबी बैठकों पर लगाम

केंद्र सरकार ने IAS, IPS, और IFS अधिकारियों के लिए नई गाइडलाइन जारी की, जिसमें बैठकों की कार्यप्रणाली में सुधार और तेज निर्णय लेने के निर्देश शामिल हैं।

सीएम डॉ. मोहन ने देखा इंजीनियरिंग का चमत्कार, जानें कैसी-कैसी चुनौतियों का सामना कर बनी स्लीमनाबाद टनल

राज्य

सीएम डॉ. मोहन ने देखा इंजीनियरिंग का चमत्कार, जानें कैसी-कैसी चुनौतियों का सामना कर बनी स्लीमनाबाद टनल

मध्यप्रदेश के स्लीमनाबाद टनल का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है, जिससे क्षेत्र की सिंचाई क्षमता में भारी वृद्धि होगी और किसानों को लाभ पहुँचेगा।