भाजपा नेता पारस जैन का निधन

पूर्व मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता पारस जैन का निधन, उज्जैन में शोक की लहर, इंदौर के अस्पताल में ली अंतिम सांस

मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता पारस जैन का निधन हो गया है। उनका अंतिम संस्कार उज्जैन में किया जाएगा।

By : चंचल खेडकर
पूर्व मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता पारस जैन का निधन, उज्जैन में शोक की लहर, इंदौर के अस्पताल में ली अंतिम सांस

मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता पारस जैन का सोमवार को निधन हो गया। वे कुछ समय से अस्वस्थ थे और इंदौर के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। उनके निधन की खबर सामने आते ही भाजपा कार्यकर्ताओं, समर्थकों और राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई। उनका अंतिम संस्कार उज्जैन में किया जाएगा। दोपहर 3 बजे उनके निवास से अंतिम यात्रा निकलेगी।

उज्जैन की राजनीति का बड़ा चेहरा थे पारस जैन

पारस जैन लंबे समय तक उज्जैन उत्तर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते रहे। वे कई बार विधायक चुने गए और भाजपा के वरिष्ठ एवं अनुभवी नेताओं में उनकी पहचान थी। संगठन में सक्रिय भूमिका और जनता के बीच मजबूत पकड़ के कारण वे मालवा क्षेत्र की राजनीति का अहम चेहरा माने जाते थे।

शिवराज सरकार में संभाले कई अहम मंत्रालय

पारस जैन ने मध्य प्रदेश सरकार में कई महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी निभाई। वर्ष 2005 से 2013 के दौरान वे राज्य मंत्री रहे और वन, स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण जैसे विभागों का कार्यभार संभाला। दिसंबर 2013 में उन्हें स्कूल शिक्षा मंत्री बनाया गया, जबकि वर्ष 2016 के मंत्रिमंडल विस्तार में ऊर्जा मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई।

2023 विधानसभा चुनाव में नहीं मिला था टिकट

भाजपा ने वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में उज्जैन उत्तर सीट से पारस जैन को टिकट नहीं दिया था। हालांकि, इसके बाद भी वे संगठन की गतिविधियों में लगातार सक्रिय रहे और पार्टी के वरिष्ठ मार्गदर्शक की भूमिका निभाते रहे।

भाजपा और समर्थकों ने जताया शोक

पारस जैन के निधन पर भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उनके निधन को प्रदेश भाजपा के लिए बड़ी क्षति माना जा रहा है। बड़ी संख्या में समर्थकों के अंतिम दर्शन के लिए उज्जैन पहुंचने की संभावना है।

संबंधित सामग्री

टेलीकॉम मेन्यूफैक्चरिंग जोन ग्वालियर में निवेश के लिए दक्षिण भारत से लेंगे सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

टेलीकॉम मेन्यूफैक्चरिंग जोन ग्वालियर में निवेश के लिए दक्षिण भारत से लेंगे सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश में ग्वालियर के टेलीकॉम मेन्यूफैक्चरिंग जोन की स्थापना के लिए दक्षिण भारत के निवेशकों से सहयोग की आशा है।

‘साहिल सुसाइड नहीं कर सकता, उसके साथ कुछ गलत हुआ’, IIT बॉम्बे छात्र की दादी ने CBI जांच की मांग की

‘साहिल सुसाइड नहीं कर सकता, उसके साथ कुछ गलत हुआ’, IIT बॉम्बे छात्र की दादी ने CBI जांच की मांग की

IIT बॉम्बे के छात्र साहिल वाकोड़े की संदिग्ध मौत के बाद उसके परिवार ने संस्थागत उत्पीड़न और जातिगत भेदभाव का दावा करते हुए CBI जांच की मांग की है।

समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश की थीम पर मनाया जाए प्रदेश का स्थापना दिवस : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश की थीम पर मनाया जाए प्रदेश का स्थापना दिवस : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने घोषणा की है कि मध्यप्रदेश का स्थापना दिवस 2026 कृषि विकास और नवाचार पर केंद्रित होगा, जिसमें विभिन्न प्रदर्शनियां और सम्मान समारोह होंगे।

MP के इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा: मोहन सरकार ने ₹21,500 प्रति माह किया, स्वास्थ्य विभाग का आदेश जारी

MP के इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा: मोहन सरकार ने ₹21,500 प्रति माह किया, स्वास्थ्य विभाग का आदेश जारी

मध्य प्रदेश में इंटर्न डॉक्टरों की स्टाइपेंड बढ़ाकर ₹21,500 की गई। मांग के बाद सरकार ने यह निर्णय लिया।

बेंगलुरु में टेलीकॉम उद्योग के प्रमुख निवेशकों से संवाद करेंगे मुख्यमंत्री डॉ. यादव

बेंगलुरु में टेलीकॉम उद्योग के प्रमुख निवेशकों से संवाद करेंगे मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश सरकार बेंगलुरु में टेलीकॉम उद्योगपतियों से ग्वालियर टेलीकॉम जोन में निवेश के लिए वार्ता करेगी।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर