चौकीदार की हत्या, 4 बाल अपचारी फरार

बिलासपुर: बाल संप्रेक्षण गृह में खौफनाक वारदात: चौकीदार की हत्या कर 4 बाल अपचारी फरार

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बाल संप्रेक्षण गृह में चौकीदार की हत्या के बाद 4 बाल अपचारी फरार हो गए। पुलिस ने जांच शुरू की और CCTV फुटेज खंगालने का काम जारी है।

By : नरेंद्र सिंह
बिलासपुर: बाल संप्रेक्षण गृह में खौफनाक वारदात: चौकीदार की हत्या कर 4 बाल अपचारी फरार

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्थित सरकंडा थाना क्षेत्र के बाल संप्रेक्षण गृह में रविवार देर रात सनसनीखेज वारदात सामने आई। यहां तैनात 40 वर्षीय चौकीदार नरेंद्र कुमार खांडे की कथित तौर पर चार बाल अपचारियों ने हत्या कर दी। आरोप है कि पहले उनके साथ मारपीट की गई, फिर हाथ-पैर बांधकर गला दबाया गया और मुंह में कपड़ा ठूंस दिया गया। वारदात के बाद चारों बाल अपचारी मौके से फरार हो गए।

रात 11 बजे हुई वारदात

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, घटना रविवार रात करीब 11 बजे की है। बताया जा रहा है कि बाल संप्रेक्षण गृह में रह रहे चार बाल अपचारियों का चौकीदार से विवाद हुआ। इसके बाद आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की और फिर उनकी हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी।

फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस

पुलिस ने चारों फरार आरोपियों की तलाश के लिए अलग-अलग टीमें गठित की हैं। बाल संप्रेक्षण गृह में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। साथ ही कर्मचारियों और अन्य लोगों से पूछताछ कर घटना की पूरी कड़ी जोड़ने की कोशिश की जा रही है।

एक आरोपी की उम्र 20 साल, गंभीर मामलों में थे बंद

पुलिस जांच में सामने आया है कि फरार आरोपियों में से एक की उम्र 20 वर्ष पूरी हो चुकी थी और उसे जल्द ही जेल भेजा जाना था। वहीं अन्य आरोपियों पर हत्या और दुष्कर्म जैसे गंभीर मामलों में बाल न्याय प्रणाली के तहत कार्रवाई चल रही थी। हालांकि पुलिस ने अभी हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं की है और सभी पहलुओं की जांच जारी है।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

बाल संप्रेक्षण गृह के भीतर हुई इस वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जिस संस्थान का उद्देश्य कानून से संघर्षरत किशोरों की निगरानी और सुधार है, वहीं चौकीदार की हत्या और चार आरोपियों का फरार हो जाना सुरक्षा में बड़ी चूक माना जा रहा है। पुलिस और प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रहे हैं तथा सुरक्षा व्यवस्था की भी समीक्षा की जा रही है।

संबंधित सामग्री

झीरम घाटी नक्सली हमला: NIA कोर्ट ने सभी 10 दोषियों को सुनाई फांसी की सजा

झीरम घाटी नक्सली हमला: NIA कोर्ट ने सभी 10 दोषियों को सुनाई फांसी की सजा

NIA की विशेष अदालत ने झीरम घाटी नक्सली हमले के मामले में 10 दोषियों को फांसी की सजा सुनाई। दोषी 2013 के हमले में शामिल थे, जिसमें 29 लोग मारे गए थे।

झीरम घाटी केस: 13 साल बाद 10 दोषी, आज सजा पर फैसला; फिर भी कई सवालों के जवाब बाकी

झीरम घाटी केस: 13 साल बाद 10 दोषी, आज सजा पर फैसला; फिर भी कई सवालों के जवाब बाकी

झीरम घाटी मामले में 10 आरोपियों को दोषी पाया गया है। सजा का फैसला आज होगा, लेकिन कई मुख्य सवाल अभी भी अनुत्तरित हैं।

CM साय ने ‘डीपी वर्ल्ड नवा रायपुर ओपन 2026’ ट्रॉफी का किया अनावरण, गोल्फ में हाथ आजमाकर बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

CM साय ने ‘डीपी वर्ल्ड नवा रायपुर ओपन 2026’ ट्रॉफी का किया अनावरण, गोल्फ में हाथ आजमाकर बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नवा रायपुर में 'डीपी वर्ल्ड नवा रायपुर ओपन 2026' की ट्रॉफी का अनावरण किया, जिसमें 132 प्रोफेशनल गोल्फर हिस्सा ले रहे हैं।

अंबिकापुर की सड़क की वायरल वीडियो पर CM साय का एक्शन: कलेक्टर अजीत वसंत से फोन पर की चर्चा, तत्काल सुधार के निर्देश

अंबिकापुर की सड़क की वायरल वीडियो पर CM साय का एक्शन: कलेक्टर अजीत वसंत से फोन पर की चर्चा, तत्काल सुधार के निर्देश

वायरल वीडियो के बाद छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री ने खरसिया चौक पर सड़क सुधार और जल निकासी के लिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

भंडारा सड़क दुर्घटना पर CM विष्णु देव साय ने जताया गहरा शोक, मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना

भंडारा सड़क दुर्घटना पर CM विष्णु देव साय ने जताया गहरा शोक, मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना

महाराष्ट्र के नागपुर-रायपुर राजमार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ के नागरिकों की मौत पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दुख व्यक्त किया।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर