बिहार में रेरा की समीक्षा

सीएम ने की रेरा के कार्य की समीक्षा बैठक घर खरीदारों की शिकायतों का समाधान समय पर करने के दिए आदेश 

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी की समीक्षा करते हुए घर खरीदारों के हितों की रक्षा को प्राथमिकता दी।

By : सोनिया रायकवार
सीएम ने की रेरा के कार्य की समीक्षा बैठक घर खरीदारों की शिकायतों का समाधान समय पर करने के दिए आदेश 

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज लोक सेवक आवास स्थ्ति 'संकल्प' सभागार में बिहार रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (रेरा) की कार्यप्रणाली की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि रेरा का उद्देश्य केवल Ease of Doing Business को बढ़ावा देना नहीं है, बल्कि घर खरीदने वाले लोगों के हितों और अधिकारों की रक्षा करना सबसे बड़ी प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने निर्देश दिया कि रेरा की पूरी व्यवस्था को पारदर्शी, सरल, जवाबदेह और डिजिटल बनाया जाए, ताकि लोगों की शिकायतों का समय पर समाधान हो सके।

घर खरीदारों की शिकायतों और मामलों का निष्पक्ष निपटारा

मुख्यमंत्री ने कहा कि जो लोग अपनी जीवनभर की कमाई से घर खरीदते हैं, उनके अधिकारों की रक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि घर खरीदारों की शिकायतों और मामलों का निष्पक्ष, पारदर्शी और तय समय सीमा में निपटारा किया जाए। इससे लोगों का रेरा पर भरोसा और मजबूत होगा।

रियल एस्टेट सेक्टर

मुख्यमंत्री ने कहा कि रियल एस्टेट सेक्टर में काम करने वाले प्रमोटरों और डेवलपर्स के लिए भी प्रक्रियाएं सरल, पारदर्शी और सुविधाजनक बनाई जानी चाहिए। इससे कारोबार करना आसान होगा, परियोजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आएगी और राज्य में निवेश का बेहतर माहौल बनेगा।

संबंधित सामग्री

योगी कैबिनेटः एलडीए पूरा करेगा एपीआईएल की हाईटेक टाउनशिप परियोजना

योगी कैबिनेटः एलडीए पूरा करेगा एपीआईएल की हाईटेक टाउनशिप परियोजना

लखनऊ विकास प्राधिकरण एलडीए एपीआईएल की हाईटेक टाउनशिप परियोजना को पूरा करेगा। इससे 5,000 होमबायर्स की समस्याओं का समाधान होने की उम्मीद है।

CM के सामने रो पड़ी जिला परिषद प्रतिनिधि की बेटी, सम्राट चौधरी बोले- ‘मैं आपका भाई हूं’

CM के सामने रो पड़ी जिला परिषद प्रतिनिधि की बेटी, सम्राट चौधरी बोले- ‘मैं आपका भाई हूं’

बैद्यनाथ महतो की हत्या के बाद उनका परिवार मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिला और न्याय की मांग की। मुख्यमंत्री ने सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया।

बिहार बोर्ड टॉपर्स का सम्मान, CM सम्राट चौधरी ने बांटी पुरस्कार राशि और लैपटॉप

बिहार बोर्ड टॉपर्स का सम्मान, CM सम्राट चौधरी ने बांटी पुरस्कार राशि और लैपटॉप

पटना में बिहार के मेधावी छात्रों को सम्मानित करने के लिए समारोह आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पुरस्कार वितरित किए।

वैशाली में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM सम्राट चौधरी, मृतकों के परिजनों को बांटे 4-4 लाख के चेक

वैशाली में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM सम्राट चौधरी, मृतकों के परिजनों को बांटे 4-4 लाख के चेक

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने वैशाली और सारण जिलों के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और राहत शिविरों में सुविधाओं का जायजा लिया।

गांधी मैदान में अब नहीं होगा रावण वध! CM सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान, पटना में बनेगा नया रामलीला मैदान

गांधी मैदान में अब नहीं होगा रावण वध! CM सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान, पटना में बनेगा नया रामलीला मैदान

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने घोषणा की है कि पटना में रामलीला और रावण वध के आयोजन के लिए नया मैदान विकसित किया जाएगा।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर