बिहार में बड़ा हादसा

भागलपुर में 21 मजदूरों से भरी नाव गंगा में डूबी, 2 लापता

भागलपुर में गंगा नदी में कटावरोधी काम के दौरान नाव पलटी, 21 मजदूर सुरक्षित बचाए गए, एक अभी भी लापता है।

By : शिवम् पांडेय
भागलपुर में 21 मजदूरों से भरी नाव गंगा में डूबी, 2 लापता

बिहार में बड़ा हादसा

बिहार के भागलपुर में बुधवार को गंगा नदी में कटावरोधी काम के दौरान बड़ा हादसा हो गया। नवगछिया के खरीक प्रखंड के राघोपुर तटबंध के पास 22 मजदूरों से भरी नाव अचानक पलट गई। नाव पर रेत की बोरियां लदी थीं और मजदूर इन्हीं बोरियों को नदी में डालकर कटाव रोकने का काम कर रहे थे। बताया जा रहा है कि रेत की बोरियां नदी में डालने के दौरान नाव का संतुलन बिगड़ गया। नदी की बदलती धारा और एक तरफ वजन कम होने से नाव पर दबाव बढ़ा और वह देखते ही देखते गंगा में पलट गई।

21 मजदूर सुरक्षित निकाले गए

नाव पलटते ही सभी मजदूर नदी में गिर गए। घटना की जानकारी मिलते ही SDRF की टीम मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया।
SDRF की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद 21 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। वहीं एक मजदूर अब भी लापता है। लापता मजदूर की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। लापता मजदूर की पहचान लोदीपुर निवासी बादल मंडल के रूप में बताई गई है। उसके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उसके भाई ने प्रशासन से जल्द से जल्द तलाश पूरी करने की गुहार लगाई है।

मंत्री के गांव में टूटा था तटबंध

यह हादसा राघोपुर गांव के पास हुआ, जहां कुछ दिन पहले गंगा के कटाव के कारण तटबंध टूट गया था। तटबंध टूटने के बाद आसपास के इलाकों में पानी घुस गया था। बिहार सरकार के ऊर्जा मंत्री बुलो मंडल का घर भी पानी की चपेट में आया था। बताया जा रहा है कि मंत्री के घर से करीब 500 मीटर की दूरी पर तटबंध में कटाव हुआ था। इसके बाद पानी के बहाव को नियंत्रित करने और आगे का कटाव रोकने के लिए मजदूरों को लगाया गया था। प्रशासन और बाढ़ नियंत्रण विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचकर हालात की निगरानी कर रहे थे।

नदी की बदलती धार बनी वजह?

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, नदी की धारा बदलने के कारण नाव पर विपरीत दिशा से दबाव बढ़ा। इसी दौरान रेत की बोरियां एक तरफ से नदी में डालने पर नाव का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गई। घटना के बाद SDRF की टीमें लगातार लापता मजदूर की तलाश में जुटी हैं। प्रशासन की ओर से भी पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाई जा रही है।

संबंधित सामग्री

कहीं बाढ़, कहीं बर्फबारी... देशभर में मौसम के बदले तेवर, 22 लाख प्रभावित

कहीं बाढ़, कहीं बर्फबारी... देशभर में मौसम के बदले तेवर, 22 लाख प्रभावित

भारत के विभिन्न भागों में मानसून के चलते बाढ़ और बर्फबारी से स्थिति विकट। बिहार में 22 लाख से अधिक प्रभावित, उत्तराखंड में बर्फबारी और यूपी में भूस्खलन का खतरा।

प्रतिभा ने दिलाया वर्ल्ड चैंपियनशिप का टिकट, पैसों ने रोकी उड़ान; रिया-भवानी की मदद को आगे आए CM सम्राट

प्रतिभा ने दिलाया वर्ल्ड चैंपियनशिप का टिकट, पैसों ने रोकी उड़ान; रिया-भवानी की मदद को आगे आए CM सम्राट

रिया सिंह और भवानी सिंह, गोपालगंज की ताइक्वांडो खिलाड़ी, 2026 World Taekwondo Poomsae Championship के लिए दक्षिण कोरिया जाएंगी। सीएम ने आर्थिक मदद की घोषणा की।

सिक्किम से MP तक बाढ़-बारिश का कहर,यूपी में बाढ़..बिहार में गंगा ने तोड़ा 10 साल पुराना रिकॉर्ड

सिक्किम से MP तक बाढ़-बारिश का कहर,यूपी में बाढ़..बिहार में गंगा ने तोड़ा 10 साल पुराना रिकॉर्ड

सिक्किम में लैंडस्लाइड और उत्तर प्रदेश, बिहार, और मध्य प्रदेश में बाढ़ के कारण लाखों लोग प्रभावित हुए हैं। प्रशासन राहत कार्यों में जुटा है।

बिहार में बाढ़ का कहर: पटना समेत कई जिलों में पानी-पानी, 6.65 लाख लोग प्रभावित

बिहार में बाढ़ का कहर: पटना समेत कई जिलों में पानी-पानी, 6.65 लाख लोग प्रभावित

बिहार की गंगा समेत कई नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर। 18 जिलों में 6.65 लाख लोग प्रभावित, आपातकालीन उपाय जारी।

धर्मेंद्र के निधन के बाद पहली बार नाचीं हेमा मालिनी, राधा के अंदाज में मनाई जन्माष्टमी

धर्मेंद्र के निधन के बाद पहली बार नाचीं हेमा मालिनी, राधा के अंदाज में मनाई जन्माष्टमी

बॉलीवुड अभिनेत्री हेमा मालिनी ने जन्माष्टमी के अवसर पर 'राधा रास बिहारी' नृत्य प्रस्तुति दी, जो धर्मेंद्र के निधन के बाद उनका पहला सार्वजनिक प्रदर्शन था।

Advertisement

MP ADD मिलिए विराट बुंदेला से 02 ON 7 Sep 2026